गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Ankit Baliyan Murder: धमकियों के बाद हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की। परिजनों के अनुसार, उन्हें पहले रंगदारी की धमकियां मिली थीं।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 27, 2026
in क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

Ankit Baliyan Murder: शामली में बुधवार शाम हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी में नाला पटरी स्थित मसल्स जिम के बाहर हुई। बताया गया कि शाम करीब 6:48 बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठने जा रहे थे। तभी बाइक सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। करीब 20 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है।

रंगदारी की धमकी से जुड़ रहा मामला

अंकित के पिता और अन्य स्वजन ने धरने के दौरान आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले अंकित से रंगदारी मांगी गई थी। साथी सिंगरों के साथ विवाद के बाद उन्हें धमकियां मिलने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, उस समय अंकित ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। करीब डेढ़ महीने पहले उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान भी धमकियों और रंगदारी की मांग का जिक्र किया था।

RELATED NEWS

Ankit Baliyan Murder

Crime Update: अंकित बालियान हत्याकांड में सामने आया नया मोड़, गोगी गैंग ने क्या किया दावा

अगस्त 27, 2026

मोबाइल की दुकान से सिंगिंग तक का सफर

बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान ने अपने करियर की शुरुआत गांव में मोबाइल फोन की दुकान चलाकर की थी। वर्ष 2016 में वह दिल्ली गए और स्पोर्ट्स में बीपीएड की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वर्ष 2018 से सोनीपत में रहकर गायकी शुरू की। उनके हरियाणवी गाने युवाओं के बीच लोकप्रिय हुए और उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान मिली।

कबड्डी खिलाड़ी भी रहे थे अंकित

अंकित उत्तर प्रदेश स्तर के कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुके थे। पैर में फ्रैक्चर होने के बाद उन्होंने खेल छोड़ दिया और संगीत की दुनिया में आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उनके करीब 20 गाने जल्द रिलीज होने वाले थे। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के अंकित की पत्नी शिक्षिका हैं। उनके पिता सत्यवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। हत्या के बाद पैतृक गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Tags: Ankit Baliyan MurderHaryanvi Singer
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Ankit Baliyan Murder

Crime Update: अंकित बालियान हत्याकांड में सामने आया नया मोड़, गोगी गैंग ने क्या किया दावा

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Ankit Baliyan Murder:उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया...

Next Post
Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2026: 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय, जानें क्या होगा राहुकाल और चंद्र ग्रहण का असर

Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2026: 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय, जानें क्या होगा राहुकाल और चंद्र ग्रहण का असर

Nepal Flood: जाने कैसे एक आम के पेड़ ने बचाई नेपाली मजदूर की जान, सैलाब में बह गया था पूरा घर

Nepal Flood: जाने कैसे एक आम के पेड़ ने बचाई नेपाली मजदूर की जान, सैलाब में बह गया था पूरा घर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist