Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Delhi Firing: छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास कार सवार व्यक्ति पर फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली के महरौली इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
May 15, 2025
in Breaking, दिल्ली
Delhi Firing
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के महरौली इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां (Delhi Firing) चला दीं। इस गोलीबारी में घायल हुए व्यक्ति को पुलिस ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। पता चला है कि स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति पर छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 10 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी अंकित चौहान और दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं।

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

RELATED POSTS

दिल्ली के शहादरा में फायरिंग से दहशत, पहले छुए पैर और फिर मार दी गोली

दिल्ली के शहादरा में फायरिंग से दहशत, पहले छुए पैर और फिर मार दी गोली

November 1, 2024
delhi-firing-rapid-firing-at-tilak-nagar-car-showroom-extortion-of-rs-5-crore-demanded

Delhi Firing : तिलक नगर की कार शोरूम ताबड़तोड़ फायरिंग, मांगी 5 करोड़ की रंगदारी…

May 6, 2024

दिल्ली पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सीडीआर चौक, थाना महरौली के पास गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि पीड़ित का नाम अरुण लोहिया है, जो आया नगर का निवासी है। घटना के समय वह अपनी कार में था, इस फायरिंग (Delhi Firing) में उसे गोली लगी है। पुलिस ने बताया, “यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है, जिसमें आरोपी और पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।”

यह भी पढ़े: सामने आया त्राल एनकाउंटर का ड्रोन वीडियो, जैश के आतंकियों के हाथ में बंदूक, चेहरे पर दिखा खौफ

साउथ डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी अचिन गर्ग ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पुलिस को दोपहर 1 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। हमें पता चला कि एक व्यक्ति को गोली लगी है। इसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि यह आपसी विवाद का मामला है और हमलवारों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। उम्मीद है कि सभी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

कुछ दिनों में फायरिंग के आए कई मामले

दिल्ली में बीते कुछ दिनों में फायरिंग और हत्या के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले, 28 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीलमपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। 20 वर्षीय समीर नाम के युवक की जोगी बस्ती के अंदर गोली मारकर हत्या की गई थी। वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक किशोर की 17 अप्रैल की शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। ऐसी ही एक वारदात दिल्ली के शाहदरा में घटी थी। जिले के जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) एनक्लेव थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक युवती की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 19 वर्षीय आरोपी रिजवान को करनाल के नीलकंठ ढाबे के पास से गिरफ्तार किया था।

Tags: Delhi Firing
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

दिल्ली के शहादरा में फायरिंग से दहशत, पहले छुए पैर और फिर मार दी गोली

दिल्ली के शहादरा में फायरिंग से दहशत, पहले छुए पैर और फिर मार दी गोली

by Gulshan
November 1, 2024
0

​​Delhi Firing : पूरे देश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को दीवाली का जश्न मनाया जा रहा है। इसी समय,...

delhi-firing-rapid-firing-at-tilak-nagar-car-showroom-extortion-of-rs-5-crore-demanded

Delhi Firing : तिलक नगर की कार शोरूम ताबड़तोड़ फायरिंग, मांगी 5 करोड़ की रंगदारी…

by Rajni Thakur
May 6, 2024
0

Delhi Firing News: सोमवार रात दिल्ली के तिलक नगर (Tilak Nagar Firing) इलाके में कई राउंड गोलियां चलने से हड़कंप...

Delhi Crime: ₹15000 के लिए ललित को मारने आए थे बदमाश, बहनें हो गई हादसे का शिकार

by Ayushi Dhyani
June 18, 2023
0

नई दिल्ली, दिल्ली के आरके पुरम की अंबेडकर बस्ती से आज सुबह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।...

Delhi Firing: दिल्ली के आरके पुरम में बदमाशों का तांडव, 2 महिलाओं को मारी गोली, इलाज के दौरान दोनों की मौत

by Juhi Tomer
June 18, 2023
0

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बता दें की दिल्ली...

Next Post
Agriculture News : गन्ना किसानों को बड़ी राहत क्यों हुई समितियों की भूमिका ख़त्म जानिए अब कैसे होगा भुगतान

Agriculture News : गन्ना किसानों को बड़ी राहत क्यों हुई समितियों की भूमिका ख़त्म जानिए अब कैसे होगा भुगतान

सिर्फ पढ़ाई नहीं जीना भी सिखाएं, ज़िंदगी की दौड़ में हमेशा रहेंगे आगे ,क्यों जरूरी है बच्चों को यह सिखाना

सिर्फ पढ़ाई नहीं जीना भी सिखाएं, ज़िंदगी की दौड़ में हमेशा रहेंगे आगे ,क्यों जरूरी है बच्चों को यह सिखाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version