Monday, June 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हमारे लिए अच्छा दिन नहीं था… IND vs NZ मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही बड़ी बात

Rohit Sharma ने कहा कि आज हमारे लिए अच्छा दिन नहीं था। हम पहले भी ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं। यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हमें समय-समय पर...

by Kirtika Tyagi
October 18, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

IND vs NZ:  भारत की पहली पारी महज 46 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बनाकर 134 रनों की बढ़त बना ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। स्टंप्स के बाद रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के प्रदर्शन और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले पर अपनी राय रखी। रोहित ने कहा, कि आज हमारे लिए अच्छा दिन नहीं था। हम पहले भी ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं। यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हमें समय-समय पर इस तरह की चुनौतियों का सामना करने की जरूरत है।”

कोहली को ऊपरी क्रम में भेजने का बचाव

रोहित ने कोहली को तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजने के अपने फैसले का बचाव किया। उन्होंने बताया कि शुभमन गिल की अनुपस्थिति के कारण कोहली ने शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने की इच्छा जाहिर की थी। कप्तान ने यह भी माना कि टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ, लेकिन बल्लेबाज इसे सही तरीके से लागू नहीं कर पाए।

RELATED NEWS

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

June 14, 2026
ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

December 11, 2025

रोहित ने कहा, “हम 46 रन पर ऑलआउट हुए हैं, इसलिए यह कहा जा सकता है कि हमने खराब शॉट खेले और विकेट गंवाए। हालांकि, इस पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली। बल्लेबाजी करते समय आपको अपने गेम प्लान को सही तरीके से लागू करना होता है। हमने कई बार ऐसी पिचों पर खेला है और सफल भी हुए हैं। हर बल्लेबाज की अपनी योजना होती है और उसे पिच के मुताबिक खेलना होता है।”

पिच के व्यवहार पर रोहित का बयान

पिच को लेकर रोहित ने कहा, “हमें लगा था कि पिच पर घास नहीं होगी और पहले कुछ सत्र कठिन हो सकते हैं। हमने सोचा था कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच बेहतर होती जाएगी। भारत में खेलते वक्त शुरुआती सत्र मुश्किल होते हैं, लेकिन बाद में स्पिनरों को मदद मिलती है। हमने कुलदीप यादव को खिलाने का निर्णय इसलिए लिया था क्योंकि वह सपाट पिचों पर भी विकेट लेने में सक्षम रहे हैं। हमें लगा था कि पिच सपाट होगी, लेकिन मैं इसे सही ढंग से नहीं समझ सका,

रोहित ने अंत में कहा कि टीम को ऐसी चुनौतियों का सामना करना आता है और भविष्य में इसे बेहतर तरीके से संभालने की कोशिश करेंगे।

Tags: bangaloreind vs nzRohit Sharma
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Rohit Sharma ODI Record: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया नया कीर्तिमान, मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

by Kirtika Tyagi
June 14, 2026

Rohit Sharma ODI Record: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने शानदार करियर में...

ICC ODI Super League: ICC फिर लॉन्च करेगा वनडे सुपर लीग, 2028 से फॉर्मेट को मिलेगा नया जीवन

टी-20 से संन्यास के बाद भी A+ कॉन्ट्रैक्ट में रोहित–कोहली, अब BCCI AGAM में तय होगा दोनों का भविष्य

by Swati Chaudhary
December 11, 2025

भारत को 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 से संन्यास का...

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने 12 पर फिफ्टी तो 32 गेदों पर शतक जड़ रचा इतिहास, कई रिकार्ड को तोड़ छा गया दिलेर बल्लेबाज

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। रांची में रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा का जादू सिर चढ़कर बोला। रोको ने...

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

रोहित शर्मा ने 352 छक्के जड़ शाहिद आफरीदी के घमंड को किया चकनाचूर, 38 साल की उम्र में ‘हिटमैन’ बने सिक्सर किंग

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्ष्णि अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहले मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

IND vs SA: ‘धोनी लैंड’ में विराट कोहली ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, 52 वां शतक ठोककर ‘किंग’ ने मचाया तहलका

by Vinod
November 30, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धोनी लैंड यानि रांची...

Next Post
Sanjeev Khanna कौन हैं, जो लेंगे जस्टिस DY Chandrachud की जगह और बनेंगे नए चीफ जस्टिस

Sanjeev Khanna कौन हैं, जो लेंगे जस्टिस DY Chandrachud की जगह और बनेंगे नए चीफ जस्टिस

Jammu and Kashmir

उमर अबदुल्ला के हाथों में जम्मु कश्मीर की सत्ता, किया गया मंत्रियों का बंटवारा, जानें किसको मिला कौन सा विभाग ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist