Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi Dehradun Expressway: अब और तेज होगी यात्रा! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का 3.4 KM हिस्सा चालू

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस एक्सप्रेस-वे के चौथे और अंतिम सेक्शन का 3.4 किलोमीटर लंबा हिस्सा अब पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 4, 2025
in Latest News, दिल्ली, देहरादून
Delhi Dehradun Expressway
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस एक्सप्रेस-वे के चौथे और अंतिम सेक्शन का 3.4 किलोमीटर लंबा हिस्सा अब पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया गया है। डाटकाली टनल से लेकर आशारोड़ी चेक पोस्ट (Delhi Dehradun Expressway) तक की छह लेन पर अब ट्रैफिक सुचारू रूप से संचालित हो रहा है, जिससे यात्रियों को लंबी यात्रा के झंझट से छुटकारा मिल गया है।

तेज हुई यात्रा.. समय की होगी बचत

पहले इस हिस्से में केवल तीन लेन पर एकतरफा ट्रैफिक चलता था लेकिन अब सभी छह लेन चालू हो जाने से यातायात की रफ्तार बढ़ गई है। इस बदलाव से दिल्ली से देहरादून की यात्रा पहले से कहीं अधिक तेज और आरामदायक हो गई है। अब यात्रियों को कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी।

RELATED POSTS

Delhi Red Fort

दो दशकों में दहला भारत की राजधानी: दिल्ली के प्रमुख आतंकी धमाकों की एक भयावह टाइमलाइन

November 10, 2025

लाल किले के पास कार में भीषण धमाका: 2-3 लोग घायल, तकनीकी खराबी का संदेह

November 10, 2025

कहां से कहां के बीच सुगम हुआ सफर?

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का यह चौथा और अंतिम सेक्शन उत्तर प्रदेश के गणेशपुर से देहरादून के आशारोड़ी चेक पोस्ट तक फैला हुआ है। इस 20 किलोमीटर लंबे हिस्से को तीन चरणों में पूरा किया गया था।

  • पहला पैकेज: गणेशपुर से मोहंड कस्बे के पास तक 8.3 किलोमीटर।
  • दूसरा पैकेज: मोहंड कस्बे से डाटकाली टनल तक 8.08 किलोमीटर।
  • तीसरा पैकेज: डाटकाली टनल से आशारोड़ी चेक पोस्ट तक 3.4 किलोमीटर जिसे अब पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया गया है।

इस सेक्शन में दो 200-200 मीटर लंबे एलिवेटेड हिस्से भी शामिल हैं, जो ट्रैफिक को और सुगम बनाते हैं। हालांकि, दिल्ली से देहरादून के बीच कुछ स्थानों पर काम अभी भी जारी है लेकिन डाटकाली टनल से आशारोड़ी चेक पोस्ट तक का सफर पूरी तरह से सुगम हो गया है।

यह भी पढ़े: महाकुंभ में आज भूटान नरेश लगाएंगे आस्था की डुबकी, सीएम योगी के साथ करेंगे गंगा आरती

पर्यटकों और व्यापारिक परिवहन को मिलेगी राहत

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पूरा होने से यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। इससे न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी बल्कि पर्यटकों और व्यापारिक परिवहन को भी सुगम मार्ग मिलेगा। अब इस क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्याएं कम होंगी और यात्रियों के लिए सफर आसान और तेज होगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का चौथा और अंतिम सेक्शन खुल जाने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। छह लेन चालू हो जाने से ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ेगी और दिल्ली से देहरादून की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से न केवल आम यात्रियों को फायदा होगा बल्कि व्यापार, पर्यटन और परिवहन को भी नया आयाम मिलेगा।

Tags: DelhiDelhi Dehradun Expressway
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Delhi Red Fort

दो दशकों में दहला भारत की राजधानी: दिल्ली के प्रमुख आतंकी धमाकों की एक भयावह टाइमलाइन

by Mayank Yadav
November 10, 2025

Delhi Red Fort car explosion: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 1990 के दशक के उत्तरार्ध से लेकर 2008 तक आतंकवाद के क्रूर...

लाल किले के पास कार में भीषण धमाका: 2-3 लोग घायल, तकनीकी खराबी का संदेह

by Mayank Yadav
November 10, 2025

Delhi Red Fort car explosion: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक व्यस्त और अति-संवेदनशील इलाके, लाल किले के ठीक सामने, सोमवार...

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज मामले...

Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के भीतर से एक...

Delhi ECI

बिहार के बाद Delhi में भी चुनाव आयोग शुरू करेगा SIR, मतदाता सूची का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

by Mayank Yadav
September 18, 2025

Delhi SIR Voter List: चुनाव आयोग (ECI) बिहार के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मतदाता सूचियों के विशेष...

Next Post
akhilesh yadav

आंकड़े क्यों दबाए, छुपाए और मिटाए गए? महाकुंभ भगदड़ पर संसद में गरजे Akhilesh Yadav

Prayagraj Kumbh 2025 fake news and police actio

Prayagraj : महाकुंभ में सोशल मीडिया पर फर्ज़ी खबरें फैलाने वालों पर पुलिस सख्त, मौनी अमावस्या पर भगदड़ की झूठी खबरों पर हुई FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version