गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Bihar News: भागलपुर में बारात पर हमला, महिलाओं से छेड़छाड़, गहने और नकदी लूटे, नए गृह मंत्री के लिए बड़ी चुनौती

भागलपुर में बारात पर बदमाशों ने हमला कर महिलाओं से छेड़छाड़ और गहने लूटे। कई बाराती घायल हुए। करीब 5 लाख की लूट के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 24, 2025
in क्राइम
Bhagalpur wedding procession attack
Share on FacebookShare on Twitter

Attack and Loot on Wedding Procession in Bihar: बिहार के भागलपुर जिले में रविवार रात एक बारात पर हुए हमले ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पीरपैंती थाना क्षेत्र के ईशीपुर इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब सिवानपुर गांव से निकली बारात सीमानपुर मोड़ के पास पहुंची। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों के एक गिरोह ने दूल्हे की गाड़ी को जबरन रोककर हमला कर दिया। घटना इतनी गंभीर थी कि शादी का माहौल अचानक दहशत में बदल गया। यह मामला राज्य के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी के लिए भी एक बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी

चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने न केवल बारातियों पर हमला किया, बल्कि बारात में शामिल महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की। कई महिलाएं इस हमले से सदमे में हैं। बदमाशों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से बारातियों पर प्रहार किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

RELATED NEWS

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

जून 22, 2026
नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

जून 10, 2026

बरातियों का बयान

बारात में शामिल लोगों ने पूरी वारदात विस्तार से बताई। उनके मुताबिक, रात लगभग 11 बजे बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी को घेर लिया और ड्राइवर के साथ मारपीट की। इसके बाद वे दूल्हे और उसके साथियों को जबरन गाड़ी से बाहर खींचकर सड़क पर ले आए। हमलावरों ने बार-बार धमकी दी कि जो कुछ भी है, तुरंत निकाल दो, नहीं तो जान से मार देंगे। इस दौरान महिलाओं से सोने-चांदी के गहने और नकदी छीन ली गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि महज 10–15 मिनट का यह हमला पूरे जीवन की खुशी पर भारी पड़ गया।

बारात को निशाना बनाने की पहली घटना

लूटपाट में बदमाश लगभग 5 लाख रुपये के गहने और नकद लेकर फरार हो गए। दूल्हे की गाड़ी को भी क्षति पहुंचाई गई। हमले में दो से तीन बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात में अपराध की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन किसी बारात को निशाना बनाए जाने की यह पहली घटना है।

इलाके में तनाव, अतिरिक्त फोर्स की तैनाती

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

स्थानीय जनता का भी कहना है कि रात के समय निगरानी और मजबूत होनी चाहिए, जिससे लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। यह घटना एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है।

Tags: Bhagalpur wedding attackBihar crimePirpainti incident
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

Pankaj Tripathi Brother Attack: एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर क्यों हुआ हमला, पटना में चल रहा इलाज

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Bihar Crime News: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार में कथित रूप से...

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

12 Crore Mobile Theft: उत्तर प्रदेश के नोएडा से असम के गुवाहाटी भेजे जा रहे करोड़ों रुपये के मोबाइल फोन...

Muzaffarpur Family Suicide Case

Bihar Crime:बिहार में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात, पिता ने बच्चों संग लगाई फांसी, चार की मौत, दो बेटे चमत्कारिक रूप से बचे

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 15, 2025

Muzaffarpur Family Suicide Case:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सोमवार को एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई...

बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजो बीच फायरिंग, एक की हुई मौत

बिहार के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजो बीच फायरिंग, एक की हुई मौत

by Ahmed Naseem
मार्च 20, 2025

बिहार के नवगछिया में दो गुटों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई...

Bihar crime

Bihar crime: बिहार में नकली नोटों का बढ़ता खतरा: पुलिस ने जारी किया अलर्ट

by Ahmed Naseem
जनवरी 11, 2025

Bihar crime: पहले की मुकाबले में अब नकली नोट पहचानना थोड़ा मुश्किल हो गया है। पहले महात्मा गांधी की तस्वीर...

Next Post
Lucknow news: मोहनलालगंज में बीएससी छात्रा की घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर की हत्या, आरोपी पकड़ा गया

Lucknow news: मोहनलालगंज में बीएससी छात्रा की घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर की हत्या, आरोपी पकड़ा गया

: Uttar Pradesh holiday 25 November

Holiday update: गुरु तेग बहादुर शहादत पर अवकाश तिथि बदली ,अब 25 नवंबर को सरकारी अवकाश, अयोध्या में ध्वजारोहण को लेकर प्रशासन सख्त

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist