बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Indore News: 50 पैसे का इनामी धमकीबाज एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार, पर अभी भी 1 रुपए के 2  इनामिया चल रहे फरार

इंदौर पुलिस ने अपराधियों के भौकाल को कम करने के लिए अपनाया ये अजब-गजब का तारीखा, घोषित किया 50 पैसे और 1 रुपए का इनाम।

by Digital Desk
दिसम्बर 6, 2024
in Latest News, TOP NEWS, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। आमतौर पर पुलिस फरार आरोपियों पर हजारों, लाखों और करोड़ों रुपए का इनाम घोषित करती है, लेकिन पहली बार फरार आरोपियों पर 50 पैसे और 1 रूपए का इनाम घोषित किया गया है। ये हैरान कर देने वाला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है। इंदौर पुलिस ने दो फरार आरोपियों के खिलाफ एक रुपए और एक बदमाश पर 50 पैसे का इनाम रखा हुआ है। इनमें से 50 पैसे के इनामिया बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया।

भौकाली पर 50 पैसे का इनाम

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने अपराधियों को लेकर ऐसा कदम उठाया है कि जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। कुछ दिन पहले अनिल दीक्षित हत्याकांड के गवाह को एक बदमाश ने धमकी दी। आरोपी का नाम बिट्टू था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो आरोपी फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने उसकी भौकाली खत्म करने और उसे पकड़ने के लिए 50 पैसे का इनाम भी घोषित किया था। आखिरकार, पुलिस की मेहनत रंग लाई और बिट्टू गौड़ गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

RELATED NEWS

Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

जुलाई 15, 2026
जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

अक्टूबर 15, 2025

पकड़ा गया भौकाली बिट्टू

डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि बिट्टू गौड़ की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण कामयाबी है। उन्होंने बताया कि बिट्टू गांधी नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में छिपा हुआ था। इस व्यक्ति ने बिट्टू को पनाह दी और पुलिस से बचने में मदद की। इसलिए पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए जब दबिश दी गई तो वह घर की बालकनी से छलांग दी, जिससे उसका पैर टूट गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। अब यह इनाम अपराधी को पकड़ने वाले चार पुलिसवालों के बीच में बांटा जाएगा। जिसके हिसाब से हर पुलिसवाले को इनाम से 12.50 रुपए मिलेंगे।

1 रुपए के इनामी चल रहे फरार

इंदौर पुलिस के मुताबिक, अपराधियों का भौकाल कम करने के चलते 50 पैसे और 1 रूपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के अनुसार, इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में हाल ही में एक आरोपी ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी फरार है, ऐसे में उस पर 1 रुपए का इनाम रखा गया है। दूसरी घटना इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की है। सदर बाजार पुलिस भी पिछले कई सालों से तबरेज नाम के एक आरोपी की जगह-जगह तलाश कर रही है, लेकिन वह भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। इसी के चलते डीसीपी विनोद कुमार मीना ने दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ एक रुपए का इनाम घोषित किया है, जो खूब चर्चा में है।

भौकाल खत्म करने के लिए ऐसा इनाम

डीसीपी विनोद कुमार मीना का कहना है कि दोनों ही कुख्यात आरोपी हैं और इनके खिलाफ कई अलग-अलग तरह के आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस भी दोनों आरोपियों की विभिन्न जगहों पर तलाश कर रही है और जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन अगर हम इन दोनों के खिलाफ हजारों रुपए का इनाम घोषित करते तो इलाके में इनका खौफ बढ़ जाता और इनके खौफ को खत्म करने के लिए इस तरह का इनाम घोषित किया गया है। फिलहाल यह इनाम प्रतीकात्मक है और जल्द ही दोनों आरोपियों को हमारी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

Tags: INDOREIndore PoliceMadhya PradeshReward of 50 paiseReward of Rs 1
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Khajuraho Airport Ranking: मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल...

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

by Vinod
अक्टूबर 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तैनात लेडी सीएसपी हिना खान का एक वीडियो तेजी से सोशल...

SDOP पूजा पांडेय ने ‘स्पेशल 11’ के साथ कुछ ऐसी डाली डकैती, CM के आदेश पर लेडी अफसर समेत 5 की हुई गिरफ्तारी

SDOP पूजा पांडेय ने ‘स्पेशल 11’ के साथ कुछ ऐसी डाली डकैती, CM के आदेश पर लेडी अफसर समेत 5 की हुई गिरफ्तारी

by Vinod
अक्टूबर 14, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के सिवनी जनपद हवाला लूट मामले में प्रदेश के सीएम मोहन योदव की सख्ती...

राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

by Vinod
अगस्त 27, 2025

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी। उन्होंने डंके की...

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

गुजराती फ्रेंड निकला इंदौर की सोनम रघुवंशी का यार, जो ‘बेवफा औरत’ का बना अस्त्र और कर दिया बड़ा ‘खेल’

by Vinod
अगस्त 5, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। खूबसूरत चेहरा और बागवां उजाड़ने वाली शबनम के जैसी मुस्कान। रईस बाप की बेटी अपने घर...

Next Post
pushpa 2 india collection

'पुष्पा 2' को मिली बेहतरीन कामयाबी, ओपनिंग के दिन ही तोड़ दिखाया शाहरुख खान का रिकॉर्ड

कहानी 6 दिसंबर 1992 की, ऐेसे  हुआ ’देश का सबसे बड़ा कांड’, 25 साल तक PAC के पहरे में रहा 1 मोहल्ला

कहानी 6 दिसंबर 1992 की, ऐेसे हुआ ’देश का सबसे बड़ा कांड’, 25 साल तक PAC के पहरे में रहा 1 मोहल्ला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist