Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

राजस्थान में थालैंड की महिला को बदमाशों ने मारी गोली, मामले की कड़ी सुलझाने में जुटी पुलिस

राजस्थान के उदयपुर शहर में शनिवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने थाईलैंड की एक युवती को कथित तौर पर गोली मार दी। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

by Gulshan
November 9, 2024
in Latest News, क्राइम, राजस्थान
Udaipur Crime News
Share on FacebookShare on Twitter

Udaipur Crime News : राजस्थान के उदयपुर शहर में शनिवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने थाईलैंड की एक युवती को कथित तौर पर गोली मार दी। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि पुलिस को सुबह जिला अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला को अस्पताल लाया गया है जिसे गोली लगी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि थाई नागरिक अपनी महिला मित्र के साथ थांक चाणोक माली कॉलोनी स्थित एक होटल में रुका हुआ था।

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि रात करीब 1-2 बजे वह कुछ दोस्तों से मिलने के बहाने होटल से अकेली निकली थी। सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि 3-4 लोग उसे कार में लेकर आए और एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल अवस्था में छोड़ गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि यह मेडिको-लीगल मामला था, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को वहां से महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया और अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर में गोली अभी भी फंसी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : दिल्ली की CM अतिशी का बड़ा ऐलान, करीब 10 हज़ार बस मार्शल्स को मिलेंगे रोजगार के अवसर

जांच में सहयोग नहीं कर रही महिला

गोयल ने बताया कि जब महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, तो उसके साथ कार में सवार 3-4 लोग भी थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान और पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा, ‘इस बात की भी जांच की जा रही है कि वह इतनी रात को किसके साथ बाहर गई थी और इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। वह जांच में ज्यादा सहयोग नहीं कर रही है, लेकिन हम उसके फोन और उसके दोस्त से पूछताछ कर मामले का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’

Tags: Udaipur crime news
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Bypoll Election

CJI बनने से पहले ही छोड़ दी मॉर्निंग वॉक, साथ में सिक्योरिटी लेने से भी किया इनकार, जानें नए जस्टिस खन्ना की इन आदतों के पीछे की वजह

Lucknow

Lucknow: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार ने ट्रेलर में मारी टक्कर, तीन की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist