शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन की धमाकेदार पारी ने खत्म किया कैरेबियन टीम का सफर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन की 97 रन की नाबाद पारी और जसप्रीत बुमराह की अहम गेंदबाजी से कैरेबियन टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

by SYED BUSHRA
मार्च 2, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
West Indies Out Of T20 World Cup

West Indies Out Of T20 World Cup: वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में हार के साथ वेस्टइंडीज का सफर खत्म हो गया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए। टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य को ज्यादा मुश्किल नहीं बनने दिया। भारत ने 19.2 ओवर में ही 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल की ओर बढ़ गई, जबकि कैरेबियन टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

संजू सैमसन की मैच जिताऊ पारी

भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। जब भी वेस्टइंडीज को विकेट की उम्मीद थी, सैमसन ने आक्रामक शॉट खेलकर दबाव कम कर दिया।
मैच के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने सैमसन की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और जीत का पूरा श्रेय उन्हें जाता है।

RELATED NEWS

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

सितम्बर 17, 2026
Out in First Over: आयरलैंड के खिलाफ पहले ओवर में आउट हुए दोनों भारतीय ओपनर, बना अनचाहा रिकॉर्ड

Out in First Over: आयरलैंड के खिलाफ पहले ओवर में आउट हुए दोनों भारतीय ओपनर, बना अनचाहा रिकॉर्ड

जून 29, 2026

हार के बाद कप्तान का बयान

होप ने कहा, “शायद हम कुछ रन कम बना पाए, खासकर इस मैदान पर जहां दूसरी पारी में रन बनाना आसान रहता है। अगर हम आखिरी ओवरों में 10-15 रन और जोड़ लेते तो मुकाबला अलग हो सकता था।” उन्होंने माना कि टीम को अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाना चाहिए था। उनके मुताबिक 190 से ज्यादा का स्कोर अच्छा था, लेकिन भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ थोड़ा और दबाव बनाना जरूरी था।

बुमराह का ओवर बना टर्निंग पॉइंट

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने शिमरोन हेटमायर और रोस्टन चेज की अच्छी चल रही साझेदारी तोड़ी।

होप ने कहा, “बुमराह भारत के स्ट्राइक गेंदबाज हैं। जब गेंद उनके हाथ में होती है, तो कुछ खास जरूर होता है। उन्होंने सही समय पर विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।”

गेंदबाजों की भी तारीफ

कप्तान ने अपनी टीम के गेंदबाजों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी संतुलित रही। पावरप्ले में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। अकील हुसैन और गुडाकेश मोती ने भी जिम्मेदारी निभाई।
होप ने आखिर में कहा, “हम इस स्टेज पर टूर्नामेंट खत्म नहीं करना चाहते थे। अगर एक मैच और जीतते तो सेमीफाइनल में पहुंच सकते थे। अब हमें अपनी गलतियों से सीखकर आगे बेहतर प्रदर्शन करना होगा।”

Tags: india vs west indiesSanju SamsonT20 World Cup 2026

SYED BUSHRA

Related Posts

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

India Storm अफगानिस्तान पर 222 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारत ने अफगानिस्तान के सामने तीसरे टी20 मुकाबले में 222 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

Out in First Over: आयरलैंड के खिलाफ पहले ओवर में आउट हुए दोनों भारतीय ओपनर, बना अनचाहा रिकॉर्ड

Out in First Over: आयरलैंड के खिलाफ पहले ओवर में आउट हुए दोनों भारतीय ओपनर, बना अनचाहा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जून 29, 2026

India vs Ireland: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। लक्ष्य का पीछा...

India won T20 World Cup 2026 final

Historic Win: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई,सीएम योगी ने जताई खुशी

by SYED BUSHRA
मार्च 9, 2026

T20 World Cup Final:टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया।...

T20 World Cup: सेमीफाइनल में फिन एलन का तूफान, 33 गेंदों में शतक, 20 छक्कों के साथ तोड़ा रिकॉर्ड इतिहास रचा

T20 World Cup: सेमीफाइनल में फिन एलन का तूफान, 33 गेंदों में शतक, 20 छक्कों के साथ तोड़ा रिकॉर्ड इतिहास रचा

by SYED BUSHRA
मार्च 5, 2026

Finn Allen Storm in T20 World Cup:टी20 विश्व कप 2026 का पहला फाइनलिस्ट तय हो गया है। 4 मार्च की...

Historic Century: किसने 33 गेंदों में शतक लगाकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को दिलाया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट

Historic Century: किसने 33 गेंदों में शतक लगाकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को दिलाया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट

by SYED BUSHRA
मार्च 5, 2026

Finn Allen fastest T20 century:न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में शानदार...

Next Post
बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

Bhilwara Bridge Car Accident News

Bhilwara News: दर्शन कर लौट रहे परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, पुल से गिरी कार, दो की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In