Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़का से लड़की बनने की चाहत में एक प्रतियोगी छात्र (17 वर्ष) ने खुद के हाथों से अपना प्राईवेट पार्ट काट डाला।

Vinod by Vinod
September 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़का से लड़की बनने की चाहत में एक प्रतियोगी छात्र (17 वर्ष) ने खुद के हाथों से अपना प्राईवेट पार्ट काट डाला। छात्र ने लड़की बनने के लिए एक प्राईवेट डॉक्टर से संपर्क किया। कमरे पर ही स्वयं एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया और सर्जिकल ब्लेड से ये घिनौना कृत्य कर डाला। एनेस्थीसिया का असर खत्म होने के बाद जब वह दर्द से व्याकुल हो उठा तो मकान मालिक की मदद से बेली अस्पताल लाया गया, जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल छात्र की हालत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अमेठी का रहने वाला छात्र सिविल की तैयारी के लिए प्रयागराज आया हुआ था। वह यहां किराए के कमरे में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। छात्र के पिता किसान है। छात्र किसान की इकलौती संतान है। सीबीएसई बोर्ड से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद परिजनों ने बड़ी उम्मीदों के साथ उसे ग्रेजुएशन के साथ यूपीएससी की तैयारी करने के लिए प्रयागराज भेजा था, लेकिन उसके मन में कुछ और ही चल रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि उसकी चाल-ढाल लड़कियों की तरह ही थी।  वह सड़क पर लड़कियों की तरह चलता और ओठ पर लिपिस्ट भी लगाता।

RELATED POSTS

Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

November 5, 2025
UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

November 2, 2025

जानकार बताते हैं कि अक्सर वह गूगल और यू-ट्यूब पर लड़का से लड़की बनने की जानकारी लेता था। इसी दौरान वह प्रयागराज में कटरा के एक निजी डॉक्टर से मिला और इस संबंध में जानकारी ली। उसने बताया कि मैं लड़की की तरह फील करता हूं पर शरीर से लड़का हूं। उसने डॉक्टर से लड़की बनने की इच्छा जाहिर की। इस पर डॉक्टर ने कहा कि तुम्हें इसके लिए सबसे पहले अपना निजी अंग काटना होगा। उन्होंने पूरा तरीका भी समझाया कि घर पर ही ये सब कैसे कर सकते हैं। छात्र डॉक्टर की बात सुनकर कमरे पर लौट आता है।

इसके बाद डॉक्टर के कहने पर छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन, सर्जिकल ब्लेड, रुई और बाकी सामान खरीदा। फिर कमरे में अकेले ही खुद को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया। इससे कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया। फिर अपने ही हाथों से निजी अंग काट दिया और मरहम पट्टी कर ली। करीब छह घंटे बाद एनेस्थीसिया का असर कम होने पर वह दर्द से तड़प उठा। दर्द की दवा खाने पर भी कुछ आराम नहीं मिला तो मदद के लिए मकान मालिक को आवाज लगाई। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे बेली अस्पताल लाया गया, जहां से एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचे पीड़ित छात्र ने डॉक्टरों की पूछताछ में बताया कि मुझे लड़कियों में कोई इंट्रेस्ट ही नहीं है। मुझे लगता है कि मेरी आवाज भी लड़कियों जैसी ही है। चलने का स्टाइल भी उनके जैसा है, इसलिए मैं जेंडर चेंज करना चाहता था, इस कारण यह सब किया। मुझे पता नहीं था कि इसमें मेरी जान जा सकती थी, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। मां ने बताया कि बेटे को लेकर बड़े सपने हैं। इस कारण उसे यूपीएससी की तैयारी के लिए प्रयागराज भेजा था। पता नहीं था कि उसके भीतर क्या चल रहा है। उसने इस संबंध में कभी कुछ बताया ही नहीं। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि अब क्या करूं। अब ईश्वर से प्रार्थना है कि किसी तरह से मेरा बेटा पूरी तरह से ठीक हो जाए।

छात्र के इस कदम पर कॉल्विन अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. राकेश पासवान बताते हैं इसे जेंडर आइडेंटिटी डिसआर्डर कहा जाता है। इसमें लोग अपने जेंडर से संतुष्ट नहीं होते हैं और खुद से घृणा करने लगते हैं। इसके लिए बाकायदा लोगों की काउंसलिंग होती है। वर्तमान में इस प्रकार के कई मामले सामने आए हैं, जिसमें लोग अपने जेंडर से संतुष्ट नजर नहीं आए हैं। समाज में महिला सम्मान के प्रति आकर्षण भी इसका एक कारण हो सकता है। इसमें व्यक्ति पुरुषों के प्रति सम्मान कम महसूस करता है और खुद को नारी के रूप में स्थापित करना चाहता है। इसके अलावा आसपास के समाज में पुरुषों को कम सम्मान मिलना जैसी भावना का मन में जन्म लेना भी एक कारण हो सकता है।

 

Tags: Boy cuts his private partBoy cuts his private part to become a girlPrayagrajUP News
Share198Tweet124Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

MirzapurTrainAccident:मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने...

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

by Gulshan
November 2, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक विवादित और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा...

Home Near Jewar Airport

UP News : बनाना चाहते हैं जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर ? YEIDA की नई हाउसिंग स्कीम से आपका सपना होगा साकार

by Gulshan
October 24, 2025

Home Near Jewar Airport :  ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में अपने सपनों का घर बसाने की चाह रखने वालों...

Prayagraj

Prayagraj में पत्रकार की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

by Mayank Yadav
October 24, 2025

Prayagraj journalist murder: प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार शाम एक पत्रकार की धारदार हथियार से जानलेवा हमले में...

UP News

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दिखा ‘खतरनाक सफर’ का मंजर! बस की छत पर 40 यात्री, ई-रिक्शा पर लटके लोग – वीडियो वायरल

by Gulshan
October 21, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।...

Next Post
Mizoram Rail Line

मिज़ोरम को मिली नई सौगात, 3 ट्रेनों के साथ आसान होगा आइजोल का सफर

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version