Tuesday, April 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

T20 World Cup: सुपर-8 के मैचों से बढ़ गया रोमांच, कैसे ग्रुप मुकाबलों ने बढ़ाया सेमीफाइनल का सस्पेंस

टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में सेमीफाइनल की जंग तेज हो गई है। भारत-वेस्टइंडीज मैच नॉकआउट जैसा होगा, जबकि पाकिस्तान को श्रीलंका पर बड़ी जीत चाहिए। इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 28, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
T20 World Cup Super 8 Update News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

T20 World Cup Super 8 Update: टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में सेमीफाइनल की जंग तेज हो गई है। भारत-वेस्टइंडीज मैच नॉकआउट जैसा होगा, इस मैच का विजेता सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। जबकि पाकिस्तान को श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी साथ ही रन रेट भी सुधारना होगा वरना न्यूज़ीलैंड का सेमीफाइनल खेलने का चांस बन जाएगा। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके है।

ग्रुप-1 में कड़ी टक्कर

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर सुपर-8 में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस जीत के बाद भारत और वेस्टइंडीज दोनों के खाते में एक-एक जीत और एक-एक हार है। अब 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला पूरी तरह नॉकआउट जैसा होगा। जो टीम जीतेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। इसलिए यह मैच क्वार्टर फाइनल से कम नहीं माना जा रहा।

RELATED NEWS

India won T20 World Cup 2026 final

Historic Win: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई,सीएम योगी ने जताई खुशी

March 9, 2026
T20 World Cup: सेमीफाइनल में फिन एलन का तूफान, 33 गेंदों में शतक, 20 छक्कों के साथ तोड़ा रिकॉर्ड इतिहास रचा

T20 World Cup: सेमीफाइनल में फिन एलन का तूफान, 33 गेंदों में शतक, 20 छक्कों के साथ तोड़ा रिकॉर्ड इतिहास रचा

March 5, 2026

ग्रुप-2 में इंग्लैंड आगे

ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर अपनी जगह और मजबूत कर ली है। इंग्लैंड लगातार तीन जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है और सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 की दूसरी टीम से होगा। इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें अभी जिंदा हैं।
पाकिस्तान को अपना आखिरी सुपर-8 मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के अंदर लक्ष्य हासिल करना होगा। तभी उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो पाएगा।

पाकिस्तान के लिए करो या मरो

पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला पूरी तरह ‘करो या मरो’ जैसा है। अगर टीम बड़ी जीत दर्ज करती है, तो उसके पास अंतिम-4 में पहुंचने का मौका रहेगा। फिलहाल न्यूजीलैंड के 3 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.39 है। पाकिस्तान का नेट रन रेट अभी -0.461 है, इसलिए उसे बड़ी जीत की जरूरत है।

अगर पाकिस्तान जीत तो जाता है, लेकिन नेट रन रेट न्यूजीलैंड से ऊपर नहीं कर पाता, तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं अगर श्रीलंका यह मैच जीत लेता है, तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड को फायदा मिलेगा।

सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होने वाली

कुल मिलाकर सुपर-8 के आखिरी मुकाबलों ने रोमांच चरम पर पहुंचा दिया है। ग्रुप-1 में भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला सीधा सेमीफाइनल का टिकट तय करेगा। वहीं ग्रुप-2 में पाकिस्तान की उम्मीदें उसकी बड़ी जीत पर टिकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दबाव में बेहतर प्रदर्शन करती है और अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की करती है।

Tags: india vs west indiesSuper 8 Points TableT20 World Cup 2026
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

India won T20 World Cup 2026 final

Historic Win: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई,सीएम योगी ने जताई खुशी

by SYED BUSHRA
March 9, 2026

T20 World Cup Final:टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया।...

T20 World Cup: सेमीफाइनल में फिन एलन का तूफान, 33 गेंदों में शतक, 20 छक्कों के साथ तोड़ा रिकॉर्ड इतिहास रचा

T20 World Cup: सेमीफाइनल में फिन एलन का तूफान, 33 गेंदों में शतक, 20 छक्कों के साथ तोड़ा रिकॉर्ड इतिहास रचा

by SYED BUSHRA
March 5, 2026

Finn Allen Storm in T20 World Cup:टी20 विश्व कप 2026 का पहला फाइनलिस्ट तय हो गया है। 4 मार्च की...

Historic Century: किसने 33 गेंदों में शतक लगाकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को दिलाया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट

Historic Century: किसने 33 गेंदों में शतक लगाकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को दिलाया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट

by SYED BUSHRA
March 5, 2026

Finn Allen fastest T20 century:न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में शानदार...

West Indies Out Of T20 World Cup

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन की धमाकेदार पारी ने खत्म किया कैरेबियन टीम का सफर

by SYED BUSHRA
March 2, 2026

West Indies Out Of T20 World Cup: वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में हार के साथ...

: India semi final qualification 2026

Semi Final Scenario: गुरुवार टीम इंडिया के लिए लाया राहत ,सेमी फाइनल का रास्ता हुआ आसान, बस एक शर्त जीत जरूरी

by SYED BUSHRA
February 27, 2026

 T20 World Cup 2026:गुरुवार का दिन टीम इंडिया के लिए बेहद शानदार रहा। पहले South Africa ने West Indies को...

Next Post
लखनऊ में सनसनीखेज मामला,वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में सनसनीखेज मामला,वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

West Indies Out Of T20 World Cup

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन की धमाकेदार पारी ने खत्म किया कैरेबियन टीम का सफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist