Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मुस्कान और सोनम से भी खूंखार निकली यूपी की बबली, LOVE के लिए पति को मारा फिर ससुर का भी घोंट दिया गला

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर का मर्डर कर दिया।

Vinod by Vinod
August 15, 2025
in Latest News, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर का मर्डर कर दिया। शव को ठिकाने लगाने के बाद दोनों मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्याकांड की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी महिला ने कुछ साल पहले अपने पति की हत्या कर दी थी, जिसके चलते वह जेल में रही।

घटना थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के महल बादशाही गांव की है। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे गांव के प्रेम सिंह ने पुलिस को फोन किया। बताया कि बाजरे के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के गांव का नहीं होने की वजह से आसपास के थानों में सूचना दी गई। इस पर एत्मादपुर स्थित गांव अगवार निवासी मुन्नी देवी आईं। उन्होंने मृतक की पहचान पति राजवीर सिंह (70) के रूप में की।

RELATED POSTS

Agra News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में हुआ बड़ा हादसा, उटंगन नदी में 11 लोग डूबे, दो के शव मिले

Agra News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में हुआ बड़ा हादसा, उटंगन नदी में 11 लोग डूबे, दो के शव मिले

October 2, 2025
कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

July 26, 2025

मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे हरिओम की 6 साल पहले हत्या हुई थी। इसमें बहू बबली जेल गई थी। 5 साल 4 महीने जेल में रही थी। 11 महीने पहले छूटकर आई थी। बहू के संबंध महल बादशाही निवासी प्रेम सिंह से चल रहे हैं। इस वजह से ही पति को मार डाला था। मुन्नी देवी ने बताया कि उनकी दो पौत्रियां हैं। बेटे की मौत के बाद दोनों पौत्रियां हमारे साथ रह रही थीं। दो माह पहले बहू हमारे घर पर आई और दोनों बेटियों को लेकर दिगनेर लेकर चली।

मुन्नी देवी ने बताया कि पति राजवीर चाहते थे कि बहू दोनों पौत्रियों को ससुराल में छोड़ दें, जिससे उनका लालन पालन ठीक से हो सके। मगर बबली तैयार नहीं थी। बुधवार दोपहर को पति राजवीर को फोन किया। बताया कि उसे बात करनी है जिससे विवाद का निपटारा हो सके। वह तैयार हो गए। उस समय घर में खाना खा रहे थे। घर से निकल गए। इसके बाद लौटकर नहीं आए। उन्होंने पुलिस को लापता होने की सूचना दी।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी प्रेम सिंह पुराना अपराधी है। वर्ष 2016 में वह थाना डौकी से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर आया था। फिरोजाबाद में अवैध संबंध में एक अन्य महिला के पति की हत्या कर दी थी। तब वो फिर से जेल भेजा गया। उसके परिवार के कुछ लोग और भी जेल में हैं। वह कुछ समय बाद जेल से बाहर आ गया। अपने रिश्तेदारों से मिलने जाता था। तभी उसकी मुलाकात फिरोजाबाद की एक आरोपी महिला से हो गई। उस समय बबली भी जेल में बंद थी।

डीसीपी ने बताया कि महिला और बबली के बीच दोस्ती थी। बबली को पति की हत्या में जेल भेजा गया था। इस वजह से परिजन उसका साथ नहीं दे रहे थे। जमानत के लिए उसने महिला से बात की। महिला ने प्रेम सिंह को बताया। कहा कि वह उससे शादी कर सकता है। प्रेम सिंह की पत्नी नहीं है। उसने 11 महीने पहले बबली को जमानत दिलवा दी। आरोपी बबली जेल से बाहर आने पर अपने ससुराल में 16 और 17 साल की दो बेटियों के साथ रहने लगी।

परिजन ने बताया कि बबली के जेल जाने के बाद उसके 8 साल के बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। उसे शक था कि ससुरालियों ने बेटे को मार दिया है। इससे वो मन ही मन रंजिश मान रही थी। दो महीने पहले दिगनेर में किराये पर कमरा लेकर रहने आ गई। अपनी बेटियों को भी ले आई। मगर राजवीर चाहते थे कि दोनों पौत्री घर आ जाएं जिससे उनका लालन पालन ठीक से हो सके। बबली के बारे में उन्हें पहले से पता था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर दोनों को दिलाने की गुहार भी लगाई थी।

 

 

Tags: accused woman arrestedagra policedaughter-in-law murdered father-in-lawwife murdered husband
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Agra News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में हुआ बड़ा हादसा, उटंगन नदी में 11 लोग डूबे, दो के शव मिले

Agra News: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान आगरा में हुआ बड़ा हादसा, उटंगन नदी में 11 लोग डूबे, दो के शव मिले

by Vinod
October 2, 2025

आगरा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां खेरागढ़ क्षेत्र...

कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

by Vinod
July 26, 2025

लखनऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का छांगुर और उसकी महिला दोस्त फिलहाल जेल में हैं। खूंखार जिहादी की गैंग...

यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 100’ ने ऐसी तोड़ी धर्मांतरण गैंग की कमर, लड़कियों को नहीं बनने दिया लश्कर-ए-तैयबा का फिदायिन

यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 100’ ने ऐसी तोड़ी धर्मांतरण गैंग की कमर, लड़कियों को नहीं बनने दिया लश्कर-ए-तैयबा का फिदायिन

by Vinod
July 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बलरामपुर के छांगुर को लेकर यूपी एटीएस की पड़ताल जारी है। छांगुर गैंग के हर दिन नए-नए...

मुस्कान की तरह रवीना ने पति को दी खौफनाक मौत, नहीं मिला ‘नीला ड्रम’ तो ‘इंस्ट्रा क्वीन’ ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

मुस्कान की तरह रवीना ने पति को दी खौफनाक मौत, नहीं मिला ‘नीला ड्रम’ तो ‘इंस्ट्रा क्वीन’ ने शव के साथ किया ये घिनौना कृत्य

by Vinod
April 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तरह से हरियाणा में भिवानी में भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

दरिंदों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म और बना ली ‘डर्टी मूवी’, 1000 रुपये नहीं देने पर छात्रा की वायरल कर दी ‘आबरू’

दरिंदों ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म और बना ली ‘डर्टी मूवी’, 1000 रुपये नहीं देने पर छात्रा की वायरल कर दी ‘आबरू’

by Digital Desk
November 18, 2024

आगरा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के...

Next Post
93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version