Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather update:दिल्ली में कब तक सताएगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी अहम जानकारी

दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 17 से 19 सितंबर के बीच हल्की वर्षा की आशंका जताई है। फिलहाल उमस और धूप से लोग परेशान रहेंगे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
September 15, 2025
in मौसम
UP Weather Update 2025
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Weather update:दिल्ली और उत्तर भारत में बदलते मौसम के बीच फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से शनिवार तक मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप के साथ उमस लोगों को परेशान कर सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

दिन भर तेज धूप और बढ़ती उमस

रविवार को राजधानी में पूरा दिन साफ आसमान और तेज धूप देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ऊपर रहा। हवा में नमी का स्तर 89 से 58 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

RELATED POSTS

No Content Available

17 से 19 सितंबर तक हल्की वर्षा की संभावना

हालांकि इस सप्ताह बारिश की संभावना कम है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 17 से 19 सितंबर के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर ने भी 18 और 19 सितंबर को कुछ बदलाव के संकेत दिए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी की हलचल

मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के मुताबिक, बुधवार से पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। साथ ही, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होगा। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के टकराव से उत्तर-पश्चिमी भारत के कई राज्यों जैसे राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वायु गुणवत्ता फिलहाल सामान्य

दिल्ली में फिलहाल प्रदूषण का स्तर नियंत्रण में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 108 दर्ज किया गया, जिसे मध्यम श्रेणी में रखा गया है।

Tags: Delhi Rain ForecastIMD Weather Report
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Mayawati

2021 के बाद मायावती की मेगा एंट्री! कांशीराम पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखेगी BSP की ताकत, सतीश चंद्र मिश्र संभालेंगे कमान

Supreme Court

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला – वक्फ (संशोधन) एक्ट 2025 पर गूंजा गजट, थर्रा गई सियासत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version