Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा सत्र में सोमवार को भी जबरदस्त हंगामा जारी है। सदन में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कैग रिपोर्ट पर बहस हो रही है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 3, 2025
in Latest News, दिल्ली, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में सोमवार को एक बार फिर हंगामे का माहौल देखने को मिला। सदन की कार्यवाही के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच विधानसभा में AAP के सभी 22 विधायक मौजूद थे, जिनमें वे 21 विधायक भी शामिल थे, जिनका निलंबन आज समाप्त हो गया।

आज सदन में कैग रिपोर्ट पर चर्चा होनी थी, लेकिन उससे पहले ही हंगामा शुरू हो गया। नियम 280 के तहत बहस के दौरान रिठाला से भाजपा विधायक कुलवंत राणा अपनी बात रख रहे थे, तभी AAP विधायकों ने बीच में टोकाटाकी शुरू कर दी। इससे नाराज होकर कुलवंत राणा और AAP विधायक संजीव झा के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष को हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराना पड़ा।

RELATED POSTS

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

September 24, 2025

BJP ने AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कैग रिपोर्ट ने AAP सरकार की अनियमितताओं को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य मॉडल सिर्फ पैसा कमाने और जनता को गुमराह करने का जरिया था, जिसकी वजह से COVID महामारी के दौरान कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

वहीं, दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि कैग रिपोर्ट के हर पन्ने के साथ AAP सरकार के घोटाले सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब दिल्ली के लोगों को ऑक्सीजन और मोहल्ला क्लीनिक की जरूरत थी, तब सरकार अपने निजी “शीश महल” बनाने में व्यस्त थी। उन्होंने यह भी कहा कि हाईकोर्ट और कैग रिपोर्ट दोनों ने ही AAP सरकार के तथाकथित स्वास्थ्य मॉडल पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

AAP का पलटवार

सत्र शुरू होने से पहले AAP विधायक गोपाल राय ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष ने तानाशाही रवैया अपनाया, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज बजट सत्र का अंतिम दिन है, और सभी AAP विधायक सदन में मौजूद रहकर अपनी बात रखेंगे। गोपाल राय ने उम्मीद जताई कि सरकार इस बजट के जरिए अपने वादों को पूरा करेगी।

क्या रहेगा आगे?

कैग रिपोर्ट पर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच लगातार तीखी नोकझोंक जारी है। आज के सत्र में सभी विधायक इस पर विस्तृत चर्चा करेंगे, जिससे यह बहस और गर्मा सकती है।

 

 

Tags: DelhiDelhi assembly
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज मामले...

Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के भीतर से एक...

Delhi ECI

बिहार के बाद Delhi में भी चुनाव आयोग शुरू करेगा SIR, मतदाता सूची का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

by Mayank Yadav
September 18, 2025

Delhi SIR Voter List: चुनाव आयोग (ECI) बिहार के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मतदाता सूचियों के विशेष...

Delhi

दिल्ली डूबने की कगार पर! यमुना उफान पर, कॉलोनियां खाली – सड़कों पर नावें दौड़ीं!

by Mayank Yadav
September 2, 2025

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और खतरे का निशान पार कर चुका...

Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

by Mayank Yadav
August 28, 2025

Delhi 20 college threat: दिल्ली में आतंक फैलाने की एक और कोशिश सामने आई है। राजधानी के लगभग 20 कॉलेजों...

Next Post
Gold Price Today

सोने के भाव में चौथे दिन आई गिरावट, जानें 3 मार्च को कितनी घटी कीमत ?

Rohit Sharma

रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने पर फैंस ने कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद को लगाई फटकार, जानें पूरा मामला...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version