Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अवध ओझा ने थामा केजरीवाल का हाथ, AAP की ओर से करेंगे राजनीतिक डेब्यू

यूपीएससी के फेमस टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने राजनीति में कदम रख लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यह राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।

Gulshan by Gulshan
December 2, 2024
in Latest News, दिल्ली
Avadh Ojha
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Avadh Ojha : यूपीएससी के प्रसिद्ध शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने अब राजनीति में कदम रख लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। चुनाव नजदीक हैं, और इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि वह दिल्ली में ‘आप’ के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ओझा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और नेता मनीष सिसोदिया के साथ दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

RELATED POSTS

Avadh Ojha Net Worth

Avadh Ojha Net Worth: अवध ओझा का कोचिंग से राजनीति तक का सफर, जानें कितनी है उनकी संपत्ति ?

December 2, 2024
Avadh Ojha

मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज थामेंगे AAP का हाथ, बीजेपी के खिलाफ लडेंगे चुनाव…

December 2, 2024

#WATCH | Awadh Ojha reaches Aam Aadmi Party office in Delhi along with party national convenor Arvind Kejriwal and leader Manish Sisodia.

He is likely to join AAP. pic.twitter.com/80dtoz9lFx

— ANI (@ANI) December 2, 2024

लड़ सकते हैं दिल्ली से चुनाव 

अवध ओझा दिल्ली में किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, और सूत्रों के अनुसार उनकी सीट भी निर्धारित हो चुकी है, हालांकि इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है कि यह सीट कौन सी होगी। इससे पहले, एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में ओझा ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने केजरीवाल को राष्ट्रीय राजनीति का मजबूत चेहरा बताते हुए कहा था कि अगर वह थोड़ा अधिक संयम से काम लेते और सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाते, तो राजनीति का दृश्य कुछ और ही होता।

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा

अरविंद केजरीवाल और AAP नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए #BreakingNews #Delhi @ArvindKejriwal @AamAadmiParty Avadh Ojha pic.twitter.com/GtpLW9O5L7

— News1India (@News1IndiaTweet) December 2, 2024

अवध ओझा का सियासत में गहरी रुचि रही है। पहले वह लोकसभा चुनाव लड़ने का विचार कर रहे थे और प्रयागराज सीट से उम्मीदवार बनने के इच्छुक थे, जिसके लिए उन्होंने बीजेपी के कई नेताओं से मुलाकात भी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके अलावा, कैसरगंज सीट से भी उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं थीं।

यह भी पढ़ें : आज PM Modi देखेंगे फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’, पहले भी दे चुके हैं 

ओझा सियासी मामलों में भी काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने कई बार प्रमुख नेताओं पर बयान दिए हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को एक विजनरी नेता करार दिया और कहा कि वह भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। वहीं, राहुल गांधी को प्रियंका गांधी से बेहतर नेता बताते हुए कहा कि प्रियंका एक बेहतरीन आयोजक और कोऑर्डिनेटर हैं।

Tags: Avadh Ojha
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Avadh Ojha Net Worth

Avadh Ojha Net Worth: अवध ओझा का कोचिंग से राजनीति तक का सफर, जानें कितनी है उनकी संपत्ति ?

by Akhand Pratap Singh
December 2, 2024

Avadh Ojha Net Worth: मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और सेलिब्रिटी टीचर अवध ओझा (Avadh Ojha Net Worth) ने अब शिक्षा के...

Avadh Ojha

मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज थामेंगे AAP का हाथ, बीजेपी के खिलाफ लडेंगे चुनाव…

by Gulshan
December 2, 2024

Avadh Ojha : मोटिवेशनल स्पीकर और ऑनलाइन कोचिंग टीचर के रूप में प्रसिद्ध अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में...

Next Post
Pushpa 2

Pushpa 2 : टिकट की कीमतें छू रहीं आसमान,1800 रुपये का टिकट, तोड़ा महंगे टिकट का रिकॉर्ड, जानें कहां सबसे महंगा टिकट

Farmer Protest : नोएडा से दिल्ली के लिए किसानों का मार्च… कौन कर रहा लीड ? जानें क्या है उनकी मांगें

Farmer Protest : नोएडा से दिल्ली के लिए किसानों का मार्च... कौन कर रहा लीड ? जानें क्या है उनकी मांगें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version