Arvind kejriwal news: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवल को आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस मे गिरफ्तार किया गया है। इस वारदात के बाद ही बहुत सारी खबरे हर दिन पूरे देश मे आग की तरह फैल रही है।
मुख्यमंत्री केजरिवल (Arvind kejriwal) को कथित शराब घोटाला कांड मे ईडी ने गिरफ्तार किया है। सीएम से पहले उनकी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सीसोदिया और सत्येन्द्र जैन को भी इसी आरोप मे गिरफ्तार किया जा चुका है।
केजरीवाल को तिहाड़ जेल रखा जाएगा
अब एक नई खबर आई है की सीएम को तिहाड़ जेल के बैरक नो 2 मे रखने का फैसला सुनाया गया है। जेल संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना दी गई है। केजरीवाल यहाँ अकेले रहेंगे। इसका ध्यान रखते हुए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
सभी सीसीटीवी कैमरों की फिर से जांच की गई है। पहले, AAP के सांसद संजय सिंह जेल नंबर 2 में थे। उन्हें पिछले कुछ दिनों में जेल नंबर 2 से 5 में शिफ्ट कर दिया गया था।
यह भी पढ़े: Kejriwal Case: जानिए किस जेल नंबर में रखे गए हैं सीएम केजरीवाल और उनके साथी
संजय सिंह को भी ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली आबकारी नीति मामले में पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया था। अरविंद केजरिवल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की एक रैली को संबोधित किया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्र की सत्ता से हटाने की अपील की।
पीएम जो कर रहे, वो अच्छा नही- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में पेशी के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जो कुछ भी कर रहे हैं, वह देश के लिए अच्छा नहीं है. कोर्ट मे मौजूद उनकी पत्नी सुनीता केजरिवल ने भी इसपे अपने जज़्बात प्रकट किए। उन्होंने सारी जनता से ये भी आशा जताई की भाजपा को केंद्र सरकार के पद पे न डाला जाए।
यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: फ्रिज में धमाका होने से घर में लगी आग, छत हुआ ध्वस्त…सामान भी हुआ खाक
सुनीता का ये कहना है की अदालत ने मुख्यमंत्री को दोषी नहीं ठहराया है. उनको जेल में क्यों डाला जा रहा है. इन लोगों का सिर्फ एक ही मकसद है कि चुनाव के दौरान उन्हे जेल में रखना है ताकि केजरिवल के हाथ से सरकार चली जाए।

























