Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

विराट ने कर दिया था ब्लॉक…ग्लेन मैक्सवेल की वो हरकत जिससे गुस्साए थे दिग्गज खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी किताब "द शोमैन" में विराट कोहली के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मैक्सवेल ने बताया कि विराट कोहली ने उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। हालांकि, अब वे दोनों अच्छे दोस्त बन चुके हैं।

Gulshan by Gulshan
October 29, 2024
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Glenn Maxwell
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Glenn Maxwell : भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब अच्छे दोस्त हैं, लेकिन कुछ समय पहले तक उनके बीच मैदान पर अच्छे रिश्ते नहीं थे। ग्लेन मैक्सवेल ने इस स्थिति का जिक्र खुद किया है। ​हाल ही में, मैक्सवेल की ‘द शोमैन’ नामक एक किताब प्रकाशित हुई है, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों के साथ अपने संबंधों पर विस्तृत चर्चा की है।

​अपनी किताब में ग्लेन मैक्सवेल(Glenn Maxwell) ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था।​ यह घटना साल 2017 की है, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आई थी। उस समय दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। रांची टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली को फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगी थी, जिसके कारण मैक्सवेल ने विराट को चिढ़ाया था।

RELATED POSTS

Glenn Maxwell

विराट-रोहित के बाद एक और दिग्गज का क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, ग्लेन मैक्सवेल का ODI क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

June 2, 2025
ग्लेन मैक्सवेल PHOTO

AUS vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल को नहीं मिला रनर, जानिए बड़ी वजह?

November 8, 2023

कंधा पकड़ी मैक्सवेल ने उतारी विराट की नकल

विराट कोहली को कंधे में चोट काफी गंभीर थी, जिससे वह दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर चले गए। जब मैक्सवेल मैदान पर आए, तो उन्होंने कंधा पकड़े हुए विराट कोहली की नकल की, जो भारतीय बल्लेबाज को पसंद नहीं आया। इसके बाद विराट कोहली ने मैक्सवेल को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था। ​हालांकि, कुछ समय बाद विराट और मैक्सवेल की दोस्ती हो गई।

वास्तव में, विराट कोहली ने 2021 आईपीएल से पहले आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल को खरीदने का समर्थन किया था। जब मैक्सवेल आरसीबी में शामिल हुए, तो विराट कोहली ने सबसे पहले उन्हें मैसेज करके जानकारी दी। इसके बाद, जब मैक्सवेल आईपीएल की प्री-ट्रेनिंग में भाग लेने लगे, तब उनकी विराट कोहली के साथ बातचीत हुई।

विराट ने क्यों किया था मैक्सवेल को ब्लॉक ?

आरसीबी में शामिल होने के बाद विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल अच्छे दोस्त बन गए। इस बीच, जब मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर कोहली को देखा, तो वह उन्हें वहां नहीं मिले। इस पर मैक्सवेल ने विराट से पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें ब्लॉक कर रखा है। ​विराट कोहली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हां, शायद ऐसा है।​ फिर उन्होंने रांची टेस्ट मैच की घटना को याद करवाते हुए बताया कि उन्होंने उनका मजाक उड़ाया था, जिसके कारण उन्हें ब्लॉक किया गया था।

 

Tags: Glenn Maxwell
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Glenn Maxwell

विराट-रोहित के बाद एक और दिग्गज का क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, ग्लेन मैक्सवेल का ODI क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

by Gulshan
June 2, 2025

Glenn Maxwell : ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 2023 वर्ल्ड...

ग्लेन मैक्सवेल PHOTO

AUS vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल को नहीं मिला रनर, जानिए बड़ी वजह?

by Saurabh Chaturvedi
November 8, 2023

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने ऐतिहासिक पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम...

Glenn Maxwell PHOTO

AUS vs NED: मैक्सवेल ने रचा इतिहास, नीदरलैंड के खिलाफ जड़ा वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक

by Saurabh Chaturvedi
October 25, 2023

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में...

Next Post
Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल में 189 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा: कोऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ कार्रवाई

Deepotsav

Deepotsav 2024: दुर्लभ योग में लक्ष्मी पूजन, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि और बनाइये खुद को धनवान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version