Site icon News1India

हरियाणा: बदमाशों ने लूट के लिए रुकवाया ट्रक, फिर ड्राइवर को गोली मारी, ऐसे बचाई अपनी जान

कैथल: पूंडरी में बदमाशों ने लूट की नीयत से ट्रक को रोका और चालक को गोली मार दी. रविवार देर रात ट्रक को रोकने के बाद बदमाशों ने चालक से रुपये की मांग की लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया. बदमाशों ने भाग रहे चालक को गोली मार कर फरार हो गया. ड्राइवर ने घायल अवस्था में भी ट्रक को भगा लिया और अपनी जान बचाई. घायल चालक को कैथल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि, घायल ड्राइवर की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी देवीलाल के रूप में हुई है. बीकानेर निवासी खेताराम ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का देवीलाल ट्रक ड्राइवर है. रविवार देर रात वह यमुनानगर से ट्रक लेकर सिरसा जा रहा था. बीच रास्ते में जब वह कैथल के पूंडरी के पास से गुजरा तो सड़क पर चार-पांच युवक खड़े थे। उन्होंने ट्रक को रुकवा लिया। जब देवीलाल ने ट्रक रोका तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया.

युवकों ने पिस्तौल दिखाते हुए देवीलाल से कहा कि जो भी रुपये हैं वे दे दे नहीं तो गोली मार देंगे. जिसके बाद देवीलाल ने मौका पाकर खिड़की बंद कर ली और ट्रक को भगाने का प्रयास करने लगा. इसी दौरान बदमाश युवकों में से एक ने खिड़की खोलकर गोली चला दी। जो देवीलाल के पेट में जा लगी. गोली लगने के बाद भी देवीलाल ने घायल अवस्था में अपने ट्रक को नहीं रोका और भगाता रहा। इसके बाद आगे चल रहे साथी ट्रक ड्राइवरों को इसकी जानकारी दी। अन्य ट्रक ड्राइवरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए कैथल के अस्पताल में पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही सोमवार को परिवार वाले भी पहुंच गए।

लूट के लिए सड़क पर किले गाड़ कर रुक जाते हैं ट्रक

घायल देवी लाल के चचेरे भाई खेताराम ने बताया कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ लूटपाट करने के लिए सड़क किनारे बैठे थे। बदमाशों ने सड़क पर कीलें व अन्य नुकीली चीजें डाल रखी थी। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों का पंचर हो जाए और वह रुकने के लिए मजबूर हो जाएं। ताकि उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया जा सके। इन्हीं कीलों के कारण देवीलाल के ट्रक के आगे चल रहे एक अन्य ड्राइवर के ट्रक में भी पंचर हो गया था। लेकिन उसने ट्रक नहीं रोका और वह लूट की वारदात से बच गया।

इसे भी पढ़ें – Amla navami 2022: कब है अक्षय नवमी, जानिए आंवले की पूजा का महत्व, इन उपायों को करने से होगी तरक्की

Exit mobile version