बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

VIDEO: लापरवाही से नाराज SP ने 5 पुलिसकर्मियों को लॉकअप में किया बंद, अंदर ही पानी, खैनी और मूत्रत्याग…

by Juhi Tomer
सितम्बर 11, 2022
in क्राइम, देश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

VIDEO: बिहार पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मी एक हाजत में बंद हैं. वर्दी में दिख रहे पुलिसकर्मी अंदर हाजत में परेशान दिख रहे हैं. कोई अंदर बेचैन होकर पानी पी रहे हैं तो कोई अंदर ही खैनी लगाते दिख रहे हैं. मूत्रत्याग के लिए अंदर हवालात में ही कैदियों के लिए बने स्थान को यूज कर रहे हैं. ऐसी चर्चा है कि ये वीडियो नवादा के एक थाना का है और इन पुलिसकर्मियों को नवादा एसपी ने दंड के रुप में बंद करवाया है.

आपको बता दें की बिहार के नवादा जिले में एसपी की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. एक मामले का समय से निपटारा न करने की वजह से आगबबूला हुए एसपी डॉ. गौरव मंगला ने नवादा नगर थाने के पांच पुलिसकर्मियों को हाजत थाना के हवालात में बंद कर दिया. इस घटना पर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है. पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने नवादा एसपी डॉ. गौरव मंगला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है.

RELATED NEWS

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

सितम्बर 4, 2026
Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

अगस्त 31, 2026

#bihar#nawada#nawadapolice#policelockup

नवादा एसपी ने नगर थाना के पांच पुलिस पदाधिकारियों को लॉकअप में बंद कर दिया. pic.twitter.com/V3AWR5QYog

— Sweta Gupta (@swetaguptag) September 10, 2022

वहीं यह मामला 8 सितंबर की रात 10 बजे का बताया जा रहा है. पांचों पुलिसकर्मियों को तकरीबन दो घण्टे तक हाजत थाने के हवालात में रखा गया. इसे लेकर बिहार पुलिस एसोसिएशन में एसपी डॉ. गौरव मंगला के प्रति गहरी नाराजगी है. हाजत थाने में बंद किए जाने के बाद जिन पुलिसकर्मियों का नाम सामने आ रहा है, उनमें सब इंस्पेक्टर शत्रुघ्न पासवान, रामपरेखा सिंह, एएसआई संतोष पासवान, संजय सिंह और रामेश्वर उरांव शामिल हैं. हालांकि पांचों दारोगा कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.

इधर, एसोसिएशन ने पूरे मामले पर कड़ी आपत्ति जताई है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने नवादा एसपी डॉ. गौरव मंगला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है. उन्होंने सरकार और पुलिस मुख्यालय से मांग करते हुए कहा कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए. यह पूरे बिहार में पुलिस इतिहास में पहली घटना होगी, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसपी उन पीड़ित पुलिसकर्मियों पर मामले को दबाने का दबाव बना रहे हैं.

कर्मचारियों से अच्छे से पेश आएं अधिकारी

पुलिसकर्मियों को लॉकअप में बंद करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि चार पुलिसकर्मी वर्दी पहने खड़े हुए हैं तो वहीं एक पुलिसकर्मी सादी वर्दी में है. इसी सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल होने का बाद एसपी डॉ. गौरव मंगला बिहार पुलिस एसोसिएशन के निशाने पर आ गए हैं. पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि एसपी का ये रवैया बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है. इससे पुलिसकर्मियों में गलत संदेश जाएगा. साथ ही अधिकारियों के प्रति जो सम्मान रहता है, वह भी कम होता जाएगा. सभी अधिकारियों को अपने कर्मचारियों से अच्छे से पेश आना चाहिए, क्योंकि यही कर्मचारी हैं, जो अधिकारी के एक आदेश पर अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं.

Tags: bihar NewsBihar Policebihar video viralnawada policeSPvideo viral
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

 Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede:बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह बड़ा...

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Next Post

Jhansi: फर्जी Mark Sheet को लेकर सेंटर पर हंगामा, NGO की महिलाओं ने Office में घुसकर लड़कियों से की मारपीट

पैराशूट नहीं खुलने से हाथरस के पैरा कमांडो की गई जान, युद्धाभ्यास के दौरान हुआ हादसा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In