Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » IND vs NZ 1st Test Day3 LIVE : अब तक भारी पड़ी न्यूज़ीलैंड की पारी, क्या आज भारतीय गेंदबाज़ दिखा पाएंगे गति या फिरकी का कमाल?

IND vs NZ 1st Test Day3 LIVE : अब तक भारी पड़ी न्यूज़ीलैंड की पारी, क्या आज भारतीय गेंदबाज़ दिखा पाएंगे गति या फिरकी का कमाल?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा है। पहले दिन बारिश के कारण टॉस नहीं हो सका था। अब तीसरे दिन टीम इंडिया को कुछ चमत्कार करने की आवश्यकता होगी। भारतीय गेंदबाजों को जल्दी विकेट हासिल करने होंगे, यदि उन्हें इस टेस्ट में वापसी करनी है।

by Gulshan
18/10/2024
IND vs NZ 1st Test Day3 LIVE

IND vs NZ 1st Test Day3 LIVE : न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडल भी आउट हो गए हैं, और उनका विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया है। अब न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 204 रन हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे दिन की सुबह चौथी विकेट मोहम्मद सिराज के द्वारा हासिल की, जब उन्होंने डेरिल मिचेल को 18 रन पर आउट किया। कीवी टीम का चौथा विकेट 193 रन पर ग गिरा। ​भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है, और टीम इंडिया को जल्दी से न्यूजीलैंड को ऑल आउट करना होगा यदि उन्हें इस मैच में वापसी करनी है।​

खेल के दूसरे दिन, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के घुटने में चोट लग गई थी। ऐसे में संभव है कि ध्रुव जुरेल अब उनकी जगह विकेटकीपिंग करते हुए दिखें। बेंगलुरु टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है, और न्यूजीलैंड का स्कोर स्टंप के समय 3 विकेट पर 180 रन था। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में केवल 46 रन बनाए, जिससे न्यूजीलैंड को 134 रनों की बढ़त हासिल है। अभी भी उनके 7 विकेट बचे हुए हैं, जबकि रचिन रविंद्र 22 और डैरेल मिचेल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs NZ 1st Test Day3 LIVE Update:

(17:41 PM) समाप्त हुआ तीसरे दिन का खेल 

दिन के खेल खत्म होने से पहले टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लगा, जब विराट कोहली 70 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे दिन भारत ने 3 विकेट खोकर 231 रन बना लिए हैं। फिलहाल, भारत न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर से 125 रन पीछे है।

RELATED NEWS

No Content Available

(16:48 PM) कोहली ने बनाए 53 रन 

विराट कोहली ने 53 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने यह बड़ा कारनामा किया था।

(16:10 PM) भारत ने 30 ओवर में बनाए इतने रन 

भारत ने 30 ओवर में 2 विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि सरफराज खान 28 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं। इस समय टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 204 रन पीछे है।

(16:00 PM) भारत ने 28 ओवरों में बनाए 134 रन 

भारत ने 28 ओवर में 2 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। सरफराज खान 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया है। वहीं, विराट कोहली 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

(15:14 PM) यशस्वी जायस्वाल 35 पर आउट

भारतीय टीम को बेंगलुरु टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 72 रन के स्कोर पर पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जिन्हें एजाज पटेल ने 35 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। अब बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली मैदान पर उतर चुके हैं।

(14:50 PM) भारत के लिए रोहित यशस्वी की साझेदारी

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में टी ब्रेक तक बिना कोई विकेट खोए 57 रन बना लिए हैं। हालांकि, वे न्यूजीलैंड से अब भी 299 रन पीछे हैं। कप्तान रोहित शर्मा 27 रन और यशस्वी जायसवाल 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

(14:42 PM) टी ब्रेक तक भारत के 57 रन 

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में टी ब्रेक तक बिना कोई विकेट खोए 57 रन बना लिए हैं। हालांकि, वे न्यूजीलैंड से अब भी 299 रन पीछे हैं। कप्तान रोहित शर्मा 27 रन और यशस्वी जायसवाल 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

(14:39 PM) टीम इंडिया ने पूरे किए 50 रन

टीम इंडिया के दोनों ओपनर्स, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल, ने मजबूत शुरुआत की है। दोनों के बीच 50 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 13 ओवर में बिना किसी विकेट खोए 51 रन बना लिए हैं, और न्यूजीलैंड से अभी भी 305 रन पीछे है।

(13:40 PM) टीम इंडिया का खेल शुरु

न्यूज़ीलैंड की पारी की समाप्ति हो गई है। जिसमें टीम ने 402 रन बनाए। और अब टीम इंडिया की पूरी की शुरुआत हो चुकी है।

(13:16 PM) 400 रन बनाकर न्यूज़ीलैंड टीम ऑलआउट

न्यूजीलैंड की पूरी टीम 402 रन पर ऑल आउट हो गई है। उसने पहली पारी में 356 रन की बढ़त बना ली है।

(12:53 PM) न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट का नुकसान

न्यूजीलैंड ने 8वां विकेट गंवा दिया है, जब टिम साउदी 65 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ ही साउदी और रचिन रवींद्र के बीच 137 रन की साझेदारी भी टूट गई है। न्यूजीलैंड ने 87 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 370 रन बना लिए हैं, जिससे उनकी कुल बढ़त 324 रन हो गई है।

(12:40 PM ) सिराज का बेहतरीन पंच

न्यूजीलैंड की टीम को 8वां झटका टिम साउदी के रूप में लगा, जिन्हें मोहम्मद सिराज ने रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। साउदी ने 65 रनों की तेज़ पारी खेली।

(12:19 PM) न्यूज़ीलैंड के स्कोर में 299 का उछाल

बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड ने लंच ब्रेक तक 7 विकेट खोकर 345 रन बना लिए हैं, जिससे उन्हें 299 रन की बढ़त मिल गई है। रचिन रवींद्र और टिम साउदी लगातार आक्रामक खेल दिखा रहे हैं, और दोनों के बीच 97 गेंदों में 112 रन की साझेदारी हो चुकी है। रचिन 104 रन और साउदी 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

(12:00 PM) रचिन रविंद्र की साझेदारी

रचिन रवींद्र और टिम साउदी के बीच सिर्फ 90 गेंदों में 100 रन की साझेदारी हुई है। रचिन 104 रन और साउदी 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

(11:50 AM) न्यूज़ीलैंड की पारी

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने अर्धशतक जड़ दिया है और वह 52 रन बनाकर क्रीज पर सुरक्षित हैं। उनकी टीम ने 7 विकेट गंवाने के बाद 200 से अधिक रन की बढ़त बना ली है। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने 79 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं। अब उनके पास 269 रनों की लीड हो गई है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
OMG! आधार कार्ड की तरह अब Driving License और RC कभी भी, कहीं भी पाएं…जानें आसान तरीका

OMG! आधार कार्ड की तरह अब Driving License और RC कभी भी, कहीं भी पाएं...जानें आसान तरीका

Delhi : शाहदरा में लगी भीषण आग, दो लोगों की जलकर मौत, चार अस्पताल में भर्ती

Delhi : शाहदरा में लगी भीषण आग, दो लोगों की जलकर मौत, चार अस्पताल में भर्ती

UP Weather Update

UP Weather Update: प्रदेश में सर्दी की आहट, प्रदूषण स्तर बढ़ा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

POPULAR POST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India