वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया है। भारत के 15 साल के इस बल्लेबाज ने मात्र 52 गेंद में 28 छक्के और 7 चौकों की मदद से डबल सेंचुरी लगाई। वो 15 साल की उम्र में 50 ओवर फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मुकाबले में वैभव ने मात्र 53 गेंद पर 204 रन की पारी खेली और अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 52 गेंद में 200 रन पूरे कर अपनी करियर की पहली डबल सेंचुरी लगाई। उनसे पहले ये रिकॉर्ड चैड बोवेस के नाम था, जो कैंटरबरी के खिलाड़ी हैं और उन्होंने 103 गेंद में दोहरा शतक लगाया था। वैभव ने इस रिकॉर्ड को लगभग आधी गेंदों में तोड़ दिया।
वैभव सूर्यवंशी बने छक्कों के बादशाह
वैभव सूर्यवंशी छक्कों के भी बादशाह बन चुके हैं। उन्होंने इस पारी में कुल 28 छक्के लगाए। इसके साथ ही वैभव सभी प्रोफेशनल क्रिकेट फॉर्मेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले 26 छक्के तन्मय अग्रवाल ने हैदराबाद की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी में लगाए थे। लिस्ट ए क्रिकेट में भी वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 23 छक्के लगाए थे।
सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
इस पारी के साथ वैभव वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 28 गेंद में सेंचुरी लगाई। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 29 गेंद में शतक लगाया था। वहीं स्ट्राइक रेट के मामले में भी वैभव ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 384.90 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए और एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 338.63 की स्ट्राइक रेट से 149 रन की पारी खेली थी।
इंडिया ए बनाम यूएई मैच का पूरा हाल
इंडिया ए और यूएई के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप बी का 11वां मैच खेला गया। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन बनाए। टीम इंडिया को जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारतीय टीम ने 14.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। भारत के लिए गेंदबाजी में अरशद खान ने 4 विकेट हासिल किए।













