Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मतीन अहमद ने थामा AAP का दामन

दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पांच बार के विधायक मतीन अहमद ने पार्टी छोड़कर AAP का दामन थाम लिया। उनके इस कदम को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस के कमजोर होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
November 10, 2024
in Breaking, दिल्ली
Delhi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक रहे मतीन अहमद ने आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होकर कांग्रेस को करारा झटका दिया है। Delhi के सीलमपुर विधानसभा से विधायक रहे मतीन अहमद की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है, जो 1993 से 2015 तक क्षेत्र में जनता का भरोसा जीतते रहे हैं। मतीन अहमद के इस कदम को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस के कमजोर होने की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद उनके घर जाकर उनका स्वागत किया, जिससे साफ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से अहम भूमिका निभाने का उन्हें मौका मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल और इमरान हुसैन ने किया स्वागत

अरविंद केजरीवाल ने मतीन अहमद के घर पहुंचकर उन्हें AAP में शामिल करवाया, जिससे यह संदेश गया कि आम आदमी पार्टी मतीन अहमद की सियासी ताकत को लेकर गंभीर है। Delhi सरकार के मंत्री इमरान हुसैन भी इस दौरान मौजूद थे, जिससे पार्टी की रणनीति में इस बदलाव की अहमियत जाहिर होती है। माना जा रहा है कि मतीन अहमद का परिवार दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की टिकट पर मुकाबला करेगा, जो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

RELATED POSTS

जेपी नड्डा से मंथन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लगाई मुहर, अब नेता होगा NDA के उपराष्ट्रपति पद का कैंडीडेट

जेपी नड्डा से मंथन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लगाई मुहर, अब नेता होगा NDA के उपराष्ट्रपति पद का कैंडीडेट

August 13, 2025
Congress

Congress 84th Session: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- ‘संविधान पर हो रहा है सीधा हमला’

April 9, 2025

मतीन अहमद की सियासी पकड़

मतीन अहमद का राजनीतिक सफर 1993 में जनता दल से शुरू हुआ था, जब उन्होंने सीलमपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। इसके बाद 1996 में कांग्रेस में शामिल होकर उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके मतीन अहमद का क्षेत्र में खासा प्रभाव है। मुस्लिम मतदाता प्रभाव वाले दस विधानसभा क्षेत्रों में मतीन अहमद की गहरी पकड़ मानी जाती है, जो आगामी चुनावों में AAP के पक्ष में निर्णायक साबित हो सकती है।

परिवार भी हुआ AAP के साथ

Delhi में विधानसभा चुनाव से पहले अहमद के परिवार ने भी आम आदमी पार्टी की ओर रुख किया है। हाल ही में दिवाली के मौके पर उनके बेटे चौधरी जुबेर और बाबरपुर जिलाध्यक्ष और शगुफ्ता चौधरी ने AAP में शामिल होकर कांग्रेस के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कांग्रेस के लिए यह निर्णय उस समय आया है, जब दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं।

यहां पढ़ें: Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक टक्कर, पांच की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tags: big setbackCongressDelhi Elections
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

जेपी नड्डा से मंथन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लगाई मुहर, अब नेता होगा NDA के उपराष्ट्रपति पद का कैंडीडेट

जेपी नड्डा से मंथन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लगाई मुहर, अब नेता होगा NDA के उपराष्ट्रपति पद का कैंडीडेट

by Vinod
August 13, 2025
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है। ऐसे में एनडीए...

Congress

Congress 84th Session: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- ‘संविधान पर हो रहा है सीधा हमला’

by Mayank Yadav
April 9, 2025
0

Congress 84th Session: गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय 84वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन राहुल गांधी के...

Alok Mishra

सोनिया-राहुल गांधी की मौजूदगी में गरजे कानपुर के आलोक मिश्रा, ‘अध्यक्ष का एक बेटा बीजेपी में तो दूसरा सपा में है खडगेजी’

by Akhand Pratap Singh
April 9, 2025
0

कानपुर। गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पार्टी...

UP politics

कांग्रेस की नई जिलाध्यक्ष सूची में PDA दांव.. बढ़ सकती है सपा की मुश्किलें, 2027 के चुनाव में कितना असर?

by Akhand Pratap Singh
March 21, 2025
0

UP politics: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की है जिसमें...

Rahul Gandhi

किनारें पर जा रही कांग्रेस, जानिए 5 बड़ी वजह

by Gulshan
March 17, 2025
0

मोहसिन खान(नोएडा डेस्क) : लंबे अरसे तक केन्द्र की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस का भविष्य फिलहाल तो अधर में...

Next Post
Shoaib Ibrahim

Shoaib Ibrahim : शोएब इब्राहिम ने खोली बिग बॉस की पोल, बिग बॉस 18 में न जाने की बताई वजह

UPREV

UPREV: ईवी चार्जिंग स्टेशनों का जाल बिछाने जा रही योगी सरकार, मिलेंगी ये सुविधाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version