रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

India Women vs Pakistan Women: हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ, टॉस के बाद फिर दिखा ‘नो हैंडशेक’

महिला एशिया कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टॉस के दौरान हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना ने हैंडशेक नहीं किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारत ने मैच सात विकेट से जीत लिया।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले में एक बार फिर ‘नो हैंडशेक’ चर्चा में आ गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले से पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। टॉस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों कप्तान अलग-अलग आगे बढ़ गईं।

फातिमा ने मुस्कुराया

टॉस के दौरान कैमरे में यह पूरा पल रिकॉर्ड हुआ। फातिमा सना ने हरमनप्रीत कौर की ओर देखा, लेकिन दोनों के बीच हाथ मिलाने की परंपरा नहीं हुई। इसके बाद फातिमा मुस्कुराती हुई नजर आईं। दोनों कप्तान फिर अपनी-अपनी टीमों के ड्रेसिंग रूम की तरफ चली गईं। इस छोटे से घटनाक्रम ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले से जुड़े ‘नो हैंडशेक’ की चर्चा को दोबारा हवा दे दी।

RELATED NEWS

Harmanpreet Kaur की भावनाओं ने जीता दिल! मिताली राज और झूलन गोस्वामी को वर्ल्ड कप ट्रॉफी देने के पीछे की असली वजह आई सामने “ये पहले से प्लान था…”

नवम्बर 8, 2025
Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, बनीं महिला वनडे क्रिकेट में दूसरी भारतीय प्लेयर

दिसम्बर 23, 2024

पुराना सिलसिला जारी

भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों में हैंडशेक नहीं होने का मामला पहले भी सामने आता रहा है। पुरुषों के एशिया कप 2025 में भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के बीच पारंपरिक हैंडशेक नहीं हुआ था। इसके बाद महिला क्रिकेट में भी दोनों टीमों के मुकाबलों के दौरान ऐसी स्थिति देखने को मिली। 2026 के महिला टी20 विश्व कप में भी टॉस के समय दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था।

पाकिस्तान ने चुनी बैटिंग

दुबई में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और पूरी टीम 55 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 57 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया।

हरमनप्रीत का रिकॉर्ड

इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की। वह 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर मैदान के अंदर खेल पर ज्यादा ध्यान रहा, लेकिन टॉस से पहले हुआ ‘नो हैंडशेक’ वाला पल सोशल मीडिया और क्रिकेट चर्चा में अलग से सुर्खियों में रहा। मैच का नतीजा हालांकि पूरी तरह भारत के पक्ष में रहा और टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया।

Tags: harmanpreet kaurWomen Asia Cup 2026
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Harmanpreet Kaur की भावनाओं ने जीता दिल! मिताली राज और झूलन गोस्वामी को वर्ल्ड कप ट्रॉफी देने के पीछे की असली वजह आई सामने “ये पहले से प्लान था…”

by Kanan Verma
नवम्बर 8, 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हर्मनप्रीत कौर ने हाल ही में हुए महिला विश्व कप में एक दिल छू...

Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, बनीं महिला वनडे क्रिकेट में दूसरी भारतीय प्लेयर

by Gulshan
दिसम्बर 23, 2024

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला टीम ने वड़ोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 211 रन से...

INDIAN WOMEN CRICKET TEAM

Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम में जीता गोल्ड

by Saurabh Chaturvedi
सितम्बर 25, 2023

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चीन की मेजबानी में हो रहे एशियन गेम में इतिहास रच दिया है....

Semi Final में रनआउट पर हरमनप्रीत ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

by Vikas Baghel
फ़रवरी 24, 2023

गुरूवार 23 फरवरी को वुमेंस टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में 5 रनों...

हरमनप्रीत कौर ने किया कमाल, इंग्लैंड के खिलाफ खेली नाबाद 143 रनों की पारी, वसीम जाफर ने की तारीफ

by Vikas Baghel
सितम्बर 22, 2022

 पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर(Wasim Jaffar) ने बुधवार को कैंटरबरी में दूसरे एकदिवसीय(ODI) मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist