Saturday, April 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IPL Controversy : किस दावे से IPL में काले जादू पर छिड़ी बहस, क्या जीत के लिए टोने, टोटकों का सहारा लेती हैं टीमें

आईपीएल में काले जादू के इस्तेमाल को लेकर विवाद बढ़ गया है। ललित मोदी ने दावा किया कि 2011 में टीम मालिक ऐसा कर चुके हैं। वायरल वीडियो और खत ने बहस को और तेज कर दिया है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
April 20, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IPL Black Magic Controversy: क्रिकेट में कई खिलाड़ी अपने-अपने टोटकों के लिए जाने जाते हैं। कोई हमेशा एक ही पैड पहले पहनता है, तो कोई खास धागा या चीज अपने पास रखता है। इन्हें खिलाड़ी अपनी आदत या विश्वास मानते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ टोटके हैं या जीत के लिए कुछ लोग इससे आगे भी जाते हैं?

ललित मोदी का बड़ा दावा

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2011 के आईपीएल सीजन में कुछ टीम मालिकों ने काले जादू का सहारा लिया था। उनका कहना है कि उनके पास इसके पक्के सबूत भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस पूरे मामले का खुलासा एक फिल्म या टीवी सीरीज के जरिए करेंगे।

RELATED NEWS

IPL black magic controversy claim

IPL Controversy : किस दावे से IPL में काले जादू पर छिड़ी बहस, क्या जीत के लिए टोने, टोटकों का सहारा लेती हैं टीमें

April 20, 2026

वायरल खत से बढ़ा विवाद

यह मामला तब और गरमा गया, जब सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बीसीसीआई को लिखा एक कथित खत वायरल हुआ। इस खत में दावा किया गया कि IPL 2026 के एक मैच के दौरान कुछ दर्शक खिलाड़ियों को निशाना बनाते हुए काला जादू और तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियां कर रहे थे।

फैन का वीडियो भी चर्चा में

इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक फैन स्टेडियम में बैठकर “नींबू वाला टोटका” करता दिखा। यह घटना उस समय हुई, जब मैच में एक खिलाड़ी आउट हुआ। इसके बाद लोगों ने इसे अंधविश्वास से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

ललित मोदी ने खत को बताया फर्जी

ललित मोदी ने इस वायरल खत को पूरी तरह फर्जी बताया है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि पहले ऐसा हो चुका है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें 2011 में ही इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिली थी और उन्होंने उस समय टीमों को सावधान भी किया था।

ड्रेसिंग रूम तक पहुंचने का दावा

मोदी का कहना है कि कुछ लोग विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम तक जाकर इस तरह की हरकतें करते थे। उन्होंने कहा कि जब यह सब हुआ, तब उनके पास ठोस सबूत भी थे। अब वह अपनी टीम के साथ मिलकर इस पूरे मामले को फिल्म या सीरीज के जरिए सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं।

फिर उठे कई सवाल

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या सच में खेल में जीत के लिए इस तरह के तरीके अपनाए जाते हैं? या यह सिर्फ अफवाह और अंधविश्वास है? फिलहाल, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बहस जरूर तेज हो गई है।

Tags: cricket superstition debateIPL black magic controversy
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

IPL black magic controversy claim

IPL Controversy : किस दावे से IPL में काले जादू पर छिड़ी बहस, क्या जीत के लिए टोने, टोटकों का सहारा लेती हैं टीमें

by SYED BUSHRA
April 20, 2026

IPL Black Magic Controversy: क्रिकेट में कई खिलाड़ी अपने-अपने टोटकों के लिए जाने जाते हैं। कोई हमेशा एक ही पैड...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist