Thursday, March 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Sucide case: थाना प्रभारी की मौत की जांच में मीनाक्षी और उसके परिवार का पर्दाफाश, कौन से नए राज आए सामने

कुठौंद थाना प्रभारी की मौत के बाद महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ कई नए आरोप सामने आए हैं। वह कथित रूप से पुलिसकर्मियों को फंसाकर पैसों की मांग करती थी और इसमें उसका परिवार भी शामिल बताया जा रहा है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 10, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Meenakshi Sharma police case probe
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Meenakshi Sharma Case: कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की गोली लगने से हुई मौत के बाद महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने आ रही हैं। जांच में पता चला है कि साल 2022 में जब मीनाक्षी पीलीभीत के पूरनपुर थाने में तैनात थी, तब उसने एक सिपाही को अपने करीब लाकर उससे बड़ी रकम की मांग की थी। यह घटना कोई एक-दूसरी नहीं थी बल्कि इसके बाद बरेली और फिर जालौन में भी उसने इसी पैटर्न पर कई दारोगा और सिपाहियों को निशाना बनाया।

परिवार भी शामिल था इस पूरे खेल में

जांच के अनुसार मीनाक्षी अक्सर पहले जान-पहचान बनाती, फिर निजी बातचीत और करीबी का बहाना कर पुलिसकर्मियों पर पैसे देने का दबाव डालती थी। उसके इस पूरे नेटवर्क में उसके पिता और भाई भी शामिल बताए जा रहे हैं। यहां तक कि जब पुलिस उसे जेल ले जा रही थी, तो उसके पिता ने उसे ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे जल्द उसे छुड़ा लेंगे।

RELATED NEWS

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026
Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

March 10, 2026

तीन दिनों में 100 से ज्यादा कॉल,

जिले में चर्चा है कि मीनाक्षी के कई पुलिसकर्मियों से गहरे संपर्क थे। उसके फोन की सीडीआर में सिर्फ तीन दिनों में 100 से अधिक कॉल मिलने से शक और गहरा गया है। इन कॉलों में सामान्य कॉल के साथ कई वॉट्सऐप कॉल भी शामिल थीं। इसी वजह से तीन सदस्यीय एसआईटी इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी की पत्नी ने दर्ज कराई हत्या की एफआईआर

घटना वाली रात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय को गोली लगी थी। उसी समय मीनाक्षी बाहर आई और चिल्लाई कि स्टेशन प्रभारी ने खुद को गोली मार ली है। इसके बाद वह मौके से चली गई। बाद में मेडिकल कॉलेज में अरुण राय को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी माया देवी, जो गोरखपुर में रहती हैं, उन्होंने मीनाक्षी पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

25 लाख रुपये की मांग का खुलासा भी हुआ

जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई कि पूरनपुर में मीनाक्षी ने एक सिपाही से 25 लाख रुपये मांगे थे। बरेली में भी उसने एक थाना प्रभारी और दो अन्य सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसके मोबाइल रिकॉर्ड में कोंच, नदीगांव, कुठौंद और उरई थानों के कई पुलिसकर्मियों से लगातार बात करने के प्रमाण मिले हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।

एसआईटी अब मौत, ब्लैकमेल, पैसों की मांग और आपसी संबंधों की पूरी कड़ियों को जोड़कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसे जल्द ही उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

Tags: crime reportpolice investigationUttar Pradesh News
Share198Tweet124Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी...

Next Post
UPPCL Smart Meters

बिजली संकट खत्म! UP में 11 लाख खराब स्मार्ट मीटर बदलेंगे, उपभोक्ताओं को मिलेगी 'सटीक' बिजली

WCD Internship

WCD इंटर्नशिप: सरकार के साथ काम करें, 2 महीने में पाएं बेहतरीन अनुभव और ₹40,000

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist