सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बहन की लव मैरिज से गुस्साए भाई ने बहनोई को उतारा मौत के घाट

राजस्थान (Rajasthan) के झुंझुनू जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में एक सगे भाई ने अपनी ही बहन के सुहाग को मौत के घाट उतार दिया है।

by Neel Mani
अगस्त 7, 2024
in क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan) के झुंझुनू जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में एक सगे भाई ने अपनी ही बहन के सुहाग को मौत के घाट उतार दिया है। बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर भाई ने बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला राजस्थान में झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ इलाके का है।

भाई ने पहले बहन के पति पर गोलियां (Rajasthan) बरसाईं इसके बाद तलवार से उसका दाहिना हाथ काट डाला, जब फायरिंग की आवाज सुनकर मोनिका कमरे से बाहर की ओर दौड़ी तो वहां का हाल देखकर उसके होश ही उड़ गए। घर के बाहर उसका पति अंकित लहूलुहान होकर तड़प रहा था। मोनिका की आंखों के सामने ही उसके पति अंकित ने दम तोड़ दिया।

RELATED NEWS

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026
Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

सितम्बर 5, 2026

यह मामला झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ इलाके का है। इस वारदात को बीते मंगलवार की देर रात को अंजाम (Rajasthan) दिया गया। झुंझुनू के जिला पुलिस अधीक्षक राजश्री वर्मा ने बताया कि जाखोद, कुशलपुरा निवासी मोनिका (21) लव मैरिज के चलते घर से भाग गई थी। 15 जनवरी 2024 को मोनिका ने महपालवास निवासी अंकित जाट (25) के साथ गाजियाबाद में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। इस शादी से मोनिका का भाई कुशलपुरा (झुंझुनू) निवासी रिंकू राजपूत नाराज चल रहा था। अंकित की पत्नी मोनिका ने बताया कि उसका भाई रिंकू राजपूत आपराधिक प्रवृत्ति का है। जब से उसने अंकित के साथ शादी की है। तब से वह लगातार धमकियां दे रहा था। दो बार पहले भी घर पर आकर धमकी दे चुका था। पुलिस ने मोनिका के बताए अनुसार संदिग्ध आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी हैं।

मोनिका ने बताया कि उसके भाई रिंकू को चोरी के एक मामले में करीब एक साल पहले बुहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जब वे बुहाना में रिंकू से मिलने गए थे तब अंकित की गाड़ी किराए पर लेकर गए थे। तभी से उसकी जान-पहचान हो गई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया था। 14 जनवरी 2024 को मोनिका ने घर से भागकर अंकित के साथ गाजियाबाद में शादी कर ली थी।

मोनिका ने बताया कि शादी के बाद दोनों ने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी। पुलिस में बाकायदा लिखित पत्र देकर जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। इसके बाद पति अंकित बड़े ट्रक चलाने लग गए थे। वह लोहारू (हरियाणा) से ट्रक अलग-अलग शहरों में ले जाते थे। इस दौरान धमकियां तो लगातार मिलती थीं लेकिन शिकायत करने का मौका नहीं मिला। 20 दिन पहले भी रिंकू अपने साथियों के साथ आया था और जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पहले भी एक बार मारने के लिए आया था। उस दिन भी अंकित और मोनिका बाहर थे। मंगलवार की रात करीब 9 बजे बोलेरो में सवार होकर मोनिका का भाई रिंकू राजपूत अपने 6-7 साथियों के साथ यहां आया और अंकित का मर्डर कर दिया।

ये भी पढ़ें :- Paris Olympics 2024: हॉकी में गोल्ड जीतने का भारत का सपना टूटा, जर्मनी पहुंची फाइनल में, अब ब्रॉन्ज के लिए स्पेन से होगी टक्कर

अंकित (मृतक) के पिता मुगाराम ने थाने में रिपोर्ट दी है। मोनिका के भाई रिंकू के साथ दीपू चैराड़ी, विकास खाती चांदूसिंह की ढाणी, प्रीतम अहीर कुशलपुरा, दौलत, दक्षित महपालवास, पूजा, अशोक पहलवान कुशलपुरा, पंकज पापड़ो समेत 8-10 लोग मंगलवार की रात साढ़े आठ से 9 बजे के बीच घर आए और अंकित पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हाथ पर तलवार से वार किया, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आई अंकित की मां पर भी आरोपियों ने फायरिंग की, जिससे वह घायल हो गई। एसपी राजश्री वर्मा ने बताया कि घटना के बाद मौका मुआयना किया गया। रात को ही पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Tags: CrimeCrime Newsrajasthan
Share196Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दीपावली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चार सितंबर की रात...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
Kiren Rijiju, randeep sujewala, vinesh phoghat disqualification, paris olympics

Vinesh Phogat : विनेश फोगाट के क्वालिफाई न होने पर सामने आया खेल मंत्री का बयान

UP Assembly by election

सपा विधायक इरफान सोलंकी का बड़ा दावा, कानपुर में उपचुनाव नहीं...इंसाफ होगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In