Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

कौन है मौलवी इरफान, जिसने डॉक्टर उमर को बनाया फिदायीन, जैश के चमचे ने शाहीन के अंदर कुछ ऐसा भरा बारूद

दिल्ली को लहूलुहान करने में जम्मू-कश्मीर के मौलवी इरफान का अहम रोल है। इस आतंकी ने पहली बार भारत के अंदर सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल को खड़ा किया।

Vinod by Vinod
November 13, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के गुनहगारों की एक-एक कर कुंडली बाहर निकल कर आ रही है। इस आतंकी हमलें में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है। मास्टरमाइंड के नाम का भी खुलासा हो गया है। दिल्ली को लहूलुहान करने में जम्मू-कश्मीर के मौलवी इरफान का अहम रोल है। इस आतंकी ने पहली बार भारत के अंदर सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल को खड़ा किया। इरफान ने ही डॉक्टर को उमर को फिदायीन बनाया और डॉक्टर शाहीन के अंदर जिहादी बारूद भरा। ऐसे में हम आपको इस मौलवी के बारे में बताते हैं। कौन है इरफान और कैसे खड़ा की कटट्रपंथी डॉक्टरों की फौज।

भारत की राजधानी दिल्ली में पहली बार ’व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ सामने आया। कट्टरपंथी डॉक्टरों की टोली ने देश को दहलाने की बड़ी साजिश तैयार की। करीब 2900 किलो विस्फोटक पदार्थ जमा किया। आतंकी कई शहरों में ब्लास्ट करना चाहते थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर ने उनके मंसूबों में पानी फेर दिया। ’व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ का मास्टरमाइंड मौलवी पुलिस के हत्थे चढ़ गया और जैश का पूरा खेला खत्म हो गया। इरफान के अलावा कई अन्य डॉक्टर्स दबोचे गए, लेकिन उमर भागने में कामयाब रहा। आतंकी डॉक्टर ने दिल्ली के लालकिला के पास खुद को कार समेत उड़ा लिया, जिससे दर्जनभर लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। डॉक्टर उमर की डीएनए रिपोर्ट आ गई है, जिससे उसके शव की पहचान भी हो गई है।

RELATED POSTS

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी से पकड़े गए 5 डॉक्टर, जानें भारत में ’व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क’ क्यों खड़ा कर रहे टेररिस्ट

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी से पकड़े गए 5 डॉक्टर, जानें भारत में ’व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क’ क्यों खड़ा कर रहे टेररिस्ट

November 13, 2025
Omar Abdullah on Delhi Blast

‘हर कश्मीरी आतंकवादी नहीं!’ Delhi Blast पर सामने आए उमर अब्दुल्ला के तीखे बोल…

November 13, 2025

फरीदाबाद मॉड्यूल का मास्टरमाइंड मौलवी इरफान अहमद है, जो कि जम्मू और कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में जितने भी डॉक्टर शामिल हैं, उन सबको मौलवी इरफान ने ही कट्टरपंथी बनाया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ’मौलवी इरफान अहमद ने मेडिकल स्टूडेंट्स को कट्टरपंथी बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल था और सभी स्टूडेंट्स से लगातार संपर्क में था। वह नौगाम मस्जिद का इमाम भी था। ं सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मौलवी इरफान ने फरीदाबाद के मेडिकल छात्रों को कट्टरपंथी बनाने के लिए काम किया। जांच एजेंसियों के अनुसार, इरफान जैश-ए-मोहम्मद से प्रेरित है और छात्रों को उसके वीडियो दिखाता रहता था। वह अफगानिस्तान में किसी से वीओआईपी पर बातें भी करता था।

जानकारी के अनुसार उसका काम यह सुनिश्चित करना था कि छात्र कट्टर बनें और डॉक्टर मुजम्मिल शकील और डॉक्टर मोहम्मद उमर, इरफान के इसी काम को आगे बढ़ाने में लगे हुए थे। सूत्र ने कहा, शाहीन सिर्फ मदद करती थी, लेकिन दिमाग इरफान का था। मौलवी इरफान अहमद ने टेलीग्राम पर कई अकाउंट बना रखे थे। इसी के माध्यम से वह जैश-ए-मोहम्मद का प्रोपेगेंडा करता था। सूत्र के अनुसार, उसने अफगान युद्ध के समय के उपदेश भी चुनिंदा छात्रों को दिखाए थे। जांचकर्ताओं के अनुसार संदेह है कि उसे अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत से किसी हैंडलर से वैचारिक और मौखिक निर्देश मिलते थे। सूत्र बताते हैं कि इरफान ने ही श्रीनगर में डॉक्टर शकील के साथ जैश के पोस्टर चिपकवाए थे। इसी के वह पुलिस की रडार में आया। पुलिस ने इरफान को मस्जिद से अरेस्ट कर लिया था। उसके पास से जैश के पोस्टर भी बरामद किए गए थे।

मौलवी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने डॉ. अदील अहमद राथर और जमीर अहनगर को गिरफ्तार किया। ये दोनों भी इरफान के ही गुर्गे हैं। इन्हीं से पूछताछ के आधार पर जम्मू और कश्मीर पुलिस डॉ.मुजम्मिल शकील तक पहुंची। यह मौलवी के कमरे से ही अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। मुजम्मिल फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलह यूनिवर्सिटी में काम करता है। मौलवी के तार दिल्ली धमाकों के लिए जिम्मेदार माने जा रहे डॉ. मोहम्मद उमर से भी जुड़े हुए थे, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि फरीदाबाद मॉड्यूल के पर्दाफाश होने के बाद उसने दिल्ली में ब्लास्ट कर खुद को उ़ड़ा लिया। उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला डॉ. शाहीन सईद फरीदाबाद मॉड्यूल की फाइनेंसर और मददगार के रूप में सामने आ रही है। खुफिया सूत्रों के अनुसार शाहीन, उमर के संपर्क में अल फलह यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही आई थी, जहां पर यह मौलवी काफी सक्रिय था।

Tags: Delhi blastDelhi Terror AttackISIJaish-e-MohammedMaulvi IrfanNIAPAKISTAN
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी से पकड़े गए 5 डॉक्टर, जानें भारत में ’व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क’ क्यों खड़ा कर रहे टेररिस्ट

दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी से पकड़े गए 5 डॉक्टर, जानें भारत में ’व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क’ क्यों खड़ा कर रहे टेररिस्ट

by Vinod
November 13, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत की राजधानी दिल्ली में एक फिदायीन ने खुद को कार समेत उड़ा लिया। इस ब्लास्ट...

Omar Abdullah on Delhi Blast

‘हर कश्मीरी आतंकवादी नहीं!’ Delhi Blast पर सामने आए उमर अब्दुल्ला के तीखे बोल…

by Gulshan
November 13, 2025

Omar Abdullah on Delhi Blast : दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई और...

कौन है कानपुर कार्डियोलॉजी के डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, जिन्हें ATS ने उठाया, जानें जैश की शाहीन के साथ  क्या था रिश्ता

कौन है कानपुर कार्डियोलॉजी के डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, जिन्हें ATS ने उठाया, जानें जैश की शाहीन के साथ  क्या था रिश्ता

by Vinod
November 13, 2025

कानपुर। दिल्ली ब्लास्ट की जांच अब बहुत तेज हो गई है और देश के कई राज्यों तक फैल चुकी है।...

Doctor Shaheen Delhi Blast

Delhi Blast: शाहीन, परवेज और ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ की आतंक से साठगांठ; जांच की आंच अयोध्या तक

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट की जांच अब एक बड़े आतंकी नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है, जिसकी मुख्य कड़ी...

Delhi blast investigation doctor shaheen sleeper cell

Delhi Blast: डॉक्टर शाहीन पर सख्त जांच, NIAऔर ATS की टीम ने कानपुर कई इलाकों में की छापेमारी , स्लीपर सेल से जुड़ाव की आशंका

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Delhi Blast investigation: दिल्ली के लाल किला के बाहर हुई कार ब्लास्ट साजिश में बड़ा खुलासा सामने आया है। इस...

Next Post
Delhi Blast

Delhi Blast: जम्मू-कश्मीर में 15 ठिकानों पर छापेमारी

Delhi Blast US Statement: दिल्ली ब्लास्ट पर आया US का बयान, कर दी भारत की तारीफ

Delhi Blast US Statement: दिल्ली ब्लास्ट पर आया US का बयान, कर दी भारत की तारीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version