Site icon News1India

ICC रैंकिंग्स में वरुण चक्रवर्ती की धमाकेदार छलांग, एक साथ 25 खिलाड़ियों को पछाड़ा

Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy : अब मानना ही पड़ेगा कि वरुण चक्रवर्ती में दम है! ये पहले वाले वरुण नहीं, बल्कि वापसी के बाद एकदम बदले हुए अंदाज और तेवर के साथ मैदान में दिख रहे हैं। उनकी मेहनत का इनाम उन्हें अब ICC रैंकिंग में भी मिल रहा है। ICC ने टी20 गेंदबाजों की नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें वरुण चक्रवर्ती ने कमाल कर दिखाया है। एक-दो नहीं बल्कि पूरे 25 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए उन्होंने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है। उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत को गर्व का मौका दिया है।

पहली बार टॉप-5 में पहुंचे वरुण

ताजा रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती 679 रेटिंग पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। भारत से टॉप 5 में केवल वही शामिल हैं। हालांकि, टॉप 10 में उनके साथ अर्शदीप सिंह 9वें और रवि बिश्नोई 10वें स्थान पर हैं।

टी20 गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के आदिल रशीद 718 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन दूसरे, श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा चौथे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें : सामने आई महाकुंभ भगदड़ की वजह, कुंभ मेला SSP ने बताई सारी हकीकत

गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों में भी भारत के लिए अच्छी खबर आई है। तिलक वर्मा टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हार्दिक पंड्या ने नंबर वन की कुर्सी संभाली हुई है।

हार के बाद भी चमके हार्दिक 

राजकोट टी20 में भारत की हार के बाद हार्दिक पंड्या की आलोचना जरूर हुई थी, मगर ICC रैंकिंग में वो अब भी नंबर वन ऑलराउंडर बने हुए हैं। तिलक वर्मा ने भी 832 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरी पायदान पर अपनी जगह बनाई है। कुल मिलाकर, वरुण चक्रवर्ती से लेकर तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या तक भारतीय क्रिकेट का प्रदर्शन नए मुकाम छू रहा है।

Exit mobile version