Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Delhi NCR weather: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, घना कोहरा और ठंड से जनजीवन प्रभावित

उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का असर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के कारण यातायात बाधित हुआ। मौसम विभाग ने तीन दिन तक घना कोहरा और ठंड बने रहने की चेतावनी दी है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
January 17, 2025
in Breaking, मौसम
Delhi NCR
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Delhi

Delhi NCR से लेकर बिहार, हिमाचल तक बारिश ने मचाया कोहराम, कई राज्यों में अलर्ट जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

August 1, 2025
Delhi NCR

Delhi NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

July 10, 2025
Delhi NCR weather: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह से दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात पर व्यापक (Delhi NCR) असर पड़ा। वाहनों की गति धीमी पड़ गई और दृश्यता बेहद कम हो गई। विभाग ने अगले तीन दिनों तक घने कोहरे और तापमान में गिरावट की चेतावनी दी है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला चल रहा है। बदलते मौसम से स्वास्थ्य पर असर पड़ने की संभावना को देखते हुए डॉक्टरों ने घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Delhi NCR में कोहरे का असर

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के कारण जनजीवन पर सीधा प्रभाव पड़ा है। ट्रेन और हवाई सेवाएं बाधित हो रही हैं। राजधानी में ठंड ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। विशेषज्ञों ने बताया कि कोहरे के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में सर्दी का कहर

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, और चंडीगढ़ में भी कोहरे और शीतलहर का असर दिखा। इन राज्यों में सुबह के समय दृश्यता बहुत कम रही। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी ने ठंड को और बढ़ा दिया है। वहीं, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण तापमान गिरा है।

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 18 से 20 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके पीछे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बने चक्रवात को कारण बताया गया है।

आगामी दिनों में मौसम का पूर्वानुमान

18 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके कारण 18 से 22 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, 21 और 22 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड और बदलते मौसम से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यहां पढ़ें:  Mahakumbh 2025: जानिए कुंभ में भक्तों से कितने रुपए का टैक्स वसूलते थे अंग्रेज, नाईयों की वसूली रकम से मालामाल हुए अफसरान

Tags: Delhi NCR
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi

Delhi NCR से लेकर बिहार, हिमाचल तक बारिश ने मचाया कोहराम, कई राज्यों में अलर्ट जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

by Mayank Yadav
August 1, 2025
0

Delhi NCR Rain: देश में अगस्त महीने की शुरुआत भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों के साथ हुई है। Delhi...

Delhi NCR

Delhi NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

by Mayank Yadav
July 10, 2025
0

Delhi NCR earthquake: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह 9:04 बजे अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए...

Delhi NCR

बारिश से भीगी दिल्ली: झमाझम ने दिलाई राहत, तीन दिन येलो अलर्ट जारी

by Mayank Yadav
June 22, 2025
0

Delhi NCR weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ...

Delhi NCR Weather

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिज़ाज, धूल भरी आंधी और बारिश.. IMD की चेतावनी जारी

by Akhand Pratap Singh
May 31, 2025
0

Delhi NCR Weather: शनिवार शाम दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई इलाकों में मौसम ने...

Delhi NCR

मौसम की दोहरी मार: पहाड़ों में बारिश, मैदानों में लू का प्रकोप

by Mayank Yadav
May 19, 2025
0

Delhi NCR Weather: देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद उलझा हुआ है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में...

Next Post
Yogi Govt

UP IAS officers transfer: यूपी में 14 जिलों के डीएम बदले, 31 IAS अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी सूची

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: छह दिनों में 7 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, रिकॉर्ड हुआ तोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version