Saturday, April 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

भीमराव आंबेडकर जयंती पर दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट, कई मार्गों पर डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भीमराव आंबेडकर जयंती पर दिल्ली-नोएडा में बड़े कार्यक्रमों के चलते ट्रैफिक पर भारी असर, कई रूट डायवर्ट। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और घर से निकलने से पहले योजना बनाने की अपील की।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 14, 2026
in दिल्ली, नोएडा
Ambedkar Jayanti traffic advisory Delhi Noida
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 Traffic Advisory:दिल्ली और नोएडा में 14 अप्रैल, मंगलवार को भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के कारण सुबह से शाम तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन

नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके चलते आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने पर महामाया फ्लाईओवर से ट्रैफिक को सेक्टर-37 की ओर मोड़ा जाएगा।
वाहन चालक अट्टापीर, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर के रास्तों का उपयोग कर सकते हैं। यदि गेट नंबर-4 के पास अधिक भीड़ होती है, तो फिल्मसिटी फ्लाईओवर से ट्रैफिक को सेक्टर-18 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहां से एलीवेटेड रोड या रजनीगंधा चौक के जरिए आगे बढ़ा जा सकता है।
वहीं, नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को सेक्टर-14A फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर भेजा जाएगा।

RELATED NEWS

wrong side driving fir delhi

Wrong Side Driving: दिल्ली पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख,चालान ही नहीं, दर्ज होगी FIR भी जाना होगा जेल

January 7, 2026
Ambedkar Jayanti 2025 celebration in India

Bhimrao Ambedkar : शिक्षा, समानता, संविधान और अधिकारों के प्रतीक बाबा साहेब के जीवन को समझने का दिन

April 13, 2025

पार्किंग की विशेष व्यवस्थ

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। हल्के वाहन दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-1 के अंदर पार्क किए जा सकेंगे।
दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए फिल्मसिटी में मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं, कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर-95 के पास बने अंडरग्राउंड पार्किंग स्थल का उपयोग कर सकते हैं।

दिल्ली में इन रास्तों पर असर

दिल्ली में रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनसभा होगी, जिसके बाद पहाड़गंज तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है।
ट्रैफिक पुलिस ने जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, रानी झांसी मार्ग और डीबी गुप्ता रोड जैसे प्रमुख मार्गों से बचने की सलाह दी है।

लोगों से अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी लें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है, ताकि जाम की समस्या से बचा जा सके।

Tags: ambedkar jayantidelhi traffictraffic advisory
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

wrong side driving fir delhi

Wrong Side Driving: दिल्ली पुलिस ने अपनाया कड़ा रुख,चालान ही नहीं, दर्ज होगी FIR भी जाना होगा जेल

by SYED BUSHRA
January 7, 2026

Wrong Side Driving in Delhi: दिल्ली की सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने...

Ambedkar Jayanti 2025 celebration in India

Bhimrao Ambedkar : शिक्षा, समानता, संविधान और अधिकारों के प्रतीक बाबा साहेब के जीवन को समझने का दिन

by SYED BUSHRA
April 13, 2025

Ambedkar Jayanti 2025 celebration in India  हर साल 14 अप्रैल को पूरे देश में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई...

Republic Day : गणतंत्र दिवस रिहर्सल से दिल्ली में ट्रैफिक जाम, मेट्रो स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें रूट

Republic Day : गणतंत्र दिवस रिहर्सल से दिल्ली में ट्रैफिक जाम, मेट्रो स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें रूट

by Kirtika Tyagi
January 21, 2025

Republic Day : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में कर्तव्य पथ...

DND, heavy traffic

नोएडा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, DND पर भारी जाम, दिल्ली जाना होगा मुश्किल

by Mayank Yadav
December 11, 2024

Noida police traffic advisory: नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाला DND (Delhi Noida Direct) एक्सप्रेसवे इन दिनों यातायात के लिए...

Delhi, Reels, Stunt

Delhi : दिल्ली के रील्स मेकर पर पुलिस ने कसा शिकंज़ा, एक के बाद एक कट रहे चालान

by Gulshan
April 18, 2024

Delhi : आजकल रील्स का नशा तो सभी पर सवार है। हर कोई फेमस होना चाहता है और फिर राजधानी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist