Site icon News1India

विराट ने कर दिया था ब्लॉक…ग्लेन मैक्सवेल की वो हरकत जिससे गुस्साए थे दिग्गज खिलाड़ी

Glenn Maxwell

Glenn Maxwell : भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब अच्छे दोस्त हैं, लेकिन कुछ समय पहले तक उनके बीच मैदान पर अच्छे रिश्ते नहीं थे। ग्लेन मैक्सवेल ने इस स्थिति का जिक्र खुद किया है। ​हाल ही में, मैक्सवेल की ‘द शोमैन’ नामक एक किताब प्रकाशित हुई है, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों के साथ अपने संबंधों पर विस्तृत चर्चा की है।

​अपनी किताब में ग्लेन मैक्सवेल(Glenn Maxwell) ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था।​ यह घटना साल 2017 की है, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आई थी। उस समय दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। रांची टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली को फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगी थी, जिसके कारण मैक्सवेल ने विराट को चिढ़ाया था।

कंधा पकड़ी मैक्सवेल ने उतारी विराट की नकल

विराट कोहली को कंधे में चोट काफी गंभीर थी, जिससे वह दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर चले गए। जब मैक्सवेल मैदान पर आए, तो उन्होंने कंधा पकड़े हुए विराट कोहली की नकल की, जो भारतीय बल्लेबाज को पसंद नहीं आया। इसके बाद विराट कोहली ने मैक्सवेल को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था। ​हालांकि, कुछ समय बाद विराट और मैक्सवेल की दोस्ती हो गई।

वास्तव में, विराट कोहली ने 2021 आईपीएल से पहले आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल को खरीदने का समर्थन किया था। जब मैक्सवेल आरसीबी में शामिल हुए, तो विराट कोहली ने सबसे पहले उन्हें मैसेज करके जानकारी दी। इसके बाद, जब मैक्सवेल आईपीएल की प्री-ट्रेनिंग में भाग लेने लगे, तब उनकी विराट कोहली के साथ बातचीत हुई।

विराट ने क्यों किया था मैक्सवेल को ब्लॉक ?

आरसीबी में शामिल होने के बाद विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल अच्छे दोस्त बन गए। इस बीच, जब मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर कोहली को देखा, तो वह उन्हें वहां नहीं मिले। इस पर मैक्सवेल ने विराट से पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें ब्लॉक कर रखा है। ​विराट कोहली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हां, शायद ऐसा है।​ फिर उन्होंने रांची टेस्ट मैच की घटना को याद करवाते हुए बताया कि उन्होंने उनका मजाक उड़ाया था, जिसके कारण उन्हें ब्लॉक किया गया था।

 

Exit mobile version