Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Atishi Video Case: किस मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, क्या जानबूझ कर फैलाया गया एडिटेड वीडियो

Atishi Video Case: किस मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, क्या जानबूझ कर फैलाया गया एडिटेड वीडियो

आतिशी के कथित विवादित वीडियो पर फोरेंसिक रिपोर्ट ने साफ किया कि वीडियो एडिटेड था। पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच जारी है।

by SYED BUSHRA
10/01/2026
Atishi fake video forensic report

Atishi Fake Video Controversy: दिल्ली विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी से जुड़े एक कथित फर्जी वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की फोरेंसिक जांच में यह साफ हो गया है कि आतिशी ने वीडियो में ‘गुरु’ शब्द कहा ही नहीं था। जांच में सामने आया है कि धार्मिक भावनाएं भड़काने के मकसद से वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई और उसे सोशल मीडिया पर जानबूझकर वायरल किया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह एडिटेड और डॉक्टर्ड वीडियो दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया था। वीडियो को इस तरह से काट-छांट कर पेश किया गया, जिससे ऐसा लगे कि आतिशी ने गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदा वाली बातें कही हैं, जबकि असल में ऐसा कुछ भी नहीं था।

फर्जी वीडियो शेयर करने पर एफआईआर दर्ज

इस मामले में अब पंजाब के जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि यह एफआईआर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी का एडिटेड वीडियो शेयर करने के आरोप में दर्ज की गई है। पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता के अनुसार, इकबाल सिंह नाम के व्यक्ति ने इस मामले में शिकायत दी थी।
शिकायत में कहा गया था कि सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट डाले गए, जिनमें एक छोटा वीडियो क्लिप शामिल है। इस क्लिप में आतिशी को गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करते हुए दिखाया गया और उसके साथ भड़काऊ कैप्शन भी जोड़े गए। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

RELATED NEWS

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

August 24, 2026
CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

June 14, 2026

फोरेंसिक जांच में क्या सामने आया

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मंत्री कपिल मिश्रा के सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल वीडियो को डाउनलोड किया और उसे फोरेंसिक जांच के लिए पंजाब की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा। जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि वीडियो के ऑडियो से छेड़छाड़ की गई है।
फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, आतिशी के मूल भाषण में ‘गुरु’ शब्द मौजूद ही नहीं था। यह शब्द बाद में जोड़ा गया, ताकि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा सके और धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा सके। पुलिस ने माना है कि वीडियो जानबूझकर एडिट किया गया।

आम आदमी पार्टी का आरोप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट से यह पूरी तरह साबित हो गया है कि आतिशी ने ऐसा कोई शब्द नहीं कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कपिल मिश्रा द्वारा शेयर किया गया वीडियो पूरी तरह फर्जी और एडिटेड है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि यह मामला राजनीतिक लाभ के लिए किसी की छवि खराब करने की कोशिश है और सच अब सामने आ चुका है।

विधानसभा हंगामे से जुड़ा मामला

दरअसल, दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण पर चर्चा की मांग को लेकर ‘आप’ विधायकों ने जोरदार हंगामा किया था। इसी दौरान आतिशी माइक बंद होने के बाद भी बोल रही थीं। उसी समय का वीडियो लेकर आरोप लगाया गया कि उन्होंने गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं।
हालांकि, जालंधर पुलिस का कहना है कि जांच में यह साबित हो गया है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इसके बाद मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे जांच जारी है।

Related Posts

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

August 24, 2026
CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

June 14, 2026
srishti raghuvanshi social media backlash after raja raghuvanshi death controversy

भाई की मौत के दुख के बीच नया बवाल क्यों है राजा रघुवंशी की बहन सोशल मीडिया पर विवादों में

June 11, 2025
नेहा सिंह राठौर की पोस्ट पर बवाल, सोशल मीडिया से शुरू हुआ मामला पहुंचा कोर्ट

नेहा सिंह राठौर की पोस्ट पर बवाल, सोशल मीडिया से शुरू हुआ मामला पहुंचा कोर्ट

May 6, 2025
Next Post
Western UP smart meter balance issue

Smart Meter Balance Issue: पश्चिमी यूपी में स्मार्ट मीटर सिस्टम हुआ फेल ,13 जिलों में बिजली उपभोक्ता परेशान

SIR Voter List Revision ने यूपी को दिखाया हकीकत का आईना, कैसे सामने आई पलायन की सच्चाई

SIR Voter List Revision ने यूपी को दिखाया हकीकत का आईना, कैसे सामने आई पलायन की सच्चाई

beggar raju distributes blankets winter

Angel Beggar: सड़कों पर ठंड से लड़ते लोगों को कंबल बांट किसने दिखाया बड़ा दिल, मोदी भी हुए मुरीद

POPULAR POST

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026

LATEST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India