सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जिस बच्चे को डॉक्टर ने मारा हुआ कर दिया था घोषित मां की जद्दोजहद कैसे उसको ढूंढ निकाला

गोलू कुमारी का नवजात बेटा जन्म के बाद गायब हो गया। अस्पताल ने उसे मृत बताया, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि पति ने बच्चे को बेच दिया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

by Ahmed Naseem
अप्रैल 2, 2025
in क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

आज से 202 दिन पहले, एक मां ने अपने पांचवें बच्चे को जन्म दिया था। पहले से तीन बेटियां और एक बेटा था, लेकिन यह बेटा उसके लिए खास था। जन्म के कुछ घंटों बाद ही अस्पताल ने उसे बता दिया कि बच्चा नहीं बचा। लेकिन मां को इस बात पर यकीन नहीं था। उसे जिस तरह से अस्पताल से निकाला गया, उससे शक और गहरा गया। हालांकि, तब वह कुछ नहीं कर सकी, लेकिन अपनी सोच पर टिकी रही। पूरे 200 दिन की लड़ाई के बाद, रविवार को उसे जीत मिली, जब पुलिस ने उसके बेटे को खोज निकाला और उसे उसकी मां को सौंप दिया।

पति ने ही बेचा बच्चा, घर से ही शुरू हुई लड़ाई

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव की गोलू कुमारी को यह पता नहीं था कि उसका नवजात बेटा उसके पति ने ही बेच दिया था। जब-जब वह अपने बच्चे के जिंदा होने की बात कहती, उसका पति उसे समझाने की कोशिश करता कि बच्चा मर चुका है। लेकिन मां का दिल इस बात को मानने को तैयार नहीं था।

RELATED NEWS

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026
Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

सितम्बर 5, 2026

10 सितंबर 2024 को हाजीपुर के जौहरी बाजार स्थित न्यू बुद्ध अपोलो इमरजेंसी हॉस्पिटल में उसने बेटे को जन्म दिया। महिला ने बताया, “बच्चे के जन्म के कुछ ही देर बाद डॉक्टर आदित्य राज उर्फ चिंटू अचानक मेरे नवजात बेटे को गाड़ी में लेकर चला गया। उसने कहा कि केस क्रिटिकल है, इसलिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना होगा। कुछ समय बाद, उसने बच्चे की मौत की खबर दी और अस्पताल से निकाल दिया।” लेकिन गोलू को अपने पति की बातों पर भरोसा नहीं था और उसने सच जानने की ठानी।

आशा कार्यकर्ता और डॉक्टर पर शक, पुलिस ने मदद नहीं की

गोलू को सबसे ज्यादा शक आशा कार्यकर्ता मीनू कुमारी पर था, जो उसे सरकारी अस्पताल की जगह निजी अस्पताल लेकर गई थी। दूसरा शक डॉक्टर चिंटू पर था, जिसने नवजात की मौत की खबर दी थी।

गोलू ने महुआ थाने में जाकर पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महीनों तक दौड़भाग के बाद, एक एनजीओ ने उसका साथ दिया। जब पुलिस पर दबाव पड़ा, तब जाकर महुआ और हाजीपुर नगर थाने में मामले दर्ज हुए। पुलिस ने जांच शुरू की, तो पति की साजिश सामने आई।

डिलीवरी के खर्च के बदले बच्चे को बेच दिया

जांच में सामने आया कि गोलू का पति राजेश कुमार पांचवां बच्चा नहीं चाहता था। पहले से ही तीन बेटियां और एक बेटा था। जब गोलू गर्भवती हुई, तो उसने अबॉर्शन कराने के लिए आशा कार्यकर्ता मीनू से संपर्क किया। लेकिन डॉक्टर ने गर्भ के पूरे होने की वजह से अबॉर्शन से मना कर दिया।

इसके बाद, मीनू के जरिए राजेश की मुलाकात डॉक्टर चिंटू से हुई। चिंटू ने कहा कि बच्चा उन लोगों को दिया जा सकता है, जिनके संतान नहीं होती। फिर चिंटू ने राजेश की मुलाकात दलाल जयप्रकाश, जितेंद्र और अविनाश से करवाई। राजेश ने अस्पताल में हुए करीब 50,000 रुपये के खर्च के बदले रकम मांगी और रमेश नाम के व्यक्ति ने पैसे देकर बच्चा खरीद लिया। दूसरी ओर, डॉक्टर चिंटू ने गोलू को उसके बेटे की मौत की झूठी खबर देकर अस्पताल से भगा दिया।

डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता अब भी फरार

फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

राजेश कुमार (बच्चे का पिता, जिसने उसे बेचा)

रमेश कुमार (जिसने बच्चा खरीदा)

जयप्रकाश कुमार, जितेंद्र कुमार, अविनाश कुमार (बच्चा खरीदने-बेचने के दलाल)

अरुण कुमार (इस साजिश में मदद करने वाला)

लेकिन डॉक्टर चिंटू और आशा कार्यकर्ता मीनू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: bihar NewsCrime News
Share196Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दीपावली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चार सितंबर की रात...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
Sudhir Mishra

'एडोलसेंस’ भारत में नंबर वन कैसे? निर्देशक सुधीर मिश्रा का बड़ा सवाल, जानिए क्या है फिल्म की कहानी

घरेलू बाजार में Maruti Suzuki की धाक  मार्च 2025 में कंपनी ने  किसको पीछे छोड़ते हुए कितनी यूनिट्स बेंची

घरेलू बाजार में Maruti Suzuki की धाक मार्च 2025 में कंपनी ने किसको पीछे छोड़ते हुए कितनी यूनिट्स बेंची

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In