Monday, November 9, 2026 6:09 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

BCCI Support : भारतीय टीम में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सहारा, दौरे पर साथ रहेंगे माता-पिता

महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी को बीसीसीआई ने खास सुविधा दी है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनके माता-पिता भी साथ रहेंगे, ताकि वह नए माहौल में आसानी से खुद को ढाल सकें।

by Kirtika Tyagi
07/06/2026

Vaibhav Sooryavanshi Gets Special Support: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। युवा बल्लेबाज को तीनों टीमों में मौका मिला है, जिससे उनके परिवार और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। वैभव का चयन भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत की तरह देखा जा रहा है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

माता-पिता रहेंगे साथ

वैभव सूर्यवंशी के लिए बीसीसीआई ने एक खास फैसला लिया है। बोर्ड ने उनके माता-पिता को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनके साथ जाने की अनुमति दे दी है। इतना ही नहीं, उनके यात्रा और रहने का पूरा खर्च भी बीसीसीआई उठाएगा।
बोर्ड का मानना है कि कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव और लगातार यात्राएं किसी भी खिलाड़ी के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं।

ऐसे में परिवार का साथ वैभव को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में मदद करेगा। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि वैभव अभी बहुत युवा हैं। इसलिए उनके माता-पिता का साथ रहना उन्हें नए माहौल में ढलने और आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद करेगा।

RELATED NEWS

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Vaibhav Sooryavanshi: क्या दिलीप ट्रॉफी फाइनल में आजमाया गया श्रीलंका वाला फार्मूला, वैभव से कौन भिड़े, अंपायरों ने संभाला मामला

Vaibhav Sooryavanshi: क्या दिलीप ट्रॉफी फाइनल में आजमाया गया श्रीलंका वाला फार्मूला, वैभव से कौन भिड़े, अंपायरों ने संभाला मामला

September 7, 2026

श्रीलंका में खेल रहे हैं वैभव

फिलहाल वैभव सूर्यवंशी भारत ए टीम के साथ श्रीलंका में ट्राई-नेशन सीरीज खेल रहे हैं। उनके प्रदर्शन पर लगातार नजर रखी जा रही है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारे बन सकते हैं।

जैसे-जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है, वैसे-वैसे उन पर उम्मीदों का दबाव भी बढ़ रहा है। इसी वजह से बोर्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि उनके शुरुआती अंतरराष्ट्रीय सफर में परिवार का सहयोग उन्हें मिलता रहे।

सचिन तेंदुलकर से जुड़ता है दिलचस्प संबंध

भारतीय क्रिकेट में ऐसा पहले भी देखने को मिल चुका है। साल 1989 में जब सचिन तेंदुलकर ने पहली बार पाकिस्तान दौरा किया था, तब उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर भी उनके साथ गए थे। अब वैभव सूर्यवंशी के साथ भी कुछ वैसा ही देखने को मिल रहा है।

आईपीएल 2026 में किया कमाल

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले। उन्होंने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाए और अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और ऑरेंज कैप जैसे बड़े सम्मान मिले।

इसके अलावा वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम 23 पारियों में
1,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने।

इस महीने इन मुकाबलों में दिखेंगे वैभव
9 जून, श्रीलंका ए के खिलाफ
11 जून, अफगानिस्तान ए के खिलाफ
15 जून, श्रीलंका ए के खिलाफ
17 जून, अफगानिस्तान ए के खिलाफ
21 जून, ट्राई-नेशन सीरीज का फाइनल
26 जून, आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबला
28 जून, आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबला

Related Posts

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Vaibhav Sooryavanshi: क्या दिलीप ट्रॉफी फाइनल में आजमाया गया श्रीलंका वाला फार्मूला, वैभव से कौन भिड़े, अंपायरों ने संभाला मामला

Vaibhav Sooryavanshi: क्या दिलीप ट्रॉफी फाइनल में आजमाया गया श्रीलंका वाला फार्मूला, वैभव से कौन भिड़े, अंपायरों ने संभाला मामला

September 7, 2026

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

August 25, 2026
Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी का आगाज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में नहीं चला बल्ला, दोनों क्वार्टर फाइनल शुरू

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी का आगाज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में नहीं चला बल्ला, दोनों क्वार्टर फाइनल शुरू

August 23, 2026
Red Ball Test: क्या दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी की लाल गेंद के सामने होगी धैर्य और तकनीक की  असली परीक्षा

Red Ball Test: क्या दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी की लाल गेंद के सामने होगी धैर्य और तकनीक की असली परीक्षा

August 20, 2026
VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

VVS Laxman: लक्ष्मण ने किया बड़ा खुलासा ,ठुकराया था हेड कोच का ऑफर, किन कारणों से नहीं संभाली जिम्मेदारी

August 10, 2026
BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

BCCI Pension: सचिन, सहवाग या गांगुली? जानिए किस रिटायर्ड भारतीय क्रिकेटर को मिलती है सबसे ज्यादा BCCI पेंशन

August 6, 2026
Viral Look:विंबलडन में युवराज सिंह के साथ दिखा युवा स्टार का शानदार अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

Viral Look:विंबलडन में युवराज सिंह के साथ दिखा युवा स्टार का शानदार अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

July 14, 2026
Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

Team India Squad Update: टीम इंडिया को बड़ा झटका, कौन से खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर, BCCI ने किया नया स्क्वॉड जारी

July 13, 2026
England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

England Tour: खराब प्रदर्शन पर बढ़ी चिंता, BCCI बड़े बदलाव की तैयार में क्या टीम के फील्डिंग कोच की छुट्टी तय?

July 12, 2026
Next Post
Khan Sir Controversy: पटना फायरिंग विवाद,  पैतृक गांव में खान सर को लेकर स्थानीय लोगों ने लगाए कौन से गंभीर आरोप

Khan Sir Controversy: पटना फायरिंग विवाद, पैतृक गांव में खान सर को लेकर स्थानीय लोगों ने लगाए कौन से गंभीर आरोप

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Viral video: शुद्ध शाकाहारी खाने को लेकर परेशान भारतीय महिला, वियतनामी वेटर ने भरोसा जीतकर दिल छू लिया

Viral video: शुद्ध शाकाहारी खाने को लेकर परेशान भारतीय महिला, वियतनामी वेटर ने भरोसा जीतकर दिल छू लिया

POPULAR POST

Lucknow Accident : जेसीबी ने 60 साल की महिला को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Lucknow Accident : जेसीबी ने 60 साल की महिला को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

November 4, 2026
Diwali Tragedy : दिवाली की रात आग ने कहां-कहां मचाई तबाही? सात बड़े हादसों में कई परिवारों ने गंवाई जान

Diwali Tragedy : दिवाली की रात आग ने कहां-कहां मचाई तबाही? सात बड़े हादसों में कई परिवारों ने गंवाई जान

November 9, 2026
. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Gautam Gambhir : किस स्टार स्पिनर को कर रहे नजरअंदाज? अनुभव और काबिलियत के बावजूद नहीं दे रहे मौका

Gautam Gambhir : किस स्टार स्पिनर को कर रहे नजरअंदाज? अनुभव और काबिलियत के बावजूद नहीं दे रहे मौका

November 7, 2026
Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

November 3, 2026
UP Weather Today

UP Weather: यूपी में मौसम ने ली करवट, सुबह कोहरा और दिन में खिलेगी धूप,आईए जानते हैं लखनऊ-नोएडा समेत 4 शहरों कैसा रहेगा मौसम?

November 8, 2026

LATEST

Kacchi Dargah Bidupur Bridge

Bihar News : बिहार को मिलेगा गंगा पर नया सिक्सलेन पुल,PM मोदी करेंगे उद्घाटन ; पटना से वैशाली पहुंचने में कितना लगेगा समय?

November 9, 2026
Uric Acid Control: यूरिक एसिड बढ़ जाये तो ना हो परेशान,बस इन आदतों से बदले अपनी ज़िन्दगी

Uric Acid Control: यूरिक एसिड बढ़ जाये तो ना हो परेशान,बस इन आदतों से बदले अपनी ज़िन्दगी

November 9, 2026
Mobile Apps: क्या आपके फोन में मौजूद कोई ऐप बन सकती है आपके नुकसान की वजह? जानिए पूरी डिटेल

Mobile Apps: क्या आपके फोन में मौजूद कोई ऐप बन सकती है आपके नुकसान की वजह? जानिए पूरी डिटेल

November 9, 2026
NCP Merger : NCP के दोनों गुटों का विलय लगभग तय? महाराष्ट्र से दिल्ली तक बदलेंगे सियासी समीकरण

NCP Merger : NCP के दोनों गुटों का विलय लगभग तय? महाराष्ट्र से दिल्ली तक बदलेंगे सियासी समीकरण

November 9, 2026
Ramayana  Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

Ramayana Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड,जानिए एक घंटे कितने ऑनलाइन बुक हुए टिकट

November 9, 2026
Market Outlook : क्या निफ्टी 40,000 तक पहुंचेगा? बैंकिंग शेयरों में 20% तेजी का किसने जताया अनुमान

Market Outlook : क्या निफ्टी 40,000 तक पहुंचेगा? बैंकिंग शेयरों में 20% तेजी का किसने जताया अनुमान

November 9, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India