Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्रिकेट न्यू़ज » WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। ऑस्ट्रेलिया WTC अंक तालिका में तीसरे और साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर पहुंच गया। भारत फिलहाल चौथे नंबर पर है।

by Kirtika Tyagi
31/10/2026

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हुआ है। साउथ अफ्रीका ने शनिवार को तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस हार का ऑस्ट्रेलिया को दोहरा नुकसान हुआ। टीम न सिर्फ सीरीज गंवा बैठी, बल्कि WTC की अंक तालिका में दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई।

वहीं, साउथ अफ्रीका ने अपना अंक प्रतिशत बढ़ाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड की टीम 72.22 प्रतिशत अंकों के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। भारतीय टीम फिलहाल 51.52 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। 

तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 288 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन कगिसो रबाडा और साइमन हार्मर की गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिक नहीं सके। पूरी टीम दूसरी पारी में महज 111 रनों पर सिमट गई।

RELATED NEWS

WTC टेबल में भारत की बड़ी छलांग, श्रीलंका को हराते ही फाइनल की राह हुई आसान

WTC टेबल में भारत की बड़ी छलांग, श्रीलंका को हराते ही फाइनल की राह हुई आसान

August 19, 2026

ICC World Test Champoinship: 2023 व 2025 के लिए द ओवल और लार्ड्स में होंगे World Test Championship के Finals

September 21, 2022

रबाडा ने शुरुआती झटके देते हुए तीन विकेट हासिल किए। इसके बाद स्पिन गेंदबाज साइमन हार्मर ने अपनी फिरकी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को फंसाया और छह विकेट चटकाए। उन्होंने पहली पारी में भी चार विकेट लिए थे। इस तरह हार्मर ने मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज

ऑस्ट्रेलिया को हुआ नुकसान

इस हार से ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 75 से घटकर 69.23 हो गया है। इसके चलते टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका का अंक प्रतिशत 66.67 से बढ़कर 71.42 हो गया और उसने दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इस तरह शीर्ष तीन टीमों के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है।

चौथे नंबर पर टीम इंडिया

भारतीय टीम इस समय WTC अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। भारत ने अब तक 11 टेस्ट खेले हैं, जिनमें पांच में जीत, चार में हार और दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। टीम के खाते में 68 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत 51.52 है।

भारत की अगली टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होनी है। टीम इंडिया की कोशिश इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करके अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

WTC की ताजा अंक तालिका

31 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़े

स्थान
टीम
मैच
जीत
हार
ड्रॉ
अंक प्रतिशत
1
न्यूजीलैंड
6
4
1
1
72.22%

2
साउथ अफ्रीका
7
5
2
0
71.42%

3
ऑस्ट्रेलिया
13
9
4
0
69.23%

4
भारत
11
5
4
2
51.52%

5
बांग्लादेश
7
3
3
1
47.61%

6
इंग्लैंड
16
7
8
1
38.54%

7
श्रीलंका
6
1
2
3
33.33%

8
वेस्टइंडीज
13
3
8
2
33.33%

9
पाकिस्तान
9
2
7
0
4.63%

फाइनल की रेस हुई दिलचस्प

WTC के मौजूदा चक्र में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। ऐसे में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भारत भी चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल की दौड़ में बना हुआ है।

आने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले भारत के लिए अंक प्रतिशत सुधारने का अहम मौका होंगे।

Related Posts

WTC टेबल में भारत की बड़ी छलांग, श्रीलंका को हराते ही फाइनल की राह हुई आसान

WTC टेबल में भारत की बड़ी छलांग, श्रीलंका को हराते ही फाइनल की राह हुई आसान

August 19, 2026

ICC World Test Champoinship: 2023 व 2025 के लिए द ओवल और लार्ड्स में होंगे World Test Championship के Finals

September 21, 2022
Next Post
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल... क्या ATM में करना होगा बदलाव

POPULAR POST

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026

LATEST

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India