गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

टेस्ट में किंग का था अलग अंदाज, इसको और रोमांचक बनाने के लिए जाने जायेंगे विराट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी।

by Gulshan
मई 12, 2025
in TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Virat Kohli

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कोहली ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कह दिया।

विराट कोहली का यह फैसला कई मायनों में चौंकाने वाला रहा। दरअसल, पिछले सप्ताह ही रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। रोहित की फॉर्म जहां चिंता का विषय थी, वहीं विराट कोहली इस समय अपनी बेहतरीन फॉर्म के दौर से गुजर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए उन्होंने 63.13 की जबरदस्त औसत के साथ 11 पारियों में 505 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, भारतीय टीम को अगले ही महीने इंग्लैंड का पांच टेस्ट मैचों का लंबा दौरा भी करना है।

RELATED NEWS

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

सितम्बर 26, 2026
Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

अगस्त 27, 2026

विराट की टेस्ट क्रिकेट की कैसी रही जर्नी ?

इसके अलावा, कोहली इस प्रारूप में अपने 10,000 रन पूरा करने की दहलीज पर भी खड़े थे। उनके नाम 9,230 टेस्ट रन हैं। टेस्ट क्रिकेट विराट कोहली का सबसे पसंदीदा फॉर्मेट रहा, जिसमें उन्होंने 68 मैचों में कप्तानी भी की। कप्तान कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री का यह दौर भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन दौर में एक के तौर पर गिना जाता है। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 टेस्ट मैचों में 40 मैच जीते। इसमें ओवरसीज में मिली बड़ी जीत भी शामिल है। कोहली की कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर मात दी। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर पर हराने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी।

कोहली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के चौथे सबसे सफल कप्तान हैं। उनसे ज्यादा मैच ग्रीम स्मिथ (53 जीत), रिकी पोंटिंग (48 जीत), और स्टीव वॉ (41 जीत) ने जीते हैं। कोहली को टेस्ट क्रिकेट का आधुनिक ब्रांड एंबेसडर भी माना जाता रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “आपका धन्यवाद विराट कोहली। टेस्ट क्रिकेट में एक युग का समापन हुआ, लेकिन आपकी विरासत हमेशा बनी रहेगी। टीम इंडिया के लिए दिया उनका योगदान हमेशा सराहा जाएगा।”

यह भी पढ़ें : सीजफायर पर भारत का दबदबा: पाकिस्तान की झुकी गर्दन…

ICC ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा ? 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “भारत के टेस्ट क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में एक ने सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कह दिया। कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी ने भी पोस्ट में लिखा, हम उस चहलकदमी को याद रखेंगे, उन शॉट्स को भी जो कोहली ने मारे, उन्होंने जिस तरह के जोश-जुनून के साथ खेला और उन जश्नों को भी मिस करेंगे जो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में मनाए।” आरसीबी ने टूटे दिल की इमोजी के साथ कहा- हम इन सब चीजों को मिस करेंगे।

कोहली ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी। अपने संन्यास के समय वह शतकों के मामले में भारत के चौथे सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा टेस्ट शतक केवल सचिन तेंदुलकर (51 शतक), राहुल द्रविड़ (36), और सुनील गावस्कर (34 शतक) ने लगाए हैं। लेकिन जब बात दोहरे शतक की आती है तो विराट ने भारत के किसी भी बल्लेबाज से अधिक सात डबल सेंचुरी लगाई है। एक कप्तान के तौर पर टेस्ट शतक लगाने के मामले में भी विराट कोहली सबसे आगे हैं। उन्होंने कप्तान रहते हुए 20 टेस्ट शतक लगाए।

2018  का इंग्लैंड दौरा 

विराट कोहली के लिए 2018 का इंग्लैंड दौरा बहुत खास रहा था। पांच टेस्ट मैचों की उस सीरीज में उन्होंने दोनों टीमों में सबसे ज्यादा कुल 583 रन बनाए थे, उनका औसत 59.30 रहा और इसमें दो शतक शामिल थे। यह प्रदर्शन इसलिए भी और खास था क्योंकि 2014 के पिछले इंग्लैंड दौरे पर वह 10 पारियों में सिर्फ 134 रन ही बना पाए थे। 2018 का साल उनके करियर का सबसे बेहतरीन साल भी रहा, जब उन्होंने कुल 1322 रन बनाए।

यह भी पढ़ें : BLA ने पाकिस्तान में 71 हमलों की ली जिम्मेदारी, कहा- हम किसी का मोहरा नहीं…

उनके शानदार दौर (2016 से 2019) में, उनका औसत 2016 में 75.93, 2017 में 75.64, 2018 में 55.08 और 2019 में 68.00 रहा। 2016 से 2018 के बीच उन्होंने 35 टेस्ट मैचों की 58 पारियों में 66.59 की औसत से 3596 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और आठ अर्धशतक शामिल थे। हालांकि, विराट कोहली के लिए 2024 का ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी मुश्किल रहा, खासकर उनके अपने ऊंचे स्तर को देखते हुए। 9 पारियों में वे सिर्फ 190 रन बना पाए थे।

कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद सबसे छोटे प्रारूप को भी अलविदा कह दिया था। वह वनडे प्रारूप में अंतिम बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आए थे जो साल 2025 में ही हुई थी और भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में यह टूर्नामेंट जीता था। कोहली को उनकी कड़ी मेहनत और टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

Tags: cricketVIRAT KOHLI

Gulshan

Related Posts

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

Last World Cup: विराट कोहली ने क्रिकेट से विदाई पर दिया भावुक बयान, कहा- यह सफर हमेशा याद रहेगा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 26, 2026

विराट कोहली का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में लिया जाता है। लंबे समय तक टीम इंडिया की...

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 27, 2026

Sonal Dinusha Test Performance: श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन टेस्ट क्रिकेट में टीम को दोबारा मजबूत बनाने की कोशिश कर...

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

The Speed Mystery: श्रीलंका की पहली पारी में प्रभात जयसूर्या का विकेट भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने लिया। उन्होंने जयसूर्या...

India ODI World Cup 2027 Squad

Team Selection: वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, उथप्पा ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप टीम, रोहित-विराट समेत किन खिलाड़ियों को मिली जगह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Team Selection: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर...

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

BCCI Pension scheme: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्डों में गिना जाता है। यही वजह...

Next Post
Induction Stove से अपने किचन को बनाइए Stylish और Upgraded,जानिए कहां मिल रही टॉप ब्रांडेड इंडक्शन स्टोव की बेहतरीन Deals

Induction Stove से अपने किचन को बनाइए Stylish और Upgraded,जानिए कहां मिल रही टॉप ब्रांडेड इंडक्शन स्टोव की बेहतरीन Deals

DGMO

DGMO Ceasefire LIVE: हमारे मिलिट्री बेस पूरी तरह चार्ज्ड...तीनों सेनाओं का पाक को क्लियर मैसेज- भय बिनु होइ न प्रीत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In