गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सामने आई महाकुंभ भगदड़ की वजह, कुंभ मेला SSP ने बताई सारी हकीकत

प्रयागराज कुंभ मेला में हुई भगदड़ की घटना पर यूपी पुलिस का बयान सामने आया है। कुंभ मेला के एसएसपी ने इस घटना को भगदड़ से इंकार किया है। उनका कहना था कि कोई भगदड़ नहीं हुई थी, बल्कि बस भीड़-भाड़ की वजह से कुछ श्रद्धालु घायल हो गए। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

by Gulshan
जनवरी 29, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025
Mahakumbh Stampede
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh Stampede : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला के दौरान मौनी अमावस्या के दिन एक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे 20 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

इस बीच, कुंभ मेला के SSP राजेश द्विवेदी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भगदड़ की घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि किसी तरह की भगदड़ नहीं हुई थी, बल्कि भीड़भाड़ के कारण कुछ श्रद्धालु घायल हो गए। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, और अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

RELATED NEWS

महाकुंभ में भगदड़ को लेकर बड़ा खुलासा, STF के हाथ लगे सबूत और AI से 120 संदिग्धों की पहचान

महाकुंभ में भगदड़ को लेकर बड़ा खुलासा, STF के हाथ लगे सबूत और AI से 120 संदिग्धों की पहचान

फ़रवरी 3, 2025
मिलिए योगी के ‘स्पेशल 1000 दूत’ से, जिन्होंने महाकुंभ में ‘यमराज’ से भिड़कर ऐसे बचाई लाखों लोगों की जान

मिलिए योगी के ‘स्पेशल 1000 दूत’ से, जिन्होंने महाकुंभ में ‘यमराज’ से भिड़कर ऐसे बचाई लाखों लोगों की जान

जनवरी 31, 2025

SSP ने क्या कहा ? 

राजेश द्विवेदी ने मीडिया से कहा, “कोई भगदड़ नहीं हुई थी। यह केवल भीड़भाड़ की स्थिति थी, जिसके कारण कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।” उन्होंने यह भी बताया कि कई घाटों को बढ़ाया गया है, और श्रद्धालु आसानी से उन घाटों में स्नान कर रहे हैं। उन्होंने हताहतों या घायलों की संख्या की जानकारी नहीं दी।

DIG का बयान

महाकुंभ के DIG, वैभव कृष्ण ने कहा कि इस घटना का कारण यह था कि 10 करोड़ से अधिक भक्तों के आगमन की उम्मीद थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और प्रशासन सभी अखाड़ों के जुलूसों में मदद कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना के बाद लखनऊ में एक उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने बताया कि बैरिकेड्स को फांदकर आने की कोशिश में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, “प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं के स्नान के लिए उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। प्रयागराज में भारी भीड़ होने के कारण कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजकर इलाज किया गया है।”

यह भी पड़ें : महाकुंभ भगदड़ पर राहुल गांधी,अखिलेश समेत अन्य विरोधियों ने BJP, पर साधा निशाना, उठाए अहम सवाल

प्रदेश सरकार के अनुसार, मौनी अमावस्या पर आठ से दस करोड़ लोग स्नान करने की उम्मीद है। अमृत स्नान महाकुंभ मेला का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण स्नान पर्व होता है, जिसमें दुनियाभर से श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने आते हैं। इस मौके पर अखाड़ों के साधुओं का स्नान भी मुख्य आकर्षण होता है।

Tags: Mahakumbh Stampede
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

महाकुंभ में भगदड़ को लेकर बड़ा खुलासा, STF के हाथ लगे सबूत और AI से 120 संदिग्धों की पहचान

महाकुंभ में भगदड़ को लेकर बड़ा खुलासा, STF के हाथ लगे सबूत और AI से 120 संदिग्धों की पहचान

by Vinod
फ़रवरी 3, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। तीर्थराज प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर्व पर रात का अचानक भगदड़ मच गई थी, जिसके कारण 30...

मिलिए योगी के ‘स्पेशल 1000 दूत’ से, जिन्होंने महाकुंभ में ‘यमराज’ से भिड़कर ऐसे बचाई लाखों लोगों की जान

मिलिए योगी के ‘स्पेशल 1000 दूत’ से, जिन्होंने महाकुंभ में ‘यमराज’ से भिड़कर ऐसे बचाई लाखों लोगों की जान

by Vinod
जनवरी 31, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। सदी का सबसे बड़ा महापर्व महाकुंभ 2025 संगमनगरी प्रयागराज में चल रहा है। 13 जनवरी से शुरू...

हां ऐसी थी मौनी अमावस्या की वो त्रासदी, कुंभ भगदड़ में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं को गंवानी पड़ी जान

हां ऐसी थी मौनी अमावस्या की वो त्रासदी, कुंभ भगदड़ में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं को गंवानी पड़ी जान

by Vinod
जनवरी 30, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। Prayagraj Mahakumbh Stampede News संगमनगरी में चल रहे महाकुंभ पर्व में मौनी अमावस्या के दिन करीब आठ...

Mahakumbh Stampede

महाकुंभ में भगदड़ के बाद किए गए बड़े बदलाव, 4 फरवरी तक वाहनों की एंट्री बैन

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 30, 2025

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में लगभग 30 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने कई अहम बदलाव...

Mahakumbh Stampede

महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए सरकार ने गठित की 3 सदस्यों की टीम, जानें कौन-कौन है इसमें शामिल

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 30, 2025

Mahakumbh Stampede: 29 जनवरी 2025 का दिन महाकुंभ के इतिहास में एक दुखद घटना के रूप में दर्ज हो गया जब...

Next Post
Mahakumbh Stempede: महाकुंभ हादसे में केजरीवाल ने जताया शोक कहा “प्रशासन के निर्देशों का करे पालन”

Mahakumbh Stempede: महाकुंभ हादसे में केजरीवाल ने जताया शोक कहा "प्रशासन के निर्देशों का करे पालन"

UP News: जल्द ही योगी सरकार शुरू करेगी ये लाभकारी योजना, जानें किस के लिए होगा कितना फायदा

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में प्रशासन हुआ सुपर एक्टिव,श्रद्धालुओं से अपील एक स्थान पर बहुत समय तक ना रुके

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist