Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Surajpur में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या से मचा हड़कंप

​सूरजपुर जिले में तैनात हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।​ इसके बाद शवों को घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। इसके अलावा, भीड़ ने एसडीएम के साथ भी मारपीट की और उन्हें दौड़ाया।

by Gulshan
October 14, 2024
in Latest News, क्राइम, छत्तीसगढ़
Chhattisgarh
Share on FacebookShare on Twitter

Chhattisgarh Murder Case : ​छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तैनात हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।​ इसके बाद शवों को घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। इसके साथ ही, भीड़ ने एसडीएम के साथ मारपीट की और सूरजपुर थाने का घेराव भी किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस घटना को आरोपी कुलदीप साहू ने अंजाम दिया है। बताया गया है कि सूरजपुर में यह वारदात सोमवार रात को हुई, जब आरोपी शहर की चौपाटी में था और वहां उसने एक पुलिस कांस्टेबल से झगड़ा किया। इसके बाद कुलदीप साहू ने होटल में रखी तेल से भरी कड़ाही को पुलिस के ऊपर डाल दिया, जिससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

RELATED NEWS

No Content Available

इसके बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए वहां से भाग गया। बताया गया है कि भागते समय उसने हेड कांस्टेबल को कार से कुचलने की कोशिश भी की, लेकिन हेड कांस्टेबल तालिब शेख किसी तरह बचने में सफल रहे। जब तालिब शेख आरोपी को पकड़ने की तैयारी कर रहे थे और थाने में एक टीम का गठन किया जा रहा था, ​तब आरोपी ने तालिब शेख के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से हर तरफ सनसनी…यूपी के शूटरों की मां ने बताई हकीकत

पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

​जिले के एसपी एमआर अहिरे ने आरोपी कुलदीप साहू को पकड़ने के लिए चार पुलिस टीमें गठित की हैं।​ ये टीमें सूरजपुर जिले से लगे विभिन्न जिलों और मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में उसकी तलाश शुरू कर दी हैं। साथ ही, साइबर तकनीक की मदद से भी आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आरोपी कुलदीप साहू का एक आईडी कार्ड सामने आया है, जिसमें उसे कांग्रेस के एनएसयूआई संगठन से संबंधित बताया गया है। इसके अलावा, जिस कार में वह सवार था और जिस पर पुलिस ने फायरिंग की, उस पर भी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ है।

Tags: Chhattisgarh Murder Case
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bangladesh

बांग्लादेश में पहुंचा चीनी जहाज़, ऐसा देख ग्लोबल टाइम्स ने साधा निशाना

Karva Chauth पर हाथों को सजाने के लिए ये मेहंदी डिजाइन हैं सबसे बेस्ट, जानें आपके लिए कौन-सा सही

Karva Chauth पर हाथों को सजाने के लिए ये मेहंदी डिजाइन हैं सबसे बेस्ट, जानें आपके लिए कौन-सा सही

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist