गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Kolkata triple murder case: सनसनीखेज खुलासा,कर्ज चुकाने के लिए पति ने अपनी पत्नियों को मौत के घाट उतारा

कोलकाता में तीन महिलाओं की हत्या का खुलासा हुआ है। परिवार पर भारी कर्ज था, जिससे तंग आकर दो भाइयों ने पत्नियों और एक बेटी को मार डाला। खुदकुशी की कोशिश में वे एक्सीडेंट का शिकार हो गए, जिससे साजिश सामने आ गई।

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 24, 2025
in क्राइम
Triple murder case
Share on FacebookShare on Twitter

Kolkata triple murder case: कोलकाता में तीन महिलाओं की रहस्यमयी हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का है। परिवार लंबे समय से भारी कर्ज में डूबा था, लेकिन इसके बावजूद उनकी लग्जरी जिंदगी जारी थी। जब कर्ज बहुत ज्यादा बढ़ गया, तो दो भाइयों ने अपनी पत्नियों और एक बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वे खुद भी आत्महत्या करने निकले, लेकिन रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

दो भाइयों ने बनाया खतरनाक प्लान

शुरुआत में यह मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि तीनों महिलाओं की हत्या की गई थी। घर में मृत पाई गई महिलाओं में दो बहनें और एक बच्ची शामिल थीं। उनकी मौत के पीछे परिवार की आर्थिक स्थिति सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डे परिवार पर काफी कर्ज था, फिर भी उन्होंने अपने खर्चों में कोई कटौती नहीं की। जब हालात बिगड़ गए, तो दोनों भाइयों ने पत्नियों और एक बेटी की हत्या कर दी और खुद भी जान देने के लिए निकल पड़े।

RELATED NEWS

Jaipur Murder कांड में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, क्यों पत्नी और तीन बेटियों  को उतारा मौत की घाट

Jaipur Murder कांड में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, क्यों पत्नी और तीन बेटियों को उतारा मौत की घाट

सितम्बर 11, 2026
Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

अगस्त 31, 2026

एक्सीडेंट से खुली हत्या की साजिश

दोनों भाई आत्महत्या के लिए निकले थे, लेकिन उनकी कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने बताया कि उनके घर में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस जब घर पहुंची, तो तीनों महिलाओं के शव मिले। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी बदल दी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिलाओं की हत्या की गई थी।

हत्या या सामूहिक आत्महत्या

प्रसून डे और प्रणय डे नाम के ये दोनों भाई सगे हैं और इनकी शादी दो बहनों से हुई थी। बड़े भाई प्रसून की पत्नी रूमी डे और छोटे भाई प्रणय की पत्नी सुदेशना डे थीं। इनके अलावा रूमी की बेटी प्रियवंदा डे भी मृत पाई गई। दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का फैसला लिया था, इसलिए महिलाओं ने खुद अपनी जान ली। हालांकि, पुलिस का मानना है कि यह हत्या का मामला है।

सीसीटीवी कैमरे थे बंद

पुलिस को घर से कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली, क्योंकि सभी कैमरे बंद थे। पुलिस का कहना है कि डे फैमिली का लेदर गुड्स का बिजनेस था, जिस पर भारी कर्ज था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। दोनों भाइयों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद हिरासत में लिया जा सकता है।

Tags: family murderKolkata crimepolice investigation
Share196Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Jaipur Murder कांड में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, क्यों पत्नी और तीन बेटियों  को उतारा मौत की घाट

Jaipur Murder कांड में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, क्यों पत्नी और तीन बेटियों को उतारा मौत की घाट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

Jaipur Murder Case: जयपुर के करधनी थाना इलाके के गोविंदपुरा में गुरुवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Montana Family Massacre

Montana Family Massacre: डिनर के दौरान किसने की चार बच्चे सहित 8 रिश्तेदारों की हत्या, आरोपी ने खुद भी दी जान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 26, 2026

Montana Family Massacre:अमेरिका के मोंटाना राज्य के बिलिंग्स शहर में रविवार शाम एक घर में परिवार के लोग डिनर के...

Fake Currency: घर को बनाया नकली नोटों की फैक्ट्री, यूट्यूब देखकर सीखी तकनीक, पति-पत्नी गिरफ्तार

Fake Currency: घर को बनाया नकली नोटों की फैक्ट्री, यूट्यूब देखकर सीखी तकनीक, पति-पत्नी गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
जून 17, 2026

Fake Currency Gang Busted: नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस...

Muradabad suicide: युवक की संदिग्ध मौत से गांव में शोक, भावुक वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद क्यों किया सुसाइड

Muradabad suicide: युवक की संदिग्ध मौत से गांव में शोक, भावुक वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद क्यों किया सुसाइड

by SYED BUSHRA
जून 1, 2026

Youth Death Investigation: एक युवक की मौत की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के...

Next Post
shaktikanta das appointed principal secretary to PM Modi

नोटबंदी के सूत्रधार पूर्व RBI Governor को मिली बड़ी जिम्मेदारी बने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव 2

Bride walks

Uttar Pradesh News: मथुरा की लुटेरी दुल्हन,शादी की रात ही ससुरालवालों को बेहोश करके लूट ले गई सब कुछ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In