बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

T20 Cricket: बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड , 264 रन बनाकर भी हारी टीम, पंजाब लीग में किसने मचाई तबाही

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमा ने 264 रन बनाए, लेकिन जलंधर वारियर्स ने 16.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 125 रन बनाकर ऐतिहासिक रनचेज कराया।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 2, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पांचवें मुकाबले में रन बरसाने का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने टी20 क्रिकेट में बड़े स्कोर की परिभाषा ही बदल दी। अमृतसर सूरमा ने 264 रन बनाए, लेकिन जलंधर वारियर्स ने यह लक्ष्य महज 16.5 ओवर में हासिल कर लिया।

रिकॉर्ड रनचेज

एक समय वनडे क्रिकेट में 250 रन का स्कोर मजबूत और चुनौतीपूर्ण माना जाता था, लेकिन टी20 क्रिकेट ने बल्लेबाजी का अंदाज पूरी तरह बदल दिया है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन के पांचवें मैच में इसका शानदार उदाहरण देखने को मिला। अमृतसर सूरमा और जलंधर वारियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमृतसर ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 264 रन बनाए। इतना बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद टीम मुकाबला नहीं बचा सकी।

RELATED NEWS

No Content Available

अभिषेक का तूफान

अमृतसर सूरमा के कप्तान अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हमला बोला। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में 82 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा नमन धीर ने भी बल्ले से जमकर तबाही मचाई और 56 गेंदों पर 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। नमन ने अपनी पारी में 7 चौके और 10 छक्के लगाए। जसप्रीत सिंह ने भी केवल 12 गेंदों में 33 रन बनाकर टीम का स्कोर 264 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

प्रभसिमरन का जवाब

265 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जलंधर वारियर्स ने शुरुआत से ही मैच का रुख बदल दिया। टीम ने सिर्फ 16.5 ओवर में 265 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यानी जलंधर ने लक्ष्य 19 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। कप्तान प्रभसिमरन सिंह इस रनचेज के सबसे बड़े नायक रहे। उन्होंने महज 47 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

दूसरे बल्लेबाज भी चमके

प्रभसिमरन सिंह के अलावा अनमोल मल्होत्रा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे। हरजस सिंह टंडन ने 42 रन बनाए, जबकि विश्वनाथ सिंह ने 31 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत जलंधर ने 265 रन का लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया।

बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इस जीत के साथ जलंधर वारियर्स टी20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज करने वाली टीम बन गई। इससे कुछ समय पहले मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम ने 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 270 रन बनाकर सबसे बड़ा सफल रनचेज किया था। खास बात यह है कि अभिषेक शर्मा की अमृतसर सूरमा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार 250 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद हार गई। यह मुकाबला दिखाता है कि टी20 क्रिकेट में अब 260 से ज्यादा का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता।

Tags: Prabhsimran SinghSher E Punjab T20 League
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Pattaya Alert: अमेरिकी सैनिक पहुंचे बैंकॉक तो पटाया में पुलिस ने नाइटलाइफ इलाकों में क्यों बढ़ाई चौकसी

Pattaya Alert: अमेरिकी सैनिक पहुंचे बैंकॉक तो पटाया में पुलिस ने नाइटलाइफ इलाकों में क्यों बढ़ाई चौकसी

Bigg Boss 20: क्या मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की होगी शो में एंट्री? जानें इंडस्ट्री में कितनी मिली पहचान

Bigg Boss 20: क्या मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की होगी शो में एंट्री? जानें इंडस्ट्री में कितनी मिली पहचान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist