Sunday, May 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

IND vs PAK U19 Live Score : 11वें ओवर में भारत ने पार किया 50 का आंकड़ा, 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी

आज अंडर-19 एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो रहा है। पाकिस्तान ने भारत को 282 रनों का लक्ष्य दिया है।

by Gulshan
November 30, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

IND vs PAK U19 Live Score : आज अंडर-19 एशिया कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जा रहा है। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने मोहम्मद अमान की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 282 रनों का लक्ष्य दिया है। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शाहजैब खान ने शतकीय पारी खेली और 147 गेंदों में 5 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 159 रन बनाए। भारत की ओर से समर्थ नागराज ने तीन, आयुष म्हात्रे ने दो, जबकि किरण चोरमले और युधाजीत गुहा ने एक-एक विकेट लिया।

IND vs PAK U19 Live Score

(17:14 PM) निखिल कुमार ने जड़ा अर्ध शतक

निखिल कुमार ने 66 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। हरवंश सिंह 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। भारत ने अपना पांचवां विकेट किरण चोरमले (30 गेंदों में 20 रन) के रूप में गंवाया, जिन्हें 31वें ओवर में बोल्ड कर दिया गया।

RELATED NEWS

No Content Available
(16:46 PM) अर्धशतक बनाते दिखे निखिल 

निखिल कुमार अर्धशतक के नजदीक पहुंच गए हैं, उन्होंने 59 गेंदों में 47 रन बना लिए हैं। किरण चोरमले 22 गेंदों में 16 रन बना चुके हैं। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 129/4 है।

(16:35 PM) टीम इंडिया से अमान भी आउट

भारत को चौथा झटका कप्तान मोहम्मद अमान के रूप में लगा। उन्होंने 43 गेंदों में केवल 16 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। अमान को 21वें ओवर में उस्मान खान ने पवेलियन भेजा। फिलहाल, निखिल कुमार 25 रन और किरण चोरमले 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

(16:02 PM) खतरे में आई भारतीय टीम 

भारतीय पारी मुश्किल में पड़ गई है। भारत ने 53 रन के कुल स्कोर पर तीन विकेट खो दिए हैं। आंद्रे सिद्धार्थ 27 गेंदों में तीन चौकों के साथ 15 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें फहम ने 12वें ओवर में पवेलियन भेजा। फिलहाल, अमान 7 रन और निखिल कुमार 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

(3:45 PM) पहला पावर प्ले समाप्त

भारत ने पहले पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 44 रन बनाए हैं। सिद्धार्थ और कप्तान अमान ने पारी की जिम्मेदारी संभाल रखी है। सिद्धार्थ ने 10 रन और अमान ने 6 रन बनाये हैं। भारत ने 11वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार किया।

यह भी पढ़ें : IPL के सबसे युवा करोड़पति का पाकिस्तान के सामने फ्लॉप शो, सिर्फ 1 रन पर आउट

Tags: IND vs PAK U19 Live Score
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
ott web series

ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ये वेब सीरीज, क्या आपने देखी?

GQ Men Of The Year 2024

GQ Men Of The Year 2024 : बॉलीवुड हसीनाओं ने बोल्डनेस अंदाज से बिखेरा जलवा, सोशल मीडिया पर मचा तहलका,देखें फोटोस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist