शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

ED Raid: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति क्यों हुई जब्त , ED की बड़ी कार्रवाई

ईडी ने सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त की। दोनों पर 1xBet ऐप से हुई कमाई को निवेश में लगाने का आरोप है। सरकार ऑनलाइन बेटिंग पर सख्त कदम उठा रही है।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 7, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

Suresh Raina and Shikhar Dhawan Assets Seized by ED: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल 11.14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली। एजेंसी का कहना है कि दोनों खिलाड़ियों ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet के प्रमोशन से जो कमाई की थी, उसका इस्तेमाल निवेश और संपत्ति खरीदने में किया गया था। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई है।

ED की जांच में सामने आए अहम तथ्य

सूत्रों के मुताबिक, सुरेश रैना के 6.64 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड निवेश और शिखर धवन की 4.5 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया गया है। ईडी ने इन रकम को “अपराध से अर्जित संपत्ति” यानी Proceeds of Crime माना है। न्यूज एजेंसी PTI को दिए बयान में अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई ठोस सबूतों के आधार पर की गई है।

RELATED NEWS

Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

GPL Jersey And Trophy Launch: गाजियाबाद रॉयल्स के ऑनर अनुराग चड्ढा ने लॉन्च की GPL 2026 की जर्सी-ट्रॉफी, टूर्नामेंट की हुई धमाकेदार शुरुआत

मई 26, 2026
Anurag Dwivedi ED action news

क्रूज पर शादी “Super car’s” अनुराग का हैरान करने वाला life style ,जांच एजेंसियां परेशान

दिसम्बर 20, 2025

कई नामी चेहरों से हो चुकी है पूछताछ

सितंबर महीने में इसी मामले में ईडी ने कई क्रिकेटरों और फिल्मी सितारों से पूछताछ की थी। इनमें युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, शिखर धवन, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती (पूर्व TMC सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) शामिल थे। एजेंसी ने कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से भी सवाल-जवाब किए थे।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि सभी से PMLA की धारा 50 के तहत बयान दर्ज किए गए। कई लोगों ने अपने बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी दी, जिससे पता चला कि उन्हें विज्ञापन शुल्क किस तरह मिला। वहीं, कुछ और खिलाड़ियों और अभिनेताओं से पूछताछ अभी बाकी है।

उर्वशी रौतेला को भी भेजा गया था समन

इस केस में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, जो 1xBet की इंडिया एंबेसडर रह चुकी हैं, को भी बुलाया गया था। हालांकि, उस समय वह विदेश में होने के कारण ईडी के सामने पेश नहीं हो सकीं।

सरकार की चिंता – लोगों की जिंदगी पर बुरा असर

सरकार का कहना है कि ऑनलाइन बेटिंग एप्स से लोगों को मानसिक और आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। कई लोग इन गेम्स की लत में अपनी पूरी बचत गंवा बैठे हैं। कुछ मामलों में आत्महत्या तक की खबरें आई हैं।

इसके अलावा, सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं पर भी जोर दिया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में कहा था कि ऑनलाइन गेमिंग से समाज में नशे जैसी समस्या बढ़ रही है और परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 45 करोड़ लोग इस लत से प्रभावित हुए हैं और 20,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान मिडिल क्लास परिवारों को हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस समस्या को “गेमिंग डिसऑर्डर” के रूप में मान्यता दी है।

Tags: ED ActionShikhar DhawanSuresh Raina
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

GPL Jersey And Trophy Launch: गाजियाबाद रॉयल्स के ऑनर अनुराग चड्ढा ने लॉन्च की GPL 2026 की जर्सी-ट्रॉफी, टूर्नामेंट की हुई धमाकेदार शुरुआत

by SYED BUSHRA
मई 26, 2026

Ghaziabad Premier League 2026 Begins: गाजियाबाद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गाजियाबाद प्रीमियर लीग यानी...

Anurag Dwivedi ED action news

क्रूज पर शादी “Super car’s” अनुराग का हैरान करने वाला life style ,जांच एजेंसियां परेशान

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

ED Action on YouTuber Anurag Dwivedi:उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला फेमस यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी उस समय सुर्खियों...

1x Bet online betting ED action

1x Bet Case: ईडी की बड़ी कार्रवाई, क्रिकेटरों और कई मशहूर बॉलीवुड सितारों की करोड़ों की संपत्ति जब्त

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

1x Bet Online Betting Case: ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े 1x बेट ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई...

Anil Ambani, ED Action, Reliance Group

Money laundring: जांच में बड़ी कार्रवाई, ED ने किसकी 3,000 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की

by SYED BUSHRA
नवम्बर 3, 2025

ED Seizes Assets Linked to Anil Ambani: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों से जुड़ी करीब 3,000...

Suresh Raina

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना 1xBet अवैध सट्टेबाजी मामले में ED के समक्ष पेश होंगे

by Mayank Yadav
अगस्त 13, 2025

Suresh Raina ED summons: भारतीय क्रिकेट के मशहूर बल्लेबाज सुरेश रैना को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1xBet नामक अवैध ऑनलाइन...

Next Post
Bihar Voting: बिहार चुनाव के इतिहास में अब तक की बपंर वोटिंग से किसे मिलेगा फायदा?

Bihar Voting: बिहार चुनाव के इतिहास में अब तक की बपंर वोटिंग से किसे मिलेगा फायदा?

Bihar Voting History: आजादी से अब तक बिहार में कब और कितना हुआ मतदान?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist