शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

England Coach Search: इंग्लैंड टीम के नए हेड कोच की दौड़ तेज, नौ दिग्गज शॉर्टलिस्ट, क्या राहुल द्रविड़ हुए बाहर

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम के नए हेड कोच की नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी है। नौ दिग्गज उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ इस सूची में शामिल नहीं हैं।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 15, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

England Test Coach Search: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी टेस्ट टीम के नए हेड कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है। अगले महीने इंग्लैंड को नई टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसलिए बोर्ड जल्द से जल्द नए कोच के नाम पर फैसला करना चाहता है। ब्रेंडन मैकुलम अब टेस्ट टीम के हेड कोच नहीं हैं और उनके हटने के बाद इस अहम पद को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। शुरुआती चर्चाओं में टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का नाम भी सामने आया था, लेकिन अब साफ हो गया है कि उन्हें अंतिम शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं मिली है। इससे यह तय हो गया है कि इंग्लैंड का अगला टेस्ट कोच नौ अन्य दावेदारों में से किसी एक को बनाया जाएगा।

शॉर्टलिस्ट में कई विश्व प्रसिद्ध कोच शामिल

रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी ने कुल नौ उम्मीदवारों को अंतिम सूची में रखा है। इनमें पूर्व इंग्लैंड कोच और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दो बार खिताब दिलाने वाले एंडी फ्लावर का नाम सबसे चर्चित है। इसके अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर, अफगानिस्तान के पूर्व कोच जोनाथन ट्रॉट, रिचर्ड डॉसन, टॉम मूडी, न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन और एडी बिरेल भी इस रेस में शामिल हैं। इन सभी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोचिंग का लंबा अनुभव है, जिससे चयन प्रक्रिया काफी दिलचस्प हो गई है।

RELATED NEWS

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

अगस्त 27, 2026
AUS vs BAN 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को रौंदा, डार्विन की हार का हिसाब किया चुकता, बराबर हुई टेस्ट सीरीज

AUS vs BAN 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को रौंदा, डार्विन की हार का हिसाब किया चुकता, बराबर हुई टेस्ट सीरीज

अगस्त 23, 2026

इंग्लैंड के दो दावेदार भी मजबूत दावेदारी में

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट और पूर्व ऑफ स्पिनर रिचर्ड डॉसन भी इस पद के लिए मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं। जोनाथन ट्रॉट ने अफगानिस्तान टीम के साथ लगभग चार वर्षों तक शानदार काम किया और उनकी कोचिंग में टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। वहीं रिचर्ड डॉसन इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट मैच खेल चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में भी कोचिंग का अच्छा अनुभव रखते हैं। ईसीबी स्थानीय परिस्थितियों को अच्छी तरह समझने वाले उम्मीदवारों पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है, इसलिए इन दोनों की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

फ्लेमिंग, फ्लावर और लैंगर भी बड़ी पसंद

विदेशी उम्मीदवारों में एंडी फ्लावर को सबसे अनुभवी नाम माना जा रहा है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिलहाल आरसीबी और द हंड्रेड की एक टीम के साथ अपनी जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं और इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हाई-प्रोफाइल पद संभालने के इच्छुक नहीं दिख रहे। दूसरी ओर स्टीफन फ्लेमिंग अब चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हो चुके हैं, जिससे उनके लिए यह पद स्वीकार करना आसान हो सकता है। चार साल पहले भी उन्हें यह जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने सीएसके के कारण मना कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर और इंग्लैंड में रहने वाले कुमार संगकारा भी इस पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। अब सभी की नजर ईसीबी के अंतिम फैसले पर टिकी है, जो अगले कुछ दिनों में सामने आ सकता है।

Tags: england cricketTest Cricket
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

IND vs SL: सोनल दिनुषा के शतक ने छीनी टीम इंडिया से जीत, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट; भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट रोमांचक अंदाज में ड्रॉ पर खत्म...

AUS vs BAN 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को रौंदा, डार्विन की हार का हिसाब किया चुकता, बराबर हुई टेस्ट सीरीज

AUS vs BAN 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को रौंदा, डार्विन की हार का हिसाब किया चुकता, बराबर हुई टेस्ट सीरीज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 23, 2026

Strong Comeback: डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश से मिली हार के बाद पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को कड़ी...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Gill Fitness Update: श्रीलंका टेस्ट से पहले दो खिलाड़ी बाहर, गिल की फिटनेस पर आया  बड़ा अपडेट

Gill Fitness Update: श्रीलंका टेस्ट से पहले दो खिलाड़ी बाहर, गिल की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

India vs Sri Lanka Test Cricket: श्रीलंका दौरे पर भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 15...

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का अब तक पलड़ा भारी, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पूरा स्क्वाड

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत का अब तक पलड़ा भारी, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पूरा स्क्वाड

by Kirtika Tyagi
अगस्त 10, 2026

Test Series: भारतीय क्रिकेट फैंस को अब टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। भारत और श्रीलंका के बीच 15...

Next Post
Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

Relationship Rumours: ऋषभ पंत के नए रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर पुराना रिलेशन फिर सुर्खियों में

Hormuz Strait Attack: जंग अमेरिका से जहाज साइप्रस का, फिर क्यों ईरानी हमले का शिकार बना भारतीय नाविक, शव स्वदेश लाने की मांग उठी

Hormuz Strait Attack: जंग अमेरिका से जहाज साइप्रस का, फिर क्यों ईरानी हमले का शिकार बना भारतीय नाविक, शव स्वदेश लाने की मांग उठी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist