IND vs NZ 2nd Test : पिच पर Yashasvi Jaiswal ने बल्ले से मचाया तूफान, सचिन से लेकर कोहली तक सबको पछाड़ा

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इतिहास बना दिया है। मैच के तीसरे दिन, यशस्वी ने एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Yashasvi Jaiswal : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चल रहा है। इस मैच के तीसरे दिन, भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी की गेंद पर एक जोरदार छक्का जड़ दिया। इस छक्के के साथ, यशस्वी टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में 30 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान बल्लेबाज भी हासिल नहीं कर सके।

मैकुलम के बाद यशस्वी ने तोड़ा रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम के बाद, यशस्वी(Yashasvi Jaiswal) इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। यशस्वी का इस उपलब्धि तक पहुंचने का सफर केवल पावर-हिटिंग तक सीमित नहीं था। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर टीम के लिए धीमी पारियां भी खेलीं और क्रीज पर टिकने का साहस दिखाया है। यशस्वी लंच ब्रेक तक भारत की दूसरी पारी में 46 रन बनाकर नाबाद हैं। यदि भारतीय टीम को 2012 के बाद से घर में पहली टेस्ट सीरीज हारने की शर्मिंदगी से बचना है, तो यशस्वी को इस टेस्ट में एक बड़ी पारी खेलनी होगी।

yashasvi jaiswal

यह भी पढ़ें : पूर्वी प्रदेश में पड़ा दाना तूफान का प्रभाव, इन-इन जगह होगी बारिश, IMD ने दी जानकारी

इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी का खेल

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था, जहाँ उन्होंने 700 से अधिक रन बनाए थे। हालांकि, इस श्रृंखला के बाद उनकी ऐसी फॉर्म देखने को नहीं मिली। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में तीन अर्धशतक जरूर लगाए, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में असफल रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 35 रन बनाए और फिर अपना विकेट खो दिया था। ​जायसवाल को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि क्रीज पर टिकने के बाद वे लंबी पारी खेलें।

Exit mobile version