शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Hardik Pandya ही नहीं टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों का भी बहुत जल्द हुआ था तलाक

किसी की इन वर्ड्स से जुड़ी कुछ अच्छी यादें हैं तो किसी से जुड़ी कुछ बुरी (Hardik Pandya) यादें। कोई प्यार में सफल रहा है तो किसी को इसमें धोखा झेलना पड़ा है। प्यार से

by Neel Mani
जुलाई 19, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्यार इश्क और मोहब्बत इन शब्दों को सुनकर ही दिल में एक अलग सा एहसास होने लगता है। किसी की इन वर्ड्स से जुड़ी कुछ अच्छी यादें हैं तो किसी से जुड़ी कुछ बुरी (Hardik Pandya) यादें। कोई प्यार में सफल रहा है तो किसी को इसमें धोखा झेलना पड़ा है। प्यार से क्या ही आम आदमी, क्या ही सेलेब और क्या ही खिलाड़ी कोई भी नहीं बच पाया है।

आज इस कहानी में टीम इंडिया के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको प्यार तो हुआ और शादी भी लेकिन उनका रिश्ता कुछ ज्यादा नहीं चल सका और तलाक की कगार पर आकर खत्म हो गया। इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर हर न्यूज पेपर, न्यूज चैनल्स और वेब पोर्टल्स पर बस हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पत्नी नताशा स्टेन कोविक से तलाक लेने की ख़बरें छाई हुई हैं लेकिन आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर ने तलाक लिया हो इससे पहले भी कई स्टार खिलाड़ी ये फैसला ले चुके हैं, तो चलिए वक्त को जायर न करते हुए बढ़ते हैं आगे।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

सितम्बर 12, 2026

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए तलाक लेने वाला फैसला आसान नहीं था, जिससे प्यार कर शादी के बाद सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई थी। एक दिन उसी से हमेशा-हमेशा के लिए अलग होना पड़ेगा ये कौन जानता था। नताशा से तलाक के बाद पांड्या ने बेटे अगस्त्या को भी गंवा दिया है। अगस्त्या अब अपनी मां नताशा स्टेनकोविक के साथ सर्बिया जा चुका है।

इस मामले में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन भी अनलकी रहे हैं। कभी रोहित शर्मा के साथ मैदान पर ओपनिंग करने वाला ये खिलाड़ी भी तलाक के दर्द को झेल चुका है। आयशा मुखर्जी को पहली नज़र में देखने के बाद ही शिखर धवन अपना दिल दे बैठे थे। इसके बाद साल 2009 में मेलबर्न में दोनों ने सगाई कर ली थी और साल 2012 में शिखर धवन और आयशा मुखर्जी शादी के बंधन में बंध गए थे।

11 सालों तक दोनों एक दूसरे के साथ रहे लेकिन फिर धीरे-धीरे इनके रिश्ते में भी खटास आनी शुरू हो गई। बढ़ते विवाद और आपसी झगड़ों ने आखिरकार साल 2023 में तलाक की ओर रुख कर ही दिया। शिखर धवन ने मानसिक प्रताड़ना के आधार पर आयशा से तलाक ले लिया। अब शिखर धवन का बेटा जोरावर अपनी मां आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है।

इस लिस्ट में अगला नाम उस खिलाड़ी का आता है, जिसने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। हम बात कर रहे हैं हरफनमौला खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की। मैदान पर कई बार टीम इंडिया को हार के मुंह से निकाल कर जीत दिलाने वाले इस खिलाड़ी की लव लाइफ बेहद खराब रही है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है अब ये भी जान लीजिए।

21 साल की उम्र में अपनी बचपन की दोस्त निकिता बंजारा के साथ साल 2007 में शादी करने वाले दिनेश कार्तिक ये कहां जानते थे कि एक दिन उन्हें भी तलाक से गुजरना पड़ेगा। बचपन के प्यार से शादी महज 5 सालों तक ही चल सकी। इस शादी के टूटने की वजह भी बेहद दुख भरी रही। साल 2012 में दिनेश कार्तिक की पत्नी शादी में होते हुए भी उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय के साथ रिश्ते में आ गई थी। इस बात को जानने के बाद दिनेश कार्तिक को काफी गहरा धक्का लगा था, जिसका नतीजा ये हुआ की न चाहते हुए भी उन्हें तलाक लेना पड़ा। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने साल 2015 में स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल से शादी कर ली थी।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी प्यार के रिश्ते में थोड़े अनलकी रहे हैं। आईपीएल से शुरू हुआ उनका प्यार का रिश्ता कुछ ज्यादा नहीं चल सका। साल 2014 में मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात आईपीएल मैच के दौरान हुई थी, उस वक्त हसीन जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयर लीडर हुआ करती थी। 4 सालों तक शादी में ठीक रहने के बाद इनके रिश्ते में भी खटास आने लगी थी और फिर साल 2018 में शमी पर एक दिन हसीन जहां ने ये आरोप लगाते हुए उनसे झगड़ा कर लिया था, कि शादी के बाहर भी वो दूसरी लड़कियों के साथ रिश्ता रखते हैं। तब से दोनों अलग रहते हैं। इन दोनों का मामला आज भी कोर्ट में चल रहा है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी तलाक ले चुके हैं लेकिन एक नहीं बल्कि दो बार। साल 1996 में पहली पत्नी नौरीन से तलाक लेने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ इस पूर्व खिलाड़ी ने दूसरा ब्याह रचाया था। इसके बाद भी उनका तलाक देने का सिलसिला नहीं रुका था। संगीता से शादी के कुछ साल बाद ही अजहरुद्दीन ने उन्हें भी तलाक दे दिया था और बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा से तीसरी शादी की थी।

ये भी पढ़ें :- शादी के 4 साल बाद जुदा हुए Hardik Pandya और नताशा, सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पत्नी से तलाक की बात की कन्फर्म

विनोद कांबली ने भी अपनी बचपन की दोस्त नोएला लुईस से शादी की थी लेकिन शादी के कुछ साल बाद उनपर पत्नी के साथ मारपीट करने जैसे आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें भी तलाक लेना पड़ा था।

Tags: bollywoodCricket NewsdivorceHardik PandyaTeam Indiaviral
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

India Japan T20 Match 2026

AFG vs IND: Vaibhav Suryavanshi की वजह से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्लेइंग इलेवन पर माथापच्ची

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 12, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने खिलाड़ियों की कमी नहीं, बल्कि कई मजबूत विकल्प होने...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

India Japan T20 Match 2026

India Japan Match: एशियन गेम्स से पहले जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20 , पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

 India Japan T20 Match 2026:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार 4 सितंबर को भारत-जापान क्रिकेट मुकाबले का ऐलान किया। भारतीय...

Next Post
Akhilesh Yadav on BJP

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर अखिलेश ने कहा-"न संगठन बड़ा..न ही सरकार..."

Microsoft

एयरपोर्ट, बैंक से लेकर सारी इमरजेंसी सर्विसेज हुई ठप...जानिए कौन है इसका मालिक...कितनी है माइक्रोसॉफ्ट की नेटवर्थ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In