गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

MP News : कहां हुआ ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ S P की निगरानी में बड़ी कार्रवाई कौन हुए गिरफ्तार?

पन्ना पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर एक बड़े ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि सात फरार हैं। गिरोह से 1 करोड़ वर्चुअल कॉइन और 61 लाख का लेन-देन जब्त हुआ।

by SYED BUSHRA
जून 6, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज
Online betting racket busted in Panna
Share on FacebookShare on Twitter

Online betting racket busted in Panna : पन्ना जिले में एसपी साईं कृष्ण एस. थोटा के नेतृत्व में थाना अजयगढ़ और साइबर सेल की टीम ने मिलकर ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आईपीएल मैचों में अवैध सट्टा लगाने के मामले में की गई।

कौन-कौन हुए गिरफ्तार?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में

RELATED NEWS

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026
Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

सितम्बर 5, 2026

आनंद जड़िया, पिता राजेन्द्र कुमार जड़िया, उम्र 29 वर्ष, निवासी बड़ा बाजार, पन्ना

रविकरण, पिता रामस्वरूप पटेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी रैकरा सिमरिया

इनमें से आनंद जड़िया को इस ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का सरगना माना जा रहा है। इनके खिलाफ धारा 112 बी.एन.एस. और 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बाकी 7 आरोपी फिलहाल फरार हैं।

क्या मिला पुलिस को?

पुलिस ने इस सट्टा नेटवर्क से करीब 1 करोड़ वर्चुअल कॉइन जब्त किए हैं। ये डिजिटल कॉइन ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। हर एक वर्चुअल कॉइन की कीमत 1 रुपये थी। इसके अलावा, पुलिस को आरोपी आनंद जड़िया के बैंक खातों से दो महीने में 61 लाख रुपये का लेन-देन होने के सबूत भी मिले हैं।

सट्टा कैसे चलता था?

पुलिस की पूछताछ में आनंद जड़िया ने बताया कि उसके पास ऑनलाइन साइट्स पर सुपर एजेंट की आईडी है। इसके जरिए उसने पन्ना जिले में कई एजेंट आईडी बनाई, जो आगे लोगों को क्लाइंट बनाकर सट्टा खिलाते थे।

रुपयों का लेनदेन फोनपे, नकद और अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जाता था। हर महीने पैसों का हिसाब-किताब भी किया जाता था।

फरार आरोपी कौन हैं?

पुलिस ने 7 फरार आरोपियों की पहचान की है।

मनोज शर्मा उर्फ सहेली, धाम मोहल्ला, पन्ना

टिक्कू परमार,आगरा मोहल्ला, पन्ना

हीरा उर्फ शशरांशु गुप्ता,बराछ, पन्ना

इमरान खान,रानीगंज, पन्ना

अंकित साहू,आगरा मोहल्ला, पन्ना

साकिर अली,पहाड़कोठी, पन्ना

इनमें से कुछ के खिलाफ पहले भी सट्टा से जुड़े मामले दर्ज हो चुके हैं।

टीम को मिलेगा इनाम

इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी बीरा, उप निरीक्षक रवि सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक आइमात सेन, आरक्षक अमित द्विवेदी, हेतराम और साइबर सेल की टीम ने शानदार भूमिका निभाई। एसपी साईं कृष्ण थोटा ने टीम के काम की सराहना की और उन्हें नकद इनाम देने की घोषणा भी की है

Tags: Crime NewsMadhya Pradesh Updates
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दीपावली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चार सितंबर की रात...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
UP Police

UP में जल्द शुरू होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया, 23776 पदों पर होगी भर्ती – दरोगा पदों के लिए 3 साल की उम्र में छूट!

RBI

RBI ने घटाई ब्याज दरें.. रेपो रेट में 50 पॉइंट की कटौती, जानिए कितना सस्ता होगा लोन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In