Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Defamation Case: अंजना ओम कश्यप को “बिकाऊ पत्रकार”, “चाटुकार”, पर दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली अंतरिम राहत , अगली सुनवाई 2 जुलाई को

Defamation Case: अंजना ओम कश्यप को “बिकाऊ पत्रकार”, “चाटुकार”, पर दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली अंतरिम राहत , अगली सुनवाई 2 जुलाई को

अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने फिलहाल कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार किया और सभी पक्षों के जवाब आने के बाद आगे सुनवाई की बात कही।

by Kirtika Tyagi
17/06/2026

Anjana Om Kashyap Defamation Case: टीवी टुडे ग्रुप, टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप और शिक्षक खान सर समेत कई लोगों से जुड़े 2 करोड़ रुपये के मानहानि मामले की सुनवाई बुधवार, 17 जून को दिल्ली हाईकोर्ट में हुई। अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कुछ आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियां साझा की गईं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।

हाईकोर्ट ने नहीं दी तुरंत राहत

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल किसी भी तरह की अंतरिम राहत देने से मना कर दिया। अदालत ने विवादित पोस्ट और वीडियो हटाने की मांग पर भी अभी कोई आदेश जारी नहीं किया। कोर्ट का कहना था कि कई पक्षों की ओर से अभी जवाब दाखिल होना बाकी है, इसलिए सभी की बात सुने बिना कोई फैसला देना उचित नहीं होगा।

2 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

यह मामला जस्टिस मधु जैन की बेंच के सामने सुना गया। अदालत ने कहा कि जिन पक्षों ने अभी तक अपना जवाब दाखिल नहीं किया है, उन्हें इसके लिए समय दिया जा रहा है। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।

RELATED NEWS

Delhi Gymkhana Club जमीन विवाद पर केंद्र ने हाई कोर्ट में कहा- कब्जे पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

July 28, 2026
Delhi High Court: छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़का विवाद, हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

July 23, 2026

कई लोगों को बनाया गया है पक्षकार

अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क ने यह मुकदमा शिक्षक फैसल खान, जिन्हें खान सर के नाम से जाना जाता है, सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ दायर किया है। इस मामले में अभिनव शर्मा, बबीता त्यागी, अरविंद भदौरिया, मनीष यादव और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से जुड़े कुछ यूजर्स को भी पक्ष बनाया गया है।

वादी पक्ष ने लगाए आरोप

याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। अंजना ओम कश्यप की ओर से पेश वकील ने अदालत में कहा कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ गलत और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ सामग्री में उनके परिवार से जुड़ी निजी जानकारी तक साझा की गई।

विवादित सामग्री हटाने की मांग

वादी पक्ष ने अदालत से मांग की थी कि कथित आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियों को हटाने का निर्देश दिया जाए। उनका कहना था कि ऐसी सामग्री हटाने से किसी पक्ष को नुकसान नहीं होगा। हालांकि अदालत ने इस मांग पर फिलहाल कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया।

प्रतिवादियों की दलील

कुछ प्रतिवादियों की ओर से अदालत में कहा गया कि इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। उनका तर्क था कि सभी पक्षों के जवाब आने के बाद ही पूरे मामले पर विस्तार से सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अलग-अलग लोगों की अलग-अलग टिप्पणियों को एक ही मुकदमे में जोड़ना उचित नहीं है।

किन शब्दों को लेकर विवाद

याचिका में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म पर अंजना ओम कश्यप को लेकर कुछ कथित आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इनमें “बिकाऊ पत्रकार”, “चाटुकार”, “दलाली” और “फेक न्यूज की दुकान” जैसे शब्द शामिल होने की बात कही गई है। अब अदालत सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आगे फैसला करेगी।

Related Posts

Delhi Gymkhana Club जमीन विवाद पर केंद्र ने हाई कोर्ट में कहा- कब्जे पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

Delhi Gymkhana Club जमीन विवाद पर केंद्र ने हाई कोर्ट में कहा- कब्जे पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

July 28, 2026
Delhi High Court: छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़का विवाद, हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

Delhi High Court: छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़का विवाद, हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

July 23, 2026
CJP Protest: दिल्ली हाई कोर्ट ने लाठीचार्ज मामले में तत्काल सुनवाई से किया इनकार, जाने कब होगी सुनवाई

July 21, 2026
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये निर्देश

July 10, 2026
Unnao Rape Case Update: सज़ा निलंबन के बाद सेंगर की रिहाई पर सवाल, सर्वाइवर का विरोध, ज़मानत रद्द करने की मांग तेज

December 24, 2025

Delhi High Court का फैसला: छुट्टी (फर्लो) मांगने का अधिकार पूर्ण नहीं,जेल में कैदियों को छुट्टी केवल नियमों के अनुसार मिलेगी

November 8, 2025
Delhi High Court

Delhi High Court में हड़कंप: बम धमकी के चलते कई बेंचों ने अचानक रोकी सुनवाई, सुरक्षा जांच जारी

September 12, 2025
Delhi High Court: इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपेगा, किसको कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन डिटेल्स देखने का मिला अधिकार

August 30, 2025
Delhi High Court,

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सुरक्षा के चलते, तुर्किये कंपनी की याचिका खारिज…

July 7, 2025
Delhi High Court

महिला की लज्जा भंग के मामले में आरोपी बरी, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ गाली देना अपराध नहीं

June 25, 2025
Next Post
Fake Currency: घर को बनाया नकली नोटों की फैक्ट्री, यूट्यूब देखकर सीखी तकनीक, पति-पत्नी गिरफ्तार

Ind vs Afg ODI : पिता के निधन के बाद मैदान पर उतरे अफगानी बल्लेबाज दार्विश रसूली, दो बार चोट लगने के बाद हुए रिटायर्ड हर्ट

Ind vs Afg ODI: गिल और किशन की तूफानी पारी, इकाना स्टेडियम में बना अनोखा रिकॉर्ड, टीम इंडिया पहली बार 400 पार

POPULAR POST

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

LATEST

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India