Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सीएम रेखा गुप्ता की ‘स्पेशल 6 टीम’ के विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को मिला ये मंत्रालाय, जानें कौन बना दिल्ली का गृह मंत्री

सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रायलों को किया बंटवारा, प्रवेश वर्मा बने पीडल्यूडी मंत्री, आशीष सूद को बनाया गया दिल्ली का गृहमंत्री।

Vinod by Vinod
February 20, 2025
in Breaking, दिल्ली, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली में नई सरकार का शपथ गृहण समारोह हो गया। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने साथ शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों को पोर्टफोलियो आवंटित कर दिए हैं। सीएम रेखा गुप्ता के पास सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के मंत्रालय हैं।

रेखा गुप्ता ने ली सीएम पद की शपथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आखिरकार बृस्पतिवार को रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। रेखा गुप्ता के अलावा नई सरकार में 6 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। नई सरकार में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र सिंह इंद्राज और पंकज कुमार सिंह को मंत्री बनाया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी के विभागों को बंटवारा कर दिया है।

RELATED POSTS

‘हर घर स्वच्छ ईंधन’ मिशन पर दिल्ली सरकार CM ने झुग्गी बस्तियों में सर्वे के दिए आदेश

November 9, 2025

दिल्ली में भूखमरी पर लगाम: सिर्फ ₹5 में मिलेगा दो वक्त का पौष्टिक खाना, शुरू हुई ‘Atal Canteen’ योजना

November 8, 2025

आशीष सूद को गृहमंत्री बनाया गया

बीजेपी विधायक आशीष सूद को गृहमंत्री बनाया गया है। गृह मंत्रालय के अलावा सूद के पास बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की भी कमान संभालेंगे। आशीष सूद भी सीएम की रेस में थे। वह पंजाबी समाज से आते हैं। बीजेपी ने पंजाबी बाहूल्य 19 सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की है। आशीष सूद की गिनती तेज-तर्राक नेताओं में होती है।

प्रवेश वर्मा को पीडल्यूडी विभाग

अरविंद केजरीवाल को हराने वाले व नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। साथ उन्हें विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। प्रवेश वर्मा भी दिल्ली के सीएम की रेस में थे। चुनाव नतीजे आने के बाद प्रवेश वर्मा के सीएम बनाए जानें को लेकर चचाएं थीं, पर बीजेपी ने रेखा वर्मा को दिल्ली की कमान सौंपी।

मनजिंदर सिंह सिरसा को मिले ये विभाग

बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और प्लानिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिली है। मनजिंदर सिंह सिरसा अकाली दल से बीजेपी में आए थे। मनजिंदर सिंह सिरसा की छवि एक इमानदार नेता के तौर की जाती है। इनका नाम भी सीएम की रेस में था।

रविंद्र सिंह इंद्राज को मिले ये विभाग

रविंद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, एससी और एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। रविंद्र इंद्राज का नाम भी सीएम रेस में भी चल रहा था। रविंद्र इंद्राज सिंह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में गिने जाते हैं। इंद्राज बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। इंद्राज ने बवाना सीट पर आम आदमी पार्टी के विधायक जय भगवान उपकार को 31 हजार से अधिक वोटों से हराया।

कपिल मिश्रा को मिले ये विभाग

बीजेपी विधायक कपिल मिश्रा, कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीजेपी में कपिल मिश्रा को हिंदुत्व के बड़े चेहरे के रूप में देखा जाता है। कपिल मिश्रा ने बीजेपी के टिकट से करावल नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार त्यागी को 23,355 वोटों से हराया।

पंकज कुमार सिंह को मिले ये विभाग

पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज सिंह खुद पेशे से डॉक्टर हैं। पंकज कुमार सिंह दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले के विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक से हैं। वह दिवंगत राज मोहन सिंह के पुत्र हैं, जो एमसीडी में पूर्व अतिरिक्त आयुक्त थे। उनकी पत्नी रश्मि कुमारी भी एक डेंटिस्ट हैं। पंकज की दो बेटियां हैं, भव्या सिंह और प्रज्ञाता सिंह।

Tags: CM Rekha GuptaDelhi Assembly ElectionsDelhi CabinetDELHI GOVERNMENTDivision of Ministers' portfolios
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

‘हर घर स्वच्छ ईंधन’ मिशन पर दिल्ली सरकार CM ने झुग्गी बस्तियों में सर्वे के दिए आदेश

by Kanan Verma
November 9, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। इसी को देखते हुए CM रेखा गुप्ता...

दिल्ली में भूखमरी पर लगाम: सिर्फ ₹5 में मिलेगा दो वक्त का पौष्टिक खाना, शुरू हुई ‘Atal Canteen’ योजना

by Kanan Verma
November 8, 2025

‘Atal Canteen’ योजना- दिल्ली के उन इलाकों में, जहाँ दिहाड़ी मजदूर और श्रमिक अक्सर कुछ रुपये बचाने के लिए खाना...

CM Rekha Gupta

‘मेरी दिल्ली-मेरा देश’ कार्यक्रम में पहुंची CM रेखा गुप्ता, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर दिया जोर!

by Gulshan
November 2, 2025

CM Rekha Gupta : लाल किले के ऐतिहासिक परिसर में शनिवार को आयोजित ‘मेरी दिल्ली, मेरा देश’ कार्यक्रम ने एकता,...

Delhi Government

दिल्ली में 30 जून से नई आबकारी नीति लागू, हाई लेवल कमेटी का गठन

by Gulshan
June 14, 2025

Delhi Government : दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी में एक नई शराब नीति लागू करने जा रही है। इस संबंध...

Delhi Government

दिल्ली में गाड़ियों की एंट्री पर सख़्ती, अब सिर्फ ये वाहन ही पाएंगे अंदर आने की इजाज़त

by Gulshan
June 4, 2025

Delhi Government : रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी में जल्द ही क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम वर्षा (Intelligent Rain)...

Next Post
Indian Railway: जनरल टिकट से यात्रा करने वालों के लिये रेलवे ने किए कई बदलाव, जानिए यात्रियों पर होगा कितना प्रभाव

Indian Railway: जनरल टिकट से यात्रा करने वालों के लिये रेलवे ने किए कई बदलाव, जानिए यात्रियों पर होगा कितना प्रभाव

Gold Price Update: आख़िर क्यों सोने की क़ीमतों में हो रहा है इतना इज़ाफ़ा,टूट रहे हैं सारे रिकॉर्ड जानिए क्या है आपके शहर का रेट

Investment Tips: गोल्ड में अगर करना चाहते हैं इन्वेस्ट तो ये स्मार्ट तरीके अपनाये और बचाए GST के पैसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version