Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Delhi News: डियर पार्क में किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला, आत्महत्या की आशंका

दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले के डियर पार्क में रविवार सुबह एक किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जांच जारी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 23, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News: राजधानी दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले में स्थित डियर पार्क में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार सुबह पार्क में एक किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला। दोनों की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी है। मृतक किशोर ने काले रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी, जबकि किशोरी ने हरे रंग के कपड़े पहने थे। मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम को भी बुलाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गार्ड ने दी पुलिस को सूचना

घटना दक्षिण Delhi के हौज खास इलाके के डियर पार्क की है। रविवार सुबह करीब 6:31 बजे डियर पार्क के एक सुरक्षा गार्ड ने पीसीआर को फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Delhi पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतकों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

RELATED POSTS

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

September 24, 2025

एक ही रस्सी से लगाई फांसी

पुलिस के अनुसार, किशोर और किशोरी ने एक ही नायलॉन की रस्सी का इस्तेमाल कर पेड़ की टहनी से फांसी लगाई थी। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई संघर्ष के निशान या बाहरी चोट के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस किसी भी संभावना को नकार नहीं रही है और हर पहलू से जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Delhi पुलिस अब डियर पार्क और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किशोर और किशोरी कब और कैसे पार्क में आए थे। पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही किया जाएगा। पुलिस परिवार के सदस्यों से भी बातचीत कर रही है ताकि मृतकों की पहचान और उनके बीच संबंधों का पता लगाया जा सके।

इलाके में शोक और दहशत

इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि डियर पार्क में इस तरह की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

यहां पढ़ें: जेल में नशे के लिए तड़प रहा साहिल.. मुस्कान भी है बेचैन, सौरभ हत्याकांड में हो रहे नए खुलासे

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

by Mayank Yadav
September 24, 2025
0

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज मामले...

Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

by Mayank Yadav
September 24, 2025
0

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के भीतर से एक...

Delhi ECI

बिहार के बाद Delhi में भी चुनाव आयोग शुरू करेगा SIR, मतदाता सूची का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

by Mayank Yadav
September 18, 2025
0

Delhi SIR Voter List: चुनाव आयोग (ECI) बिहार के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मतदाता सूचियों के विशेष...

Delhi

दिल्ली डूबने की कगार पर! यमुना उफान पर, कॉलोनियां खाली – सड़कों पर नावें दौड़ीं!

by Mayank Yadav
September 2, 2025
0

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और खतरे का निशान पार कर चुका...

Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

by Mayank Yadav
August 28, 2025
0

Delhi 20 college threat: दिल्ली में आतंक फैलाने की एक और कोशिश सामने आई है। राजधानी के लगभग 20 कॉलेजों...

Next Post
‘गधे को बाप बनाना पड़ता है….’, Tejasswi Prakash के बयान ने मचाई हलचल, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में छिड़ा नया विवाद

'गधे को बाप बनाना पड़ता है....', Tejasswi Prakash के बयान ने मचाई हलचल, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में छिड़ा नया विवाद

Uttar Pradesh electricity privatization

Uttar Pradesh : योगी सरकार ने कितने जिलों में बिजली आपूर्ति को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में उठाया बड़ा कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version