Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi में अगले 5 दिन बारिश के आसार, यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक अलर्ट, पहाड़ों पर भी खतरा बढ़ा

देशभर में मानसून सक्रिय है। दिल्ली, यूपी, बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में अगले 5 से 7 दिन तक बारिश का अलर्ट है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से खतरा बढ़ गया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 22, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
UP Weather Delhi
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Rain Alert: देशभर में मानसूनी बारिश की रफ्तार तेज हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों में अगले 5 से 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी Delhi में 27 अगस्त तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है। मुंबई में इस वीकेंड तक मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते तक कई राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

दिल्ली में 27 अगस्त तक बरसात

Delhi में उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना है। 24 और 25 अगस्त को भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। इसके बाद 26 और 27 अगस्त को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हल्की बूंदाबांदी से अब तक मौसम में खास बदलाव नहीं आया, लेकिन अगले 4 से 5 दिन बारिश दिल्लीवासियों को राहत दे सकती है।

RELATED POSTS

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

September 24, 2025

यूपी के 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 अगस्त को पूरे राज्य में तेज बारिश की संभावना है। वहीं 26 अगस्त तक कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बिहार, बंगाल और ओडिशा में मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले एक हफ्ते तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी अगले 6 से 7 दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ा खतरा

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में आज से 25 अगस्त तक और हिमाचल प्रदेश में 26 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने यहां भूस्खलन और नदी-नालों में पानी बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

क्या जीएसटी में हो गया बड़ा बदलाव अब होंगे कितने स्लैब, कैसे मिलेगा आम लोगों को सीधा फायदा

Tags: Delhi
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज मामले...

Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

by Mayank Yadav
September 24, 2025

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के भीतर से एक...

Delhi ECI

बिहार के बाद Delhi में भी चुनाव आयोग शुरू करेगा SIR, मतदाता सूची का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

by Mayank Yadav
September 18, 2025

Delhi SIR Voter List: चुनाव आयोग (ECI) बिहार के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मतदाता सूचियों के विशेष...

Delhi

दिल्ली डूबने की कगार पर! यमुना उफान पर, कॉलोनियां खाली – सड़कों पर नावें दौड़ीं!

by Mayank Yadav
September 2, 2025

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और खतरे का निशान पार कर चुका...

Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

by Mayank Yadav
August 28, 2025

Delhi 20 college threat: दिल्ली में आतंक फैलाने की एक और कोशिश सामने आई है। राजधानी के लगभग 20 कॉलेजों...

Next Post
UP

UP में नौकरानी की घिनौनी करतूत, किचन में गिलास में पेशाब कर बर्तनों पर डाला, CCTV में कैद

UP T20 League

रिंकू सिंह के तूफानी शतक की बदौलत मेरठ माविरक्स ने 6 विकेट से पाई शानदार जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version