Thursday, April 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत ने इंग्लैंड को चौंकाया, 142 रन से जीता तीसरा वनडे और सीरीज में किया क्लीन स्वीप!

IND vs ENG 3rd ODI Live Score : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज के पहले दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया की नजर इंग्लैंड को सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है।

Gulshan by Gulshan
February 12, 2025
in Breaking, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Stock Market Today
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IND vs ENG 3rd ODI Live Score : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने इंग्लैंड को 357 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस हारने के बाद निर्धारित 50 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 356 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपना सातवां वनडे शतक जड़ा।

उन्होंने 102 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 112 रन की शानदार पारी खेली। विराट कोहली (52) और श्रेयस अय्यर (78) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली ने 55 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्का मारा, जबकि अय्यर ने 64 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। गिल ने कोहली के साथ 116 और अय्यर के साथ 104 रनों की साझेदारी की। केएल राहुल ने 40 रन बनाए।

RELATED NEWS

No Content Available

IND vs ENG 3rd ODI Live Score

(20:23 PM) भारत ने 142 रनों से तीसरे वनडे में इंग्लैंड को हराया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 142 रनों से हराया, और साथ ही तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुभमन गिल के शतक की बदौलत 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 214 रनों पर सिमट गई। भारत के गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त किया।

(20:22 PM) हार्दिक पांड्या ने मार्क वुड को पवेलियन भेजा, इंग्लैंड की टीम संकट में

भारतीय गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने मार्क वुड को आउट कर इंग्लैंड को एक और झटका दिया। वुड ने 7 गेंदों में 9 रन बनाए। अब इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट पर 193 रन हो चुका है, और भारत जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है।

(19:22 PM) कुलदीप ने बैंटन को किा आउट

कुलदीप यादव ने भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। उन्होंने 18वें ओवर में टॉम बैंटन को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। बैंटन ने 41 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। उन्होंने जो रूट (20*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की।

(18:38 PM) अर्शदीप को मिला दूसरा विकेट

अर्शदीप ने अपनी भयानकर गेंदबाजी के दम पर काफी बेहतरीन तरीके से अपना दूसरा विकेट ले लिया। इंग्लैंड की टीम को 9वें ओवर में फिल्ट सॉल्ट के रूप  में दूसरी हानी हुई।

(18:27 PM) अर्शदीप का बेहतरीन प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर बेन डकेट को आउट किया। डकेट ने 22 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 34 रन बनाए और इसके बाद रोहित शर्मा को आसान कैच दे दिया। उन्होंने साल्ट (16*) के साथ 60 रनों की साझेदारी की।

(18:06 PM) शुरु हुई इंग्लैंड की पारी 

इंग्लैंड की पारी की शुरुआत हो गई है। फिल साल्ट और बेन डकेट लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरे हैं। भारत के गेंदबाजी आक्रमण की कमान पेसर अर्शदीप सिंह ने संभाली, जिन्होंने पहले ओवर में साल्ट से एक रन दिया।

(17:42 PM) 357 के टारगेट के सात बड़ी इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड को 357 रन का लक्ष्य मिला है। अर्शदीप सिंह (2) आखिरी गेंद पर रनआउट हो गए, जबकि कुलदीप यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

(16:44 PM) श्रेयस अय्यर  ने खोया विकेट

श्रेयस अय्यर अपना विकेट गंवा बैठे। वह 39वें ओवर में आदिल के द्वारा आउट हुए, जब उन्होंने विकेट के पीछे कैच दे दिया। अय्यर ने 64 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेली।

(16:23 PM) शतक जड़ने के बाद गिल आउट

भारत का तीसरा विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा, जो शतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे। उन्होंने 102 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 112 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें आदिल ने 35वें ओवर में बोल्ड कर दिया।

(14:51 PM) विराट के दो चौके

विराट कोहली का बल्ला फॉर्म में है। उन्होंने 13वें ओवर में रूट की दो स्टाइलिश गेंदों पर चौका लगाया। गिल ने एक चौका लगाया। कोहली 36 और गिल 35 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

(14:12 PM PM) विराट और गिल मैदान पर डटे

विराट कोहली और शुभमन गिल अभी क्रीज पर हैं। 4 ओवर के बाद स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन है।

(13:26 PM) ये है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन 
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह
Tags: IND vs ENG 3rd ODI Live Score
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Padma shri Award: पद्मश्री अवार्ड के लिए पहुंचे एक ही नाम के दो दावेदार, मामला दिल्ली हाई कोर्ट में हुआ दर्ज

Padma shri Award: पद्मश्री अवार्ड के लिए पहुंचे एक ही नाम के दो दावेदार, मामला दिल्ली हाई कोर्ट में हुआ दर्ज

PM Modi

PM Modi in France: मार्सिले में पीएम मोदी ने किया सावरकर की वीरता का स्मरण, 115 साल बाद कहा शुक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist